देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
नेपाल में भयावह बाढ़ हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेंद्र शाह से बात की
नेपाल में तिब्बत सीमा से जुड़े रसुवा जिले में बुधवार को आई भयावह बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है और अभी तक 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश पर लगाया पद के दुरुपयोग का आरोप
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता ने राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
गुरूग्राम में जलभराव की बिगड़ती स्थिति के बीच भाजपा सांसद बोले- 2047 तक सब ठीक होगा
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुए जलभराव ने स्थिति भयावह बना दी है। अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गईं और स्कूल बसें घंटों तक पानी में फंसी रहीं।
इंडिया गेट पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शुरू की तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली के इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन और मार्च का ऐलान किया है, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले 2,300 के पार, स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी
दिल्ली में इंफ्लूएंजा H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी दिख रही है। मंगलवार को मरीजों का आंकड़ा 2,308 पहुंच गया है।
मुंबई में मराठी भाषा के नियम के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे कैब चालक
महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जिलों में कैब और टैक्सी चालकों को अनिवार्य तौर पर मराठी भाषा सीखने को कहा गया है, जिसके खिलाफ कैब चालक बॉम्बे हाई कोर्ट चले गए हैं।
IIT दिल्ली के मृतक छात्र के भाई का दावा- संस्थान को बताई थी ऋषिकेश की स्थिति
दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में 22 अगस्त को आत्महत्या करने वाले 31 वर्षीय छात्र ऋषिकेश कुमार के भाई अभिषेक ने चौंकाने वाला दावा किया है।
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR में नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश
पश्चिम बंगाल की कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज 3 FIR में कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।
पटना में मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, लाठीचार्ज और पानी से रोका
बिहार की राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के उम्मीदवारों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है।
कर्नाटक में ऑनलाइन बिक रहा था 'धतूरा', अमेजन और स्वीगी समेत कई के लाइसेंस निलंबित
कर्नाटक में ऑनलाइन जहरीले धतूरे के फूल और फल को बेचे जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अमेजन, स्विगी, इंस्टामार्ट और बिगबास्के के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
सभी पायलट का वार्षिक डोप टेस्ट करा सकती है सरकार, फुकेत-दिल्ली उड़ान घटना के बाद फैसला
थाईलैंड के फुकेत से 4 अगस्त को दिल्ली आ रही एयर इंडिया उड़ान के पायलट के गांजा के नशे में होने की पुष्टि के बाद अब केंद्र सरकार सभी पायलटों के डोप टेस्ट पर विचार कर रही है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की छात्रा की याचिका, कहा- हिजाब इस्लाम के लिए अनिवार्य नहीं
उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल में एक मुस्लिम छात्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने स्कूल में हिजाब पहनने की अनुमति मांगी थी।
बलात्कार के दोषी राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 2 महीने बाद फिर बाहर आया
बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा सरकार की मेहरबानी से 2 महीने बाद फिर जेल से बाहर आने का मौका मिला।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात, जानिए क्या हुई चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।
CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आज दिल्ली में बैठक हुई। इसके बाद पार्टी ने ऐलान किया है कि वो 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालेगी।
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न; 380 उड़ानें प्रभावित, 26 रद्द
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आज सुबह तेज बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गई हैं। संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है।
जम्मू-कश्मीर SIA ने शुरू की वंधामा नरसंहार की जांच, मारे गए थे 23 कश्मीरी पंडित
जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने 1998 के वंधामा नरसंहार की जांच फिर से शुरू कर दी है। इस घटना में 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई थी। इनमें 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे।
थलापति विजय की बड़ी घोषणाएं: हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त, ट्रांसजेंडर की बस यात्रा फ्री
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने सोमवार को विधानसभा में कई योजनाओं की घोषणा की है। अब 25 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले हर परिवार को हर साल 3 मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से अफरा-तफरी, 40 लोग अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोधनी इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया है। यहां महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट से अचानक क्लोरीन गैस लीक हो गई। इसकी चपेट में आकर 40 लोगों को खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में ITO पर कारों की जोरदार टक्कर, 2 विधायक समेत 6 घायल
दिल्ली के IP एस्टेट इलाके में रविवार रात एक सड़क हादसे में 2 कारें आपस में टकरा गईं। घटना में दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत 6 लोगों को चोट आई है।
मोदी-ट्रंप की प्रेस वार्ता में 'कोई सवाल नहीं' चाहता था भारत, अमेरिकी राजदूत का खुलासा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस वार्ता को लेकर नया खुलासा किया है।
महाराष्ट्र: अमरावती के अस्पताल में आग, जिंदा जले 3 नवजात बच्चे
महाराष्ट्र के अमरावती में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 3 बच्चों की मौत हो गई। घटना के वक्त NICU में 39 बच्चों का इलाज चल रहा था।
क्या खत्म किया जा सकता है आरक्षण, क्या कहता है संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले?
