देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, मुख्यमंत्री सोरेन बोले- बड़ा भाई खो दिया
झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
मध्य प्रदेश: जहरीली शराब पीने से 9 की मौत, 25 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इसे देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने 13 साल बाद सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हुए चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले में करीब 13 साल बाद फैसला आया है। जगदलपुर की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट ने मामले में सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। 16 सितंबर को सजा पर फैसला सुनाया जाएगा।
कारोबारी सुभाष चंद्रा पर FIR, फर्जी संपत्ति दिखाकर 1,322 करोड़ लोन लेने का आरोप
एस्सेल समूह के अध्यक्ष और जी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चंद्रा और 4 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत पर की गई है।
CJP कार्यकर्ता के पिता पर हमला करने वाला इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता रीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन को नजरबंद किया गया
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
केरलम में खड़े ट्रक से टकराई कार, सवार सभी 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी तमिलनाडु के इंजीनियरिंग छात्र बताए जा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस पर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का दबाव, बुलंदशहर में हिरासत की खबर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान नाबालिग दलित छात्रा नीशु के पिता के सिर पर जानलेवा हमला करने वाले हिंदुवादी संगठन के स्वतंत्र भारद्वाज की तलाश तेज हो गई है।
जंतर-मंतर मारपीट का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज बोला- ट्रंप-नेतन्याहू को ले आओ, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में नाबालिग दलित छात्रा नीशु के पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने विरोधियों को चुनौती दी है।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बडमाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। अभियान में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) शामिल थी।
जॉर्जिया मेलोनी इटली में लंबे समय तक सरकार चलाने वाली प्रधानमंत्री बनी, मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को सबसे लंबे तक देश की सरकार चलाने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है।
एयर इंडिया फुकेट मामला: पायलट के नशे में होने की पुष्टि, एयरलाइन ने नौकरी से निकाला
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का जो विमान टर्बुलेंस का शिकार हुआ था, उसकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि विमान का पाइलट नशे की हालत में था।
एयर इंडिया एक्सप्रेस में बम की धमकी, नोट की 70 प्रतिशत लिखावट यात्रियों-कर्मचारियों से मिली
सऊदी अरब के दम्मान से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में नया मोड़ आया है।
श्रीनगर हवाई अड्डे पर पार्किंग करते समय इंडिगो का विमान खंभे से टकराया
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से बचा। इंडिगो का विमान पार्किंग के समय एक खंभे से टकरा गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
CJP का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन, इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका संसद मार्ग थाने पर पहुंचे हैं। वे CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा की गई मारपीट का विरोध कर रहे हैं।
विदेश मंत्री ने रूस से तेल खरीद का किया बचाव, कहा- इससे युद्ध खत्म नहीं होगा
यूक्रेन दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि रूस से भारत द्वारा तेल की खरीद कम करने से यूक्रेन युद्ध नहीं रुकेगा।
पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग कौन हैं, जिन्होंने GDP के आंकड़ों पर उठाए सवाल?
सरकार ने 31 अगस्त को इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के GDP विकास दर का आंकड़ा जारी किया था। सरकार ने कहा कि इस दौरान GDP वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही।
विदेश मंत्री जयशंकर बोले- रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए भारत तैयार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारत यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में हर संभव तरीके से योगदान देने के लिए तैयार है।
सचिवालय, ओलिंपिक सिटी और फॉर्मूला 1 ट्रैक; चेन्नई के लिए मुख्यमंत्री थलापति विजय के ऐलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने चेन्नई के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी से अलग हुआ एक गुट; बनाई CJP-डेमोक्रेटिक, कहा- ये केजरीवाल की टीम नहीं
महाराष्ट्र के अभिजीत दिपके के नेतृत्व में बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से अलग होकर एक गुट ने कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक (CJPD) बनाई है।
जंतर-मंतर पर दलित छात्रा के पिता को पीटने वाले युवक ने कबूला, कपिल मिश्रा ने बचाया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक दलित छात्रा के पिता को पीटने वाले युवक ने एक पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक नेताओं के संरक्षण को कबूल किया है।
NALSAR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- BCI छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर सकती
नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल (BCI) को फटकार लगाई है।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर 3 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ड डी वेवर गुरुवार को अपनी 3 दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में पदभार संभाला है, जिसके बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
राहत सामग्री, DNA विशेषज्ञ और सुरंग बचाव दल; नेपाल की कैसे मदद कर रहा है भारत?
