देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
गुजरात के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में 6 दिन में 2 छात्रों ने आत्महत्या की, विरोध-प्रदर्शन शुरू
गुजरात के राजकोट जिले में स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय में 6 दिन के अंदर 2 छात्रों ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है।
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 में क्या बदलाव किया था, जिस पर छिड़ा विवाद?
चुनाव आयोग के कामकाज पर उठते सवालों के बीच फॉर्म 6 में हुए बदलाव भी चर्चा में हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने इन बदलावों को 'अवैध' और 'अनाधिकृत' मानते हुए इन्हें तत्काल रद्द करने की मांग की थी।
कॉकरोच जनता पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर 2 अक्टूबर से शुरू करेगी प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम दिया कि अगर वह शनिवार तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू होगा।
मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास कुकी विद्रोहियों ने गोलीबारी की, 4 नागाओं की मौत
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सीमा पार म्यांमार से गुरुवार को कामजोंग जिले कै तंगखुल नागा गांव पिलोंग में गोलीबारी की गई है, जिसमें 4 नागा नागरिकों की मौत हो गई।
नंदीग्राम उपचुनाव: कलकत्ता हाई कोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को मिली अंतरिम राहत की खारिज
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने और SIR की जांच की मांग
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है।
एक अमेरिकी और 6 यूक्रेनी आरोपियों को क्यों मिल गई देश लौटने की अनुमति?
दिल्ली की एक विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को एक महीने के लिए अपने देश लौटने की अनुमति दी है। ये सभी लगभग 6 महीने से NIA की हिरासत में थे।
ज्यूरिख से दिल्ली की उड़ान से पहले शराब के नशे में मिला एयर इंडिया पायलट, निलंबित
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली की उड़ान से पहले एयर इंडिया के एक पायलट का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें वह फेल हो गया। इसके बाद उड़ान को निलंबित कर दिया गया।
बिहार में जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से छेड़छाड़, चप्पल से मारने की कोशिश
बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका जिले से सामने आए वीडियो में सोशल मीडिया पर हड़ंकप मचा दिया है।
मोदी ने 'मेक इन इंडिया' के 12 साल पूरे होने पर कहा- अधिक उत्पादन, अधिक निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'मेक इन इंडिया' पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी प्रगति पर प्रकाश डाला और उसकी जानकारी दी।
चक्रवात 'अर्नब' से ओडिशा-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, स्कूल बंद; 8,000 लोग सुरक्षित जगह भेजे गए
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर कम से कम 9 राज्यों में देखने को मिल रहा है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 8,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
अमेरिकी नागरिक और 6 यूक्रेनियों को NIA कोर्ट से राहत, 1 महीने के लिए लौटेंगे स्वदेश
दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट ने म्यांमार आतंकी प्रशिक्षक कैंप और आतंकी साजिश के मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वानडाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को बहुत बड़ी राहत दी है।
महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ याचिका दायर, CEC ज्ञानेश के 14 आदेश रद्द करने की मांग
चुनाव आयोग द्वारा की जा रही SIR प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 2 याचिकाएं दायर की गई हैं।
सिक्किम के रिम्बी गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, कई घर तबाह
सिक्किम में पिछले 24 घंटे से अलग-अलग जगह हो रही बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार रात को ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में इसका असर दिखा।
क्या है चुनाव आयोग का गुप्त सॉफ्टवेयर, जिसकी छिपाई जा रही जानकारी?
चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए इस साल जो ECINet डिजिटल सिस्टम बनाया था, वह अब सवालों के घेरे में है।
आपातकालीन द्वार नहीं, लगेज में ज्वलनशील पदार्थ; यमुना एक्सप्रेसवे पर बस कैसे बनी आग का गोला?
