Loading...

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

नवी मुंबई में लेज-मैगी और कुरकुरे समेत पैकेट बंद खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि में हेरफेर

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया। उसने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो पैकेट बंद खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि में हेरफेर कर रहा था।

भारत ने सिंधु जल संधि पर विश्व बैंक के फैसले को नकारा, जानिए क्या कहा

भारत ने विश्व बैंक की ओर से गठित मध्यस्थता न्यायालय (CoA) द्वारा सुनाए गए सिंधु जल संधि से संबंधित फैसले को सिरे से खारिज कर दिया है।

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज वायुसेना अड्डे के पास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत

उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी जिले की सीमा पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर 8 लोगों की मौत हुई है।

पेट्रोल पंपों पर इथेनॉल की मात्रा बताने की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

देशभर के पेट्रोल पंपों पर बेचे जाने वाले पेट्रोल में कितना इथेनॉल मिलाया जा रहा है, इसकी मात्रा बताने की मांग करने वाली याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।

31 Aug 2026
• उत्तराखंड

उत्तराखंड के जिम मालिक मोहम्मद दीपक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक

उत्तराखंड में मुस्लिम दुकानदारों के उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होने वाले देहरादून के जिम मालिक दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।

31 Aug 2026
• दिल्ली

दिल्ली में SIR के बाद 1.45 करोड़ मतदाताओं में 47.7 लाख नाम कटे, जानिए क्या करें

दिल्ली में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद सोमवार को मसौदा सूची जारी कर दी है, जिसमें शहर के 1.45 करोड़ मतदाताओं में 47.7 लाख नाम बाहर कर दिए गए हैं।

31 Aug 2026
• दिल्ली

ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, चालक और कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निर्भया बलात्कार की याद ताजा हो गई। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया है।

31 Aug 2026
• दिल्ली

दिल्ली में नामी स्कूल के कैब चालक ने नर्सरी की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया, गिरफ्तार

दिल्ली में बवाना इलाके के एक नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में स्कूल के कैब चालक को गिरफ्तार किया है। बच्ची नर्सरी कक्षा की छात्रा है।

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के 2 संदिग्ध उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान (35) की हत्या में शामिल 2 संदिग्ध हमलावरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार तड़के एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

30 Aug 2026
• नेपाल

नेपाल में तबाही के बाद भारत बना मददगार, अब तक भेजी 68 टन आपातकालीन राहत सामग्री

नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्लेशियर फटने के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 750 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,000 से अधिक लोग लापता हैं।

भारतीय संस्थाओं के लिए IST बना एकमात्र कानूनी समय संदर्भ, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

भारत सरकार ने देश के पूरे डिजिटल और प्रशासनिक ढांचे को एक समान समय चक्र में बांधने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

30 Aug 2026
• जयपुर

NEET PG: जयपुर के केंद्र पर बिजली गुल, बार-बार बंद हुए कंप्यूटर; 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा

जयपुर में NEET PG-2026 परीक्षा के दौरान सीतापुरा स्थित एक केंद्र पर हंगामा हो गया। यहां बार-बार बिजली गुल होने के चलते अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

18,600 फीट की ऊंचाई, बर्फीली हवाएं और खड़ी ढलान; लद्दाख में सेना का साहसी बचाव अभियान

भारतीय सेना ने लद्दाख के दुर्गम नन कुन इलाके में ऐसा बचाव अभियान चलाया, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मी घायल

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हथियार बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को उसके द्वारा बताई गई जगह पर लेकर गई थी।

30 Aug 2026
• पंजाब

पंजाब में AAP नेता की हत्या, भरे बाजार में 4 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममडोट में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना के वक्त 45 वर्षीय गुरप्रीत अपने साथी के साथ कहीं जा रहे थे, तभी कार सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी।

#NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी का उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरा कितना अहम, SCO सम्मेलन में क्या होगी चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 4 दिवसीय मध्य एशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा करेंगे।

सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में जाने पर भाजपा सांसदों को नितिन नवीन ने लगाई फटकार

1984 के सिख विरोधी दंगों के सजायाफ्ता दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त करना 3 भाजपा सांसदों को भारी पड़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीनों सांसदों को फटकार लगाई है।

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, रैली में हाई कोर्ट आदेश के उल्लंघन का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है।

राहुल गांधी ने खड़गे के लिए मांगा इंसाफ, बोले- मंच शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए शुद्धीकरण को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोला है।

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर रवाना, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की अपनी 2 देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस 4 दिवसीय दौरे के दौरान राजनयिक संपर्क मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करेगा।

28 Aug 2026
• छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हवाई अड्डे पर उतरते समय एलायंस एयर विमान का टायर फटा, हड़कंप मचा

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा होते-होते मचा। यहां के बिलासपुर हवाई अड्डे पर उतरते समय एलायंस एयर के विमान का टायर फट गया, जिससे यात्री बुरी तरह सहम गए।

दिल्ली हाई कोर्ट में कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने अधिवक्ताओं के साथ इंटनर्शिप करने वाले कानून के नए छात्रों को परिसर में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

