देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
भारत ने मक्का पर कथित ड्रोन हमले की निंदा की, बोला- पवित्र स्थलों को निशाना बनाना चिंताजनक
भारत ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पर कथित ड्रोन दागे जाने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत नागरिकों के जीवन और बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली किसी भी कार्रवाई का विरोध करता है।
केंद्र सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया
गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।
कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बेटे की भूमिका पर संदेह, हत्यारे ने 6 बार किया था फोन
कानपुर के 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या में नया मोड़ आ गया है। उनके बेटे सुब्रत और कथित हत्यारे के बीच कई बार हुए फोन कॉल ने जांच की दिशा ही मोड़ दी है।
पाकिस्तानी जहाज की भारतीय नौसेना पोत से हुई टक्कर, भारत ने राजनयिक को तलब किया
अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तान की नौसेना के एक जहाज और भारतीय नौसेना के एक पोत के बीच टक्कर होने के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया है।
जमीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री से मिले थे उनके दोस्त, अब भाजपा विधायक ने छोड़ा कब्जा
महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले 81 वर्षीय असगरअली वोहरा को जमीन विवाद में बड़ी राहत मिली है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने उनकी जमीन पर से कब्जा छोड़ने की बात कही है।
मसूद अजहर पर इनाम को भारत ने 'दिखावा' बताया, बांग्लादेश की भी खोली पोल
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को निमंत्रण, पाकिस्तान की ओर से मसूद अजहर पर इनाम की घोषणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात और ओमान के तट पर जहाज पर हमले को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया है।
दिल्ली: इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को मिली 3 हफ्तों की अंतरिम जमानत
दिल्ली की एक अदालत ने इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। भारद्वाज को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान 14 साल की CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली 2 फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों का प्रदर्शन
स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली 2 फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। इसके बाद परेशान यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर प्रदर्शन किया।
पटना में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले छात्रों की पुलिस से झड़प, बैरिकेडिंग तोड़ी; क्या है मांग?
बिहार की राजधानी पटना में छात्र एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले छात्रों को पुलिस ने रोका तो उनकी झड़प हो गई। छात्रों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और आगे निकल गए।
गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले कार चालक कल्याण बैंसला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के करीब 48 घंटे बाद ये कार्रवाई हुई है।
गुरुग्राम: कार चालक पर हत्या के प्रयास में मामला दर्ज, बाइकर बोली- गलती थी तो भागा क्यों?
गुरुग्राम के हिट एंड रन मामले में पीड़ित महिला बाइकर सिया सामने आई है। उन्होंने कार चालक के उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें उसने कहा था कि टक्कर गलती से लग गई थी।
इमिग्रेशन जांच के बिना भारत से चले गए 3 इतालवी यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली हवाई अड्डे पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां इटली के 3 नागरिक जरूरी इमिग्रेशन क्लीयरेंस के बिना ही म्यूनिख के लिए रवाना हो गए।
गुरुग्राम: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला के बारे में क्या-क्या पता चला?
हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को पहले रोकने फिर टक्कर मारने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। कार चालक का नाम कल्याण बैसला है, जो हरियाणा के ही पलवल का रहने वाला है।
BRICS शिखर सम्मेलन से भारत को क्या-क्या हासिल हुआ?
12-13 सितंबर को नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में BRICS शिखर सम्मेलन हुआ था। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई बडे़ नेता और कारोबारी शख्सियत शामिल हुईं।
हिमालयी ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे, शोध में अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर जताई गई चिंता
एक नए शोध में हिमालय को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें कहा गया है कि हिमालय एक खतरनाक सीमा के करीब पहुंच रहा है क्योंकि ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, झीलें अस्थिर होती जा रही हैं और पहाड़ों की निगरानी नहीं हो पा रही है।
चीन ने LAC पर कम की सैनिकों की तैनाती, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में दावा
रक्षा मंत्रालय ने 2025-26 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि 2025 में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों की संख्या में कमी की है।
करगिल युद्ध लड़ने वाले पूर्व वायुसेना अधिकारी पर गुरुग्राम में हमला, लोहे की रॉड से पीटा
गुरुग्राम में भारतीय वायुसेना के एक सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन पर गंभीर हमले का मामला सामने आया है। कैप्टन की पहचान अमित कुमार गुप्ता के तौर पर हुई है।
गुरुग्राम: महिला बाइकर के पीछे पड़ा कार चालक, नहीं रुकी तो मारी टक्कर; सामने आया वीडियो
हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। महिला बाइकर सिया ने आरोप लगाया कि कार सवार कुछ लोग पहले उनका पीछा कर रहे थे और बाद में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
मणिपुर में फिर हिंसा: उग्रवादियों की गोलाबारी में 2 महिलाओं समेत 4 की मौत
मणिपुर में हिंसा पूरी तरह थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के तामेंगलोंग और नोनी जिलों में रविवार (13 सितंबर) को 2 अलग-अलग संदिग्ध उग्रवादी हमलों में 2 महिला समेत कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है।
नई दिल्ली घोषणा पत्र, कई द्विपक्षीय बैठकें; BRICS शिखर सम्मेलन में क्या-क्या हुआ?
नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में BRICS शिखर सम्मेलन खत्म हो गया है। आज सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओपन सेशन को संबोधित किया। इसमें उन्होंने भारत की BRICS अध्यक्षता में प्राथमिकता, दुर्लभ खनिज और वैश्विक दक्षिण की भूमिका को लेकर बातें कहीं।
BRICS सम्मेलन: जिनपिंग बोले- अंतरराष्ट्रीय मामलों में सकारात्मक भूमिका निभाए वैश्विक दक्षिण; 5 प्रस्ताव रखे
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने BRICS शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए BRICS देशों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया और समूह से वैश्विक मामलों में बड़ी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
दिल्ली: स्वरूप नगर में गोदाम में आग लगने से 2 की मौत, कई घायल
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक गोदाम में भीषण आग लगने से कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है।
शी जिनपिंग की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने दुर्लभ खनिजों को लेकर दी चेतावनी, क्या कहा?
नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में दुर्लभ खनिजों के हथियारीकरण को लेकर चेतावनी दी।
BRICS शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री बोले- वैश्विक दक्षिण 'नियम मानने वाले' से 'नियम बनाने वाला' बने
BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज के कार्यक्रमों की शुरुआत ओपन सेशन से हुई, जिसमें BRICS के सहयोगी और आउटरीच देशों और वैश्विक संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
मोदी-जिनपिंग के मुलाकात के बाद भारत और चीन के बयानों में मतभेद सामने आए
BRICS शिखर सम्मेलन के इतर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। इसके बाद दोनों देशों ने अलग-अलग बयान जारी किए। हालांकि, इन बयानों में सीमा विवाद को लेकर मतभेद सामने आए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक, क्या हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए हैं। ये 7 साल बाद उनका पहला भारत दौरा है।
BRICS शिखर सम्मेलन: 'नई दिल्ली घोषणा पत्र' पर सहमति, टैरिफ और युद्ध की निंदा की गई
भारत की अध्यक्षता में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। समूह के सभी देशों ने संयुक्त घोषणा पत्र पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घोषणा पर सर्वसम्मति से सहमति जताई गई।
BRICS शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग बोले- ईरान युद्ध से क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान हुआ
BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध 'साझा हितों' की पूर्ति नहीं करता है।
BRICS शिखर सम्मेलन शुरू: प्रधानमंत्री मोदी बोले- हम किसी के खिलाफ नहीं; रखे ये प्रस्ताव
नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं।
जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में मिले कई अश्लील वीडियो
जनता दल (सेकुलर) के पूर्व सांसद और बलात्कार के आरोप में जेल में प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिले हैं। ये मोबाइल पिछले महीने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने रेवन्ना की सेल से बरामद किया था।
BRICS शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग भारत आए, प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठकें जारी
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ गए हैं। उनका विमान पालम हवाई अड्डे पर उतर चुका है। वे करीब 7 साल बाद भारत आए हैं। गलवान घाटी झड़प के बाद ये उनका पहला दौरा भी है।
11,000 वेतन, लेकिन 5 घरों का मालिक: PNB नकली नोट घोटाले में रडार पर संविदा कर्मचारी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों की जांच को लेकर अहम खुलासा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि एक संविदा कर्मचारी, जिसका वेतन 11,000 रुपये महीना है, उसकी इस घोटाले में संदिग्ध भूमिका है।
BRICS में आज मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, चीन बोला- भारत के साथ मतभेद उचित तरीके से सुलझाएंगे
नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। इससे पहले चीन ने बड़ा संदेश दिया है।
BRICS बिजनेस फोरम में बोले प्रधामंत्री मोदी- वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत बना उम्मीद की किरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को आयोजित BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
भारत के मेजबानी में राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 'भारत मंडपम' में द्विपक्षीय वार्ता हुई।
जयपुर में पति ने ईंट से हमला कर की पत्नी और 3 बेटियों की हत्या
राजस्थान की राजधानी जयपुर के गोविंदपुरा इलाके से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
BRICS सम्मेलन 2026: प्रधानमंत्री 3 दिन में करेंगे 15 द्विपक्षीय बैठकें, जानिए पूरा कार्यक्रम
भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहद व्यस्त और ऐतिहासिक कूटनीतिक कार्यक्रम सामने आया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 9/11 पीड़ियों को किया याद, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत अग्रणी
अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए भयानक 9/11 आतंकवादी हमलों की आज 25वीं बरसी मनाई जा रही है।
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के क्या रहेंगे मुद्दे?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच रहे हैं।
विजय माल्या से 15,000 करोड़ रुपये की वसूली से बंद नहीं होगा मनी लॉन्ड्रिंग मामला- ED
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष एक बेहद महत्वपूर्ण रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से बैंकों द्वारा की गई बकाए की वसूली मात्र से उसके खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के आपराधिक मामले खत्म नहीं हो जाते।