भारत-चीन सीमा: खबरें

लद्दाख: भारतीय क्षेत्र में घुसे चीनी सैनिक, मवेशियों को चराने से रोका- स्थानीय अधिकारी

सीमा पर चल रही तनातनी के बीच 28 जनवरी को चीनी सैनिक लद्दाख में भारतीय सीमा में घुस आए और स्थानीय लोगों को वहां मवेशी चराने से रोक दिया था। एक स्थानीय अधिकारी ने यह दावा किया है।

अरुणाचल प्रदेश से अपहृत भारतीय युवक का दावा- चीनी सेना ने दिए थे बिजली के झटके

अरुणाचल प्रदेश से अपहृत किए गए 17 वर्षीय भारतीय युवक मिराम तरोन ने चीनी सेना पर उसे बिजली के झटके देने का आरोप लगाया है।

भारत-चीन सीमा विवाद: बेनतीजा रही 14वें दौर की बैठक, दोबारा जल्द मिलेंगे दोनों पक्ष

बुधवार को भारत और चीन के बीच हुई कोर कमांडर स्तर की 14वें दौर की बैठक में भी हॉट स्प्रिंग से सेना पीछे हटाने पर सहमति नहीं बन पाई।

पैंगोंग झील पर पुल बना रहा चीन, सैनिकों को तेजी से जमा कर सकेगा

पिछले साल पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर भारतीय सेना की कार्रवाई से सकते में आया चीन अब झील पर पुल बना रहा है। ये पुल वो वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के अपनी तरफ बना रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में भारत की आक्रामक कार्रवाई को रोकना है।

गलवान घाटी: चीन का झंडा फहराने का दावा, भारत ने कहा- विवादित क्षेत्र में नहीं फहराया

भारतीय सेना के सूत्रों ने चीन के गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र में झंडा फहराने के दावों का खंडन किया है।

चीनी मामलों के विशेषज्ञ विक्रम मिश्री बनाए गए देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

विक्रम मिश्री को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें चीनी मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और वे चीन में भारत के राजदूत के तौर पर अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं।

28 Nov 2021

लद्दाख

पूर्वी लद्दाख के पास मिसाइल रेजिमेंट्स तैनात कर रहा चीन, हाईवे का निर्माण भी जारी- रिपोर्ट

भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी विवाद के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख के पास नए हाईवे बनाना शुरू कर दिया है। यही नहीं, वो यहां मिसाइल और रॉकेट रेजीमेंट्स भी तैनात कर रहा है।

चीन ने अरुणाचल प्रदेश में बसाया एक और गांव, भारतीय सीमा के 6-7 किलोमीटर अंदर- रिपोर्ट

नई सैटेलाइट तस्वीरों में चीन के अरुणाचल प्रदेश में एक और गांव बसाने का खुलासा हुआ है। NDTV द्वारा प्राप्त की गई इन तस्वीरों में लगभग 60 चीनी इमारतों का एन्क्लेव देखा जा सकता है।

लद्दाख: लगातार दूसरे साल कड़क ठंड का सामना करने की तैयारी कर रहे भारतीय जवान

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ बने तनाव का निकट भविष्य में कोई समाधान होता हुआ नहीं दिख रहा है और भारतीय सेना लगातार दूसरे साल इलाके की कड़क ठंड का सामना करने की तैयारी कर रही है।

चीन ने जताई उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल दौरे पर आपत्ति, भारत ने दिया करारा जवाब

चीन ने भारतीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर आपत्ति जताई है और कहा है कि वह किसी भी भारतीय नेता के राज्य का दौरा करने के खिलाफ है क्योंकि वह इसे भारत का अंग नहीं मानता है।

सीमा विवाद: बेनतीजा रही 13वें दौर की सैन्य बातचीत, भारत ने चीन को ठहराया दोषी

पूर्वी लद्दाख में तनाव को लेकर भारत और चीन के बीच कल हुई 13वें दौर की सैन्य बातचीत बेनतीजा रही। भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए बातचीत असफल रहने के लिए चीन के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।

भारत-चीन विवाद: दोनों देशों के बीच कल होगी 13वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच पिछले 17 महीनों से चले आ रहे तनाव को शांत करने के लिए कल रविवार को भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच 13वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता होगी।

