देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
BRICS सम्मेलन 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया भरोसा, कहा- वैश्विक कल्याण के लिए होगी सकारात्मक चर्चा
भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इस सम्मेलन को लेकर गहरा विश्वास जताया है।
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी से वार्ता आज
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार (11 सितंबर) सुबह एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं।
BRICS शिखर सम्मेलन: 30,000 सुरक्षाकर्मी तैनात, अलग-अलग होटलों में ठहरेंगे पुतिन, जिनपिंग और पेजेश्कियान
नई दिल्ली 12 और 13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इसमें रूस, चीन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और कारोबारी नेता शामिल होंगे। इसके लिए दिल्ली में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव और तेजस्वी समेत 9 पर आरोप तय
IRCTC से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं।
CJP प्रदर्शन में शामिल नाबालिग को मिली धमकी, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सुरक्षा के निर्देश
जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग के घर पर पथराव और धमकी के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लिया है।
पुतिन, जिनपिंग और पेजेश्कियान; BRICS शिखर सम्मेलन में कौन-कौन हो रहा शामिल?
नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भारत की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विस्तारित BRICS समूह, कई देशों के प्रतिनिधिमंडल और व्यापारिक नेताओं का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और जिनपिंग के बीच हो सकती है द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। ये बैठक सम्मेलन के पहले दिन यानी 12 सितंबर को हो सकती है।
ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य में दर्जनों जहाजों पर हमला, प्रतिबंधित क्षेत्र का भी विस्तार किया
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दर्जनों जहाजों पर हमले का दावा किया है।
रूस से सुखोई-57 लड़ाकू विमान खरीद सकता है भारत, मोदी-पुतिन बैठक में और क्या-क्या होगी चर्चा?
नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन से पहले 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। इस दौरान रक्षा सहयोग को लेकर दोनों देशों में अहम समझौते हो सकते है।
NIA बोली- लाल किला धमाका आत्मघाती हमला था, उमर ने कार के अंदर IED सक्रिय किया
दिल्ली के लाल किले के नजदीक हुए धमाके को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि 10 नवंबर, 2025 को हुआ हुआ ये धमाका एक आत्मघाती बम हमला था।
दिल्ली-मुंबई समेत 7 बड़े रेल रूट होंगे फोरलेन, कैबिनेट की मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने रेल मंत्रालय को लेकर अहम फैसले लिए हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 7 नए हाई डेंसिटी रेल नेटवर्क(HDN) कॉरिडोर को फोर लेन बनाने की मंजूरी दे दी है।
अहमदाबाद: युवती की हादसे में मौत का मामला ऑनर किलिंग निकला, पिता-भाई ने रची साजिश
अहमदाबाद में 22 वर्षीय युवती सोफिया की कथित सड़क हादसे में मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने सोफिया के भाई और पिता को ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर सोफिया की हत्या करने का आरोप लगा है।
भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक CNR राव को SIR का नोटिस, नाम में सामने आई गलती
देश के जाने-माने वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित प्रोफेसर CNR राव को अपनी पहचान साबित करने के लिए एक सुनवाई में पेश होने को कहा गया है।
प्रदर्शन में शामिल होने पर छात्र को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट बोला- मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई?
जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ग्रेटर नोएडा के कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने एक छात्र को नोटिस जारी कर दिया था। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है।
भारत ने सऊदी अरब पर हूती हमले की निंदा की, कहा- क्षेत्रीय सुरक्षा कमजोर होगी
भारत ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब में ऊर्जा सुविधाओं पर किए गए हमलों की निंदा की है।
दिल्ली में अवैध PG पर चलेगा बुलडोजर, सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी वरिष्ठ MCD अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें।
पंजाब नेशनल बैंक में मिले 17 करोड़ रुपये के नकली नोट, मैनेजर गिरफ्तार; क्या है मामला?
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सोफिया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
BRICS शिखर सम्मेलन: AI, सीमा पार भुगतान और ऊर्जा सुरक्षा; भारत के एजेंडे में क्या-क्या?
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इस दौरान समूह के 11 सदस्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम समय के बीच जुटेंगे।
UN के नए नक्शे पर विवाद, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को भारत से बाहर दिखाया
संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी दुनिया के नए नक्शे को लेकर फिर विवाद छिड़ गया है। इस नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को भारतीय और चीनी सीमा दावों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों के रूप में दर्शाया गया है।
अमेजन और इंस्टामार्ट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.38 करोड़ का एक्सपायर खाद्य सामान जब्त
कर्नाटक के बेंगलुरु में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और कई अन्य जगहों से एक्सपायर और गलत लेबल वाले खाद्य सामान जब्त किए हैं।
प्रधानमंत्री के मुंबई कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद, PMO का फर्जी कार्ड मिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई में कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध पकड़ाए हैं। पुलिस ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र से इन दोनों को हिरासत में लिया है।
BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 11 सितंबर को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक होगी। पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आ रहे हैं, उससे पहले ये अहम बैठक होने जा रही है।
प्रधानमंत्री बोले- हम चिप से लेकर शिप बना रहे, सत्य 'झूठ की गूंज' पर भारी पड़ेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 6,000 से ज्यादा जेन जी युवाओं से संवाद किया। उन्होंने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए यहां आया हूं।
दिल्ली इमारत मालिक को कमजोर नींव के बारे में पता था, फिर भी किया निर्माण- FIR
दिल्ली के सत्य निकेतन में ढह चुकी इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि हरिराम को इमारत की जर्जर स्थिति के बारे में जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने अनुमति के बिना और निर्माण करवाया।
दिल्ली इमारत हादसा: पास वाली जर्जर इमारत को 1-2 दिन में ढहाएगा MCD
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत हादसे के बाद प्रशासन अब खतरनाक इमारतों की जांच कर रहा है। पता चला है कि जो इमारत गिरी थी, उसके पास वाली इमारत भी जर्जर स्थिति में है।
मणिपुर के संगीतकार की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या, शोर-शराबे का विरोध करने पर हमला
मणिपुर के प्रसिद्ध संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वे किलोकारी गांव में अपने घर के बाहर शोर-शराबे और उपद्रव का विरोध कर रहे थे। इससे नाराज होकर डिलीवरी बॉय और ढाबे के कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया।
हाई कोर्ट में सुनवाई, अधिकारी निलंबित और मकान मालिक गिरफ्तार; दिल्ली इमारत हादसे में क्या-क्या हुआ?
दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। इनमें 5 छात्र शामिल हैं। बचाव अभियान को 24 घंटे से ज्यादा समय बाद खत्म कर दिया गया है।
यूट्यूबर अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, SC/ST एक्ट से जुड़ा है मामला
यूट्यूबर अजीत भारती को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
दिल्ली इमारत हादसा: मकान मालिक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जो इमारत गिरी थी, उसके मालिक हरिराम गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के भिवाड़ी से गुप्ता को हिरासत में लिया गया।
अबूधाबी जा रहे विमान में अचानक कम हुआ ईंधन, एक ही इंजन पर आपातकालीन लैंडिंग
कोच्चि से अबूधाबी जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के बाद दोबारा कोच्चि लाया गया है। विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक इंजन में अचानक से ईंधन कम होने लगा।
दिल्ली इमारत हादसा: MCD पर गिरी गाज, 5 अधिकारी निलंबित
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद अब दिल्ली नगर निगम (MDC) ने दक्षिण जोन के 5 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
असम: पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, पॉलिथीन में लपेटकर सिर फ्रीज में रखा
असम से हत्याकांड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और सिर काटकर फ्रीज में रख दिया। जब पड़ोसियों ने दुर्गंध आने की शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ।
अनुमति से ज्यादा निर्माण, आपातकालीन निकास नहीं और तोड़फोड़; दिल्ली इमारत हादसे में सामने आईं लापरवाहियां
दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं, जिनकी तलाश में बचाव अभियान जारी है।
दिल्ली इमारत हादसे में मृतकों की संख्या 7 हुई, बचाव अभियान अभी भी जारी
दिल्ली के सत्य निकेतन स्थित हॉस्टल की इमारत ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। अब तक 11 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि करीब 20-30 छात्र मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।
भारत-चीन में आज कोर कमांडर स्तर की पहली वार्ता, अरुणाचल प्रदेश में अहम बैठक
भारत और चीन की सेनाओं के बीच आज कोर कमांडर स्तर की पहली वार्ता होने वाली है। यह बैठक अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास वाचा-दमाई सीमा बैठक स्थल पर होगी।
UN ने बदला दुनिया का नक्शा, भारत ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर दी ये चेतावनी
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के नक्शे का अधिक सटीक चित्रण करने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव पारित किया है। भारत ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत; 3 की मौत, कई मलबे में दबे
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।
JNU के प्रोफेसर पर 10 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जांच शुरू
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के ही एक प्रोफेसर पर कम से कम 10 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
ISRO के संभावित निजीकरण से क्यों चिंतित हैं कर्मचारी? अध्यक्ष को पत्र लिख पूछे ये सवाल
अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के कर्मचारियों ने पहली बार संस्थान के भविष्य को लेकर औपचारिक चिंता जताई है।
दिल्ली के मयूर विहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बचाने आए गार्ड को भी धमकाया
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के फेस-3 इलाके से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आज तड़के बेखौफ बदमