देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
भारत और जापान के बीच हुआ समुद्री रक्षा समझौता कितना अहम?
भारत और जापान में हिंद-प्रशांत में शांति और स्थिरता के लिए रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के बीच हुई बैठक में इस संबंध में समझौता किया गया।
आरक्षण हटाओ आंदोलन के लिए दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रामलीला मैदान में 500 लोग जुट सकेंगे
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के तहत शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के लिए मंजूरी दे दी है। यह प्रदर्शन शाम तक आयोजित किया जाएगा।
भारत और नेपाल सीमा के अतिक्रमण का करेंगे मानचित्रण, ड्रोन का होगा इस्तेमाल
भारत और नेपाल ने सीमा विवाद के एक हिस्से को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दोनों देश अपनी 1,880 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर स्थित 10 गज चौड़ी निर्जन भूमि की पट्टी दासगजा से लगे अतिक्रमणों का मानचित्रण करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने पर सहमत हुए हैं।
जयपुर के गांव में स्कूल देखने पहुंचे CJP के कार्यकर्ताओं से मारपीट, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
राजस्थान में जयपुर के एक गांव में सरकारी स्कूल की हालत देखने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लोगों को विरोध का सामना करना पड़ा। उनको लोगों ने घेरकर मारपीट की और दौड़ाकर पीटा।
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की चेतावनी- पाकिस्तान नहीं, लंबे समय में चीन हमारी सबसे बड़ी चुनौती
पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर नया और दूरदर्शी आंकलन किया है। अपनी नई किताब के विमोचन पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से खतरा आतंकवाद की वजह से बना रहता है, लेकिन लंबे समय में चीन भारत का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी होगा।
दिल्ली-NCR में पिछले साल के मुकाबले 6 गुना बढ़े स्वाइन फ्लू के मरीज, सांस की शिकायत
दिल्ली और आसपास के इलाकों में बदलते मौसम की वजह से इंफ्लूएंजा H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी दिख रही है।
चीनी 2 महीने में 40 प्रतिशत महंगी हुई, अब सरकार ने आयात टैक्स मुक्त किया
देश में चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दे दी है।
कौन हैं राज्यसभा सांसद, जिनके बेटे ने हैदराबाद में एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला?
आंध्र प्रदेश के राज्यसभा सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे लिंगमनेनी संजुश को लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में आरोपी बनाया गया है।
विशाखापट्टनम: होमवर्क न करने पर शिक्षक ने 6 वर्षीय छात्र को थप्पड़ मारा, बच्चे की मौत
आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के एक स्कूल में 6 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत ने सबको चौंका दिया है। स्कूल में शिक्षिका ने होमवर्क न करने पर बच्चे को थप्पड़ मारा था, तभी बच्चे की तुरंत मौत हो गई।
बदलेंगे शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव वाले नियम? सरकार ने कोर्ट में कहा- पुनर्विचार कर रहे
देश के शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव रोकने के लिए बनाए गए UGC के नए नियम फिर चर्चा में हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि वह UGC के इक्विटी नियमों, 2026 पर दोबारा विचार कर रही है। ये नियम फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण लागू नहीं हैं।
#NewsBytesExplainer: वंदे मातरम के शुरुआती 2 छंद ही क्यों गाएगी कांग्रेस, क्या है विवाद?
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस का कहना है कि वह इस गीत के सिर्फ पहले के 2 छंद ही गाएगी।
खास कंप्यूटर, एक रंग के कपड़े और कोचिंग माफिया; झारखंड में कैसे हो रहे थे परीक्षा घोटाले?
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने 26 दिन तक प्रदर्शन किया था। इस मामले की जांच कर रही CID ने अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बर्बरता की जांच के लिए समिति गठित की
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस की बर्बरता की जांच के लिए एक 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार का JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने का फैसला रोका
झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को बड़ा झटका दिया है।
दिल्ली के प्रेस क्लब में मोदी चालीसा का पाठ, प्रेस क्लब का आया बयान
दिल्ली के प्रेस क्लब से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान की तरह पूजा जा रहा है।
लखनऊ में बैंक प्रबंधक पत्नी और बहन को गोली मारी, खुद को खत्म किया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात हुई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी खत्म कर लिया।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख पहुंचे, दलाई लामा से मुलाकात पर नजरें
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर लद्दाख पहुंच गए हैं। वे लेह हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उन्हें कड़े सुरक्षा घेरे में ले जाया गया।
तहलका के संस्थापक तरुण तेजपाल बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
तहलका के संस्थापक और पूर्व संपादक तरुण तेजपाल ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है।
सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र, 3 घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी
जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर निशाना साधा है। उसने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को पत्र लिखकर धमकी दी है कि वो पार्टी से जुड़े 3 और घोटालों का खुलासा करने वाला है।
NALSAR विवाद के बाद BCI प्रमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, CJP का समर्थन
तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित NALSAR विधि विश्वविद्यालय के स्नातक छात्रों पर सख्ती के बाद भारतीय बार काउंसिल (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है।