देश में आरक्षण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' हुआ, जिसमें मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की गई।
भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग जाएंगे NSA डोभाल, वांग यी के साथ अहम बैठक
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल चीन का दौरा करने वाले हैं। वे कल यानी 24 अगस्त को बीजिंग पहुंचेंगे और सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत के 25वें दौर के लिए अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मिलेंगे।
CJP ने केंद्र सरकार पर लगाया विश्वासघात का आरोप, दोबारा आंदोलन की धमकी दी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के खिलाफ फिर से आंदोलन का संकेत दिया है।
"आपका गुस्साभरा चेहरा उनके लिए कंटेंट", दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए मिले दिशानिर्देश
दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। तब पुलिसिया कार्रवाई के कई वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद पुलिस विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।
दिल्ली: संदिग्ध हालत में मिला रक्षा मंत्रालय की महिला अधिकारी का शव, पति पर प्रताड़ना के आरोप
दिल्ली के द्वारका में एक महिला का शव फंदे पर लटका पाया गया है। महिला की पहचान 30 वर्षीय नाजिया खान के तौर पर हुई है, जो रक्षा मंत्रालय में काम करती थीं। बताया जा रहा है कि नाजिया 3 महीने की गर्भवती थीं।
दिल्ली पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च फेंकी, लाठी-डंडों से हमला; 3 घायल
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ है। यहां मुकुंदपुर के जनता विहार में ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया।
मुंबई: 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत, 5 घायल
मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पंडाल में ले जाते समय 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा लोगों पर गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य को चोटें आई हैं।
ओडिशा: पारादीप तट के पास मालवाहक जहाज डूबा; 24 लोग थे सवार, 2 बचाए गए
ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज डूब गया है। इसमें चालक दल के 24 लोग सवार थे, जिनमें से 2 को बचा लिया गया है, जबकि अन्य लोग लापता हैं। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना खोज और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
#NewsBytesExplainer: क्या चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नीति है वजह?
देश में चीनी की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर चीनी के दाम 55 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा हो गए हैं। इसके बाद सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात पर से टैक्स हटा दिया है।
हैदराबाद में निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत
हैदराबाद के अंजैया नगर में शनिवार को एक 7 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
जयपुर: NTA की AIAPGET परीक्षा के दौरान बिजली गुल, अब 1 सितंबर को दोबारा होगा पेपर
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब जयपुर में अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) के दौरान गड़बड़ी सामने आई। यहां श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में बिजली गुल होने से कई अभ्यर्थियों परीक्षा ही नहीं दे सके।
विदेश मंत्री एस जयशंकर कल से 2 दिवसीय रूस दौरे पर, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कल यानी 23 अगस्त से 2 दिन के रूस दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे, जिसमें व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी।
दिल्ली: बच्चे को दवा पिलाने पर हुआ विवाद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ससुराल वालों ने की हत्या
दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता को उनके ही ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला।
बार काउंसिल अध्यक्ष पर 150 करोड़ की हेरफेर के आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवाल
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा नए विवादों में घिरते जा रहे हैं। अब BCI के सह-अध्यक्ष वाईआर सदाशिव रेड्डी ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जंतर मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन'; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, क्या हैं मांगें?
दिल्ली के जंतर मंतर पर अब एक और प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसे 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' नाम दिया गया है। शुक्रवार को इस प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए, जिनके हाथ में भगवा झंडे और नारे लिखी तख्तियां थीं।
आंख की रोशनी गई, 200 छर्रे लगे; कौन हैं साहिल लोचब, जिन्हें लेकर थाने पहुंचे राहुल?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज फिर सड़क पर उतर आए। वे दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल हुए साहिल लोचब को लेकर थाने पहुंच गए। उनकी मांग थी कि पुलिस साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज करे। इस दौरान घंटों तक हंगामा चलता रहा।
भारत ने निकाला 'चिकन नेक' का तोड़; पूर्वोत्तर तक सड़क, रेलवे और समुद्री मार्ग का जाल
देश की मुख्य भूमि को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर या 'चिकन नेक' के वैकल्पिक उपाय पर सरकार जोरों-शोरों से काम कर रही है।
लखनऊ हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद? दावा- दिव्या मांग रही थी डेढ़ करोड़ रुपये गुजारा भत्ता
लखनऊ के दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। अब तक की जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। SBI के कर्मी मानस बाजपेयी और उनकी पत्नी दिव्या मिश्रा के बीच वैवाहिक संबंधों में मुटाव था।