नेपाल में बाढ़ से 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। संकट की इस घड़ी में भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए नेपाल को सबसे पहले मदद भेजी है।
पाकिस्तान के F-16 जेट को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान गोवा की FLY91 एयरलाइन में शामिल
भारतीय वायुसेना (IAF) के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान गोवा की क्षेत्रीय FLY91 एयलाइन में शामिल हो गए हैं। अभिनंदन वहां वाणिज्यिक पायलट की कमान संभालेंगे।
नोएडा मजदूर प्रदर्शन: छात्रा आकृति की NSA हिरासत रद्द, DM को देना होगा 5 लाख मुआवजा
नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
दिल्ली AIIMS में ऑपरेशन के लिए 13 साल इंतजार करती रही बच्ची, आखिर में दम तोड़ा
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लाचार व्यवस्था, लापरवाही और बदइंतजामी ने एक 15 साल की बच्ची की जान ले ली।
कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा?
भारतीय वायु सेना के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वे राम मंदिर के पहले स्थायी CEO होंगे। आज हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया।
पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राम मंदिर के CEO नियुक्त किए गए, 3 ट्रस्टियों का भी ऐलान
अयोध्या के राम मंदिर को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिल गया है। पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राम मंदिर के CEO नियुक्त किए गए हैं।
बार काउंसिल अध्यक्ष के कार्यकाल पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, नीतिगत फैसले लेने पर कटौती
देश में वकीलों की सर्वोच्च संस्था बार काउंसिल (BCI) की कार्यप्रणाली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की अगुवाई वाली परिषद अब कोई भी नीतिगत फैसले अकेले नहीं ले सकती है।
सिक्किम में नेपाल जैसी बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी, 40 उच्च-जोखिम वाली हिमनदी झीलों पर नजर
सिक्किम में नेपाल जैसी भयावह बाढ़ की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। यहां की 40 हिमनदी झीलों को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया है।
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में सेना की नाव डूबी; 3 को बचाया, 2 जवान लापता
हरियाणा में सैन्य अभ्यास के दौरान एक नाव यमुना नदी में पलट गई, जिसके बाद कई जवान लापता हो गए।
विदेश मंत्री जयशंकर यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर जाएंगे, क्या होगी चर्चा?
विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 सितंबर से यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर जा रहे हैं। वे 3-4 सितंबर को इन दोनों देशों के राजकीय दौरे पर होंगे।
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा खाने के बाद आदिवासी बच्ची की मौत, 70 बीमार पड़े
आंध्र प्रदेश में मलेरिया रोकथाम अभियान के दौरान बांटी गई मलेरिया रोधी गोली (क्लोरोक्वीन) खाने से एक 7 वर्षीय आदिवासी बच्ची की मौत हो गई है।
देश की शीर्ष एयरलाइंस में मिलीं 'गंभीर खामियां', DGCA के ऑडिट में हुआ खुलासा
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को ऑडिट के दौरान देश की शीर्ष एयरलाइंस में कई गंभीर खामियां मिली हैं। इंडिगो, एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट के सुरक्षा ऑडिट के दौरान ये 'गंभीर खामियां' सामने आई हैं।
तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में मोबाइल प्रतिबंध लागू, बिना कैमरे वाला फोन ले जा सकेंगे
तमिलनाडु की सरकार ने राज्य भर के प्रमुख मंदिरों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो मंगलवार से लागू हो गया है।
कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री धमाके में अब तक 15 मौत; मालिक मुठभेड़ में गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार को प्रयागराज वायुसेना अड्डे के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में जान गंवाने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द की, CJP ने विरोध-मार्च वापस लिया
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली समेत 5 राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR को रद्द कर दिया, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब 5 सितंबर को दिल्ली मार्च नहीं करेगी।
ममता बनर्जी की भतीजी बीरभूम स्थित घर में मृत मिली, नौकरी खोने से तनाव में थी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी (28) मंगलवार को बीरभूम स्थित अपने घर में मृत पाई गई।
गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो उड़ान का इंजन फेल, मोपा हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग
गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक उड़ान का मंगलवार को अचानक इंजन फेल हो गया, जिससे उसे हवा के बीच गोवा लौटकर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।