चीन के बयान पर भारत का पलटवार, कहा- सीमा विवाद के लिए चीनी पक्ष जिम्मेदार

सीमा पर तनाव के लिए भारत को दोषी ठहराने वाले चीन के बयान पर पलटवार करते हुए भारत ने पूरे विवाद के लिए चीन के भड़काऊ व्यवहार को जिम्मेदार बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यथास्थिति बदलने के चीन के एकतरफा प्रयासों के कारण पूर्वी लद्दाख में शांति भंग हुई है।

सीमा विवाद: भारत और चीन ने गोगरा से पीछे हटाईं सेनाएं, ध्वस्त किए गए अस्थायी ढांचे

भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख के गोगरा से अपनी सेनाओं को पीछे हटा लिया है। 12वें दौर की सैन्य वार्ता में बनी सहमति के बाद ये कदम उठाया गया है।

भारत और चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता में भी नहीं निकला कोई समाधान

भारत और चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता भी असफल साबित हुई और इसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे विवाद का कोई समाधान नहीं निकला। कॉर्प्स कमांडर स्तर की ये वार्ता चुशूल-मोल्डो बॉर्डर पर भारत की तरफ हुई।

भारत-चीन विवाद: दोनों देशों के बीच कल होगी 12वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच पिछले 14 महीने से चले आ रहे तनाव को शांत करने के लिए शनिवार को भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता होगी।

LAC पर तैनाती के लिए प्रत्येक तिब्बती परिवार के एक सदस्य को सैनिक बना रहा चीन

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीनी की सेनाओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

लद्दाख: देमचुक इलाके में घुसे थे चीनी सैनिक, दलाई लामा के जन्मदिन उत्सव का विरोध किया

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों देशों के बीच शंति के प्रयास जारी हैं।इसी बीच चीनी सेना ने फिर से विवाद को बढ़ाने का काम किया है।

भारत ने चीन से लगती सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया- रिपोर्ट

डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया में गतिरोध के बीच भारत ने चीन से लगती अपनी सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। एक अधिकारी ने ब्लूमबर्ग को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अतिरिक्त तैनाती से भारत को जरूरत पड़ने पर चीन पर हमला करने और जमीन पर कब्जा करने में मदद मिलेगी।

03 Mar 2021

लद्दाख

देपसांग इलाके में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा चीन; भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

पैंगोंग झील इलाके में सेनाओं के पीछे हटने के बाद बनी तनाव घटने की उम्मीदों को चीन ने बड़ा झटका दिया है और वह अभी भी रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण देपसांग में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगा हुआ है। चीन ने यहां भारतीय क्षेत्र में कुछ बड़े निर्माण भी किए हैं।

13 Feb 2021

लद्दाख

गलवान घाटी और पैंगोंग झील का दौरा करेगी रक्षा मामलों पर संसद की स्थायी समिति

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे से भारत और चीन की सेनाओं द्वारा अपने टैंकों को पीछे हटाने के बीच बड़ी खबर आई है।

राहुल गांधी को सरकार का जवाब, कहा- समझौते के कारण भारत ने कोई जमीन नहीं गंवाई

मोदी सरकार के भारत की जमीन चीन को देने के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि समझौते के तहत भारत ने कोई जमीन नहीं गंवाई है, बल्कि इसके विपरीत वह यथास्थिति में एकतरफा बदलाव को रोकने में कामयाब रहा है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'कायर' बताया, कहा- भारत की जमीन चीन को दे दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर भारत की जमीन चीन को देने का आरोप लगाया है।

पैंगोंग झील: सेना पीछे हटाने में तेजी दिखा रहा चीन, दो दिन में 200 टैंक हटाए

पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर सेनाएं पीछे हटाने के समझौते के बाद चीन ने बेहद तेजी से अपने टैंक पीछे हटाए हैं और उसकी इस तेजी ने भारत को भी चौंका दिया है।

भारत-चीन सीमा विवाद: पैंगोंग झील पर क्या स्थिति थी और अभी क्या समझौता हुआ?

भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमति बन गई है और इस सहमति पर अमल भी शुरू हो गया है। दोनों पक्ष चरणबद्ध तरीके से सेनाओं को पीछे हटाएंगे और इसके बाद ही टकराव की अन्य जगहों पर सेनाएं पीछे हटाने पर बातचीत होगी।

भारत और चीन के बीच हुआ पैंगोंग झील पर सेनाएं पीछे हटाने का समझौता- राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यसभा में भारत-चीन सीमा विवाद पर बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों देशों में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर सेनाएं पीछे हटाने पर सहमित बन गई है।

लद्दाख: भारत-चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे से टैंकों को हटाना शुरू किया- रिपोर्ट

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच चले आ रहे तनाव में अब कमी के संकेत नजर आए हैं।

10 Feb 2021

अमेरिका

भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका ने कहा- अपने दोस्त के साथ खड़े हैं

भारत-चीन सीमा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह पड़ोसियों को डराने-धमकाने के चीन के रवैये से चिंतित है और मामले में अपने दोस्त (भारत) के साथ खड़ा है।

भारत-चीन विवाद: चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने सेना को दिया युद्ध के लिए तैयार रहने का न‍िर्देश

लद्दाख में भारत और चीन के बीच मई 2020 से चला आ रहा तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गत 24 जनवरी को दोनों सेनाओं के बीच हुई कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता में भी कोई नतीजा नहीं निकला। उसके बाद से तनाव का स्तर जस का तस बना हुआ है।

लद्दाख का मामला पेचीदा, सैन्य अधिकारियों की बातचीत में हुई थोड़ी प्रगति- जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन पिछले साल से चले आ रहे तनाव को सुलझाने के लिए नौ दौर की बातचीत कर चुके हैं। यह पेचीदा मामला है और सैन्य अधिकारी इस पर बात कर रहे हैं।

भारत के पक्ष में बोला अमेरिका तो बौखलाया चीन, कहा- दखल की जरूरत नहीं

भारत-चीन सीमा विवाद में अमेरिका के भारत के साथ खड़े होने पर चीन बौखला गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के संप्रभुता की रक्षा के प्रयासों में उनके देश के भारत के साथ खड़े होने के बयान पर चीन ने कहा है कि सीमा विवाद एक द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी के लिए कोई जगह नहीं है।

लद्दाख में चीन की नई चाल, सीमा पर लाउडस्पीकर लगाकर बजा रहे पंजाबी गाने

सेना और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की बातचीत के बाद भी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

संसद में रक्षा मंत्री बोले- LAC पर चीन ने जमा किया गोला-बारूद, हमारी सेना भी तैयार

भारत-चीन सीमा विवाद पर आज लोकसभा में बयान देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अप्रैल और मई में चीनी सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कई जगहों पर अतिक्रमण किया और अभी उसने कई जगहों पर भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार जमा कर रखे हैं।

राजनाथ से मिलना चाहते हैं चीनी रक्षा मंत्री, जयशंकर बोले- कूटनीतिक माध्यमों से ही सुलझेगा विवाद

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को एक अहम बयान देते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद का समाधान कूटनीति के जरिए ही निकलेगा। एक किताब का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों देशों को इस विवाद का समाधान कूटनीतिक माध्यमों के जरिए ही निकालना होगा।

त्योहारों के सीजन में चीन को 40 हजार करोड़ रुपये का झटका देने की तैयारी

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की बीच लगातार बढ़ते तनाव के बाद कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की ओर से चीन को आर्थिक झटका देने के लिए 'भारतीय सामान, हमारा अभिमान' नमक अभियान शुरू किया गया था।

20 Jun 2020

मनोरंजन

1962 भारत-चीन युद्ध पर बनी यह फिल्म आज तक नहीं हुई रिलीज, जानिए कारण

इस समय लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव जारी है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद यह समय दोनों देशों के बीच सबसे अधिक तनावपूर्ण स्थिति है। 15 जून की रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर भारत-चीन युद्ध के उस दौर की यादें फिर से ताजा हो गई हैं।

भारत-चीन तनाव: सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री समेत बड़े नेताओं ने कही ये बातें

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेना के बीच सोमवार रात को हुई हिंसक झड़प के बाद बने तनावपूर्ण हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई।

भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका ने कहा- सत्तावादी देश की तरह व्यवहार कर रहा चीन

सोमवार को अमेरिका ने भारत-चीन सीमा पर आक्रामक रुख अपनाने के लिए चीन पर निशाना साधा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन सीमा पर एक सत्तावादी देश की तरह व्यवहार कर रहा है।

भारत-चीन सीमा विवाद: चीन ने खारिज की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता करने की पेशकश

चीन ने भारत-चीन सीमा विवाद में मध्यस्थता के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेशकश को खारिज कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि भारत-चीन को किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी की जरूरत नहीं है और संवाद और चर्चा के जरिए वे खुद से विवाद को सुलझाने के काबिल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर अच्छे मूड में नहीं हैं प्रधानमंत्री मोदी

गुरुवार को भारत-चीन सीमा विवाद में मध्यस्थता की पेशकश करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और वे इस पूरे विवाद को लेकर अच्छे मूड में नहीं हैं।