मणिपुर में NRC को लेकर विरोध शुरू, राज्य सभी स्कूल 3 दिन के लिए बंद
मणिपुर में अब राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर विरोध तेज हो गया है।
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया, वीजा अनुभाग के पास बुलडोजर से तोड़फोड़
दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा गुरुवार को हटा दिया गया। परिसर को चारों से घेरने वाले यातायात अवरोधकों और बैरिकेड्स को भी हटाया गया है।
दिल्ली: सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में भेजे गए, DJB से जुड़े घोटाले में हुए थे गिरफ्तार
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कल गिरफ्तार किए जाने के बाद आज जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। उनके साथ 4 अन्य आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
दिल्ली में CNG स्टेशन पर ट्रक के सिलेंडर में विस्फोट; 3 लोगों की मौत, 4 घायल
दिल्ली में बुधवार को टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास इंद्रप्रस्थ कम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (CNG) पंप पर धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर 3 व्यक्तिों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले, बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का अपना पहला दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा' बताते हुए कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र के लिए पहले जारी की गई अपनी यात्रा सलाह पर फिर से विचार करेगा।
NEET विवाद: सरकार बोली- NTA का सिस्टम मजबूत; सुप्रीम कोर्ट ने कहा- तकनीकी सुधार की जरूरत
NEET पेपर लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार ने कहा कि NEET कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें सेध लगाना काफी मुश्किल है।
मध्य प्रदेश: खंडवा में कुत्ते का मुखौटा लगाकर व्यक्ति पहुंचा कलेक्ट्रेट, नसबंदी घोटाले की शिकायत की
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने विरोध का अजीबोगरीब तरीका ढूंढ निकाला।
सरकार ने 400 रक्षा उपकरणों के आयात पर क्यों लगाया प्रतिबंध, क्या होंगे फायदे?
भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 405 रक्षा उपकरणों के आयात पर क्रमबद्ध तरीके से पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इनमें हथियारों से लेकर जरूरी कलपुर्जे, स्पेयर और सब-सिस्टम शामिल हैं।
तेजस्वी यादव हिरासत में लिए गए, पटना में राजभवन की ओर कर रहे थे मार्च
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया है। वे राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजभवन मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।
कोलकाता होटल अग्निकांड में सामने आई लापरवाहियां, लोग बोले- न अलार्म था न आपातकालीन द्वार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज रात बड़ा हादसा हो गया। यहां के न्यू मार्केट इलाके में एक 4 मंजिला होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है।
आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय और ट्रस्ट समेत 10 ठिकानों पर ED का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी की है।
तमिलनाडु के विधायकों को मिलेगी नई कार, 75,000 रुपये ड्राइवर भत्ता; थलापति विजय के बड़े ऐलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने अपने राज्य के विधायकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। तमिलनाडु के सभी 234 विधायकों को नई कार दी जाएगी और ईंधन और रखरखाव खर्चों के लिए भी भत्ता मिलेगा।
पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन फिर क्यों हुए गिरफ्तार, क्या है जल बोर्ड से जुड़ा कथित घोटाला?
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टेंडर में घोटाले के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। जैन के साथ 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गोवा सरकार की तरुण तेजपाल के लिए आजीवन कारावास की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
गोवा की भाजपा सरकार ने 2013 के बलात्कार मामले में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की सजा बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के भयावह हादसा सामने आया है। यहां मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई।
#NewsBytesExplainer: मुंबई हमलों के आतंकियों पर उनकी गैरमौजूदगी में कैसे मुकदमा चलाएगा भारत?
मुंबई आतंकी हमले के करीब 18 साल बाद भारत एक बड़ा कानूनी कदम उठाने जा रहा है। हमले के दोषी 6 आतंकियों के खिलाफ भारत मुकदमा शुरू करेगा। जिन लोगों पर मुकदमा चलेगा, उनमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) प्रमुख हाफिज सईद भी शामिल है।
महाराष्ट्र के हिंगोली में सरकारी स्कूल के सामने अभिजीत दिपके का धरना, ये है मांग
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक सरकारी स्कूल के सामने धरना शुरू किया है।
हाफिज सईद समेत मुंबई आतंकी हमले के 6 गुनाहगारों पर चलेगा मुकदमा
2008 मुंबई आतंकी हमले के जिम्मेदार पाकिस्तान आतंकियों और उनके सरपस्तों पर भारत कानूनी शिकंजा कसने जा रहा है। 18 साल बाद हमले के मुख्य आरोपी लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी समेत 6 भगोड़े आतंकियों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा।
PM केयर्स फंड में 2025 तक 8,452 करोड़ रुपये जमा, 2 साल बाद खुलासा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 में स्थापित प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपातकालीन राहत कोष (PM CARES) ने अपनी वेबसाइट पर वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए अपने ऑडिट विवरण अपलोड कर दिए हैं।
फांसी से ही दी जाएगी सजा-ए-मौत, सुप्रीम कोर्ट में 'कम दर्दनाक विकल्प' वाली याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने फांसी के जरिए मौत की सजा की जगह कम दर्दनाक तरीकों को अपनाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। हालांकि, कोर्ट ने सुधार की गुंजाइश बनाए रखी है।