28 Aug 2026
• नेपाल

विदेश मंत्रालय बोला- चीन की ओर 400 भारतीय सुरक्षित, नेपाल में 320 भारतीय लापता

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन की तरफ मौजूद 400 भारतीय सुरक्षित हैं। वहीं, अभी तक 320 भारतीयों का कोई पता नहीं चल पाया है या वे लापता हैं।

28 Aug 2026
• दिल्ली

दिल्ली में मॉडल की घर में घुसकर हत्या करने वाले जिम ट्रेनर को गोली मारकर पकड़ा

दिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की उसके घर में घुसकर हत्या करने वाले जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

28 Aug 2026
• अमेरिका

अमेरिका से जेवलिन एंटी-टैंक प्रणाली खरीदेगा भारत, जानें खासियत

भारत अमेरिका से मध्यम दूरी की टैंक रोधी हथियार प्रणाली जेवलिन खरीदने की योजना बना रहा है। यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी है।

दिल्ली के दंपत्ति ने पाकिस्तान भेजे सिम कार्ड और सैन्य जानकारी, जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।

28 Aug 2026
• रक्षाबंधन

रक्षाबंधन को लेकर दिल्ली-NCR में भयानक जाम, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 8 घंटे तक रेंगते रहे वाहन

रक्षाबंधन का त्योहार और ऊपर से 3 दिन की छुट्टी। ऐसे में दिल्ली-NCR के कामकाजी लोग अपना सामान पैक कर अपने-अपने घरों को निकल गए, लेकिन रास्ते में मिले भयानक ट्रैफिक ने उनके सफर का मजा खराब कर दिया।

28 Aug 2026
• कनाडा

भारत-कनाडा के बीच होगी द्विपक्षीय निवेश संधि, 2030 तक 4.65 लाख करोड़ के व्यापार का लक्ष्य

भारत और कनाडा द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) पर जल्द से जल्द बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए हैं। यह रणनीतिक कदम दोनों देशों के निवेश संबंधों को मजबूत करेगा और साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उत्तर प्रदेश: बरेली में भाजपा मेयर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में अव्यवस्था फैली, एक महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में रक्षाबंधन से एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। यहां भाजपा के मेयर उमेश गौतम ने 'राखी कार्यक्रम' रखा था, जिसमें भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई।

27 Aug 2026
• नेपाल

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीय तीर्थयात्री नेपाल की बाढ़ में कैसे फंस गए?

बीते दिन नेपाल और तिब्बत की सीमा से लगे इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और करीब 1,600 लापता हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज और क्रूरता के मामले में 10 निर्देश जारी किए, क्या है ये?

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज और महिलाओं के खिलाफ क्रूरता से संबंधित मुकदमों में तेजी लाने के लिए सभी अदालतों और सरकारों को 10 विशेष निर्देश जारी किया है।

27 Aug 2026
• उमर खालिद

दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत का विरोध किया, ये तर्क दिया

दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के मामले में जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने विरोध किया है।

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए अंतरिक्ष में निगरानी प्रणाली स्थापित कर रहा भारत

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए भारत अंतरिक्ष आधारित निगरानी प्रणालियों को स्थापित करने का काम कर रहा है। ये प्रणालियां कुछ ही सेकंड में मिसाइल दागे जाने का पता लगा लेंगी, जिससे उन्हें नष्ट करना ज्यादा तेजी से संभव हो सकेगा।

27 Aug 2026
• कर्नाटक

CJI सूर्यकांत और बार काउंसिल प्रमुख की उपस्थिति से बवाल, NLSIU ने दीक्षांत समारोह रद्द किया

कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) ने 2026 बैच के स्नातक होने वाले छात्रों के लिए अपना 34वां दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है।

भारतीय तटरक्षक बल ने ओडिशा के पास डूबे मालवाहक जहाज से 2 चीनी नागरिकों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल (IGC) ने गुरुवार को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह के पास डूबे एक मालवाहक जहाज से 2 चीनी नागरिकों को सुरक्षित बताया है।

27 Aug 2026
• नेपाल

47 टन राहत सामग्री भेजी, NDRF भी तैयार; नेपाल की कैसे मदद कर रहा है भारत?

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत से 2 बार में 47.5 टन मानवीय मदद नेपाल को भेजी गई है। इनमें जरूरी दवाइयां और खाद्य पैकेट शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार पायलट और सह-पायलट की मौत

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में गुरुवार सुबह एक निजी प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट की मौत हो गई है।

कौन है शामली का हरियाणवी गायक अंकित बालियान, जिसे जिम के बाहर मारी गई 18 गोलियां?

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणावी गायक अंकित बालियान (32) की बुधवार शाम को जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

भारत-चीन में 2 नई हॉटलाइन स्थापित होंगी, सीमा विवाद समेत 8 बिंदुओं पर बनी सहमति

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों ने सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में ठोस नतीजे हासिल करने के लिए वार्ता आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।

उत्तर प्रदेश: शामली में जिम के बाहर हरियाणावी गायक अंकित बालियान की हत्या, 18 गोलियां मारी

उत्तर प्रदेश के शामली में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार शाम को हरियाणावी गायक अंकित बालियान (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।