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्लीपर बस में आग लगने के बाद 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। अब मामले में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं।
हरियाणा सिविल सचिवालय, फिरोजपुर के स्कूल और कई भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए ये धमकी भेजी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
जमशेदपुर में खड़ी ट्रक से टकराई कार, झारखंड कैबिनेट मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत
झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के एक कार मरीन ड्राइव पर खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा भी शामिल हैं।
कालकाजी गैंगरेप: एक आरोपी ने पहले भी दंपत्तियों को परेशान किया, दूसरा जिम से निकाला गया
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में आरोपियों को लेकर कई खुलासे हुए हैं। पता चला है कि एक आरोपी आसिफ पहले भी इस इलाके में दंपत्तियों को निशाना बनाता था। उसे चाकू लेकर घूमते हुए भी पकड़ा गया था।
बिहार: जमुई के बाद समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से छेड़खानी, पीड़िता लगाती रही गुहार
बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले जमुई में दरिंदों ने नाबालिग के साथ सरेआम छेड़छाड़ की थी। अब इसी तरह की घटना समस्तीपुर से भी सामने आई है।
जमुई में छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी का दिखावटी एनकाउंटर? पहले लंगड़ाता फिर ठीकठाक दिखा नंदन यादव
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग; 9 की मौत, कई ने कूदकर जान बचाई
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हुई है।
ओमान के नजदीक जहाज पर हमला; एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया
ओमान के नजदीक एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ है। इसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। वहीं, चालक दल में शामिल 19 भारतीयों को बचा लिया गया है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है।
चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के जजों में मतभेद, CJI के पास पहुंचा मामला
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की 2 न्यायाधीशों की पीठ ने सुनवाई की, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।
IIT-बॉम्बे में आत्महत्या करने वाले छात्र की अंतिम बातचीत सामने आई, दोस्त को किया था कॉल
महाराष्ट्र के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में आत्महत्या करने वाले 22 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की जांच में एक नया मोड़ सामने आया है।
#NewsBytesExplainer: क्या मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जा सकता है?
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने त्यौहार के दौरान सड़कों पर पटाखों और लेजर लाइटों पर लगाया प्रतिबंध
महाराष्ट्र की बॉम्बे हाई कोर्ट ने पूरे प्रदेश में त्योहारों के जुलूसों के दौरान होने वाले भीषण शोर और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
मानसून की दिल्ली से वापसी शुरू, 2002 के बाद इस साल जल्दी रवानगी
दिल्ली से दक्षिण पश्चिम मानसून ने अपनी वापसी शुरू कर दी है। वह बुधवार 23 सितम्बर से लौट रहा है।
चुनाव आयोग बोला- विचारों का मतभेद सामान्य बात, रिपोर्ट में केवल एक पहलू ही दिखाया गया
कई मुद्दों पर 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्ति वाली रिपोर्ट पर चुनाव आयोग का बयान सामने आया है।
IIT-बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर दूल्ला को छुट्टी पर भेजा, आज अपराध शाखा करेगी पूछताछ
महाराष्ट्र में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में संस्थान ने प्रोफेसर सूर्यनारायरण दुल्ला को अवकाश पर भेज दिया है।
कालकाजी में गैंगरेप के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज ने बंद की थी नियमित कक्षाएं, फैसला वापस
दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन ने मंगलवार से अपनी नियमित कक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया था, जो वापस ले लिया गया है।
2 चुनाव आयुक्तों ने ECI के कामकाज पर उठाए सवाल, 14 बार दर्ज कराई आपत्ति- रिपोर्ट
चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली को लेकर एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश: पत्नी-पुजारियों की हत्या, बच्चों को बनाया बंधक; 7 घंटे ड्रामे के बाद आरोपी ढेर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां के अहरौला थाना क्षेत्र में आने वाले शंभूपुर गहजी गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और घर में पूजा के लिए आए 2 पुजारियों की हत्या कर दी।
प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं अमेरिका का दौरा, राष्ट्रपति ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता की भी संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका का दौरा कर सकते हैं, जहां दिसंबर में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। ये सम्मेलन 14-15 दिसंबर को फ्लोरिडा में आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे।
IIT बॉम्बे आत्महत्या मामला: क्या साहिल नकल करते हुए पकड़ा गया था? सामने आई CCTV फुटेज
IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में एक बेहद महत्वपूर्ण और नया खुलासा हुआ है।
जमुई उत्पीड़न मामला: नाबालिग को जबरदस्ती पकड़ने वाले मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में मारी गोली
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र और छात्रा को पीटने और उनका उत्पीड़न करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव की मंगलवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
बिहार में नाबालिग के उत्पीड़न का वीडियो साझा करने वाले 120 सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं पर मुकदमा
बिहार के जमुई में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है।
तेलंगाना: आदिलाबाद के सरकारी अस्पताल में AC फटने से आग, 2 नवजात शिशुओं की जान गई
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में सोमवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया।
दिल्ली के पार्क में नाबलिग का 3 लोगों ने गैंगरेप किया, एक गिरफ्तार
दिल्ली में गैंगरेप की भयावह घटना सामने आई है। यहां कालकाजी मंदिर के पास एक पार्क में 17 वर्षीय किशोरी का 3 लोगों ने गैंगरेप किया और फरार हो गए। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
अयोध्या के राम मंदिर में 70 नहीं 105 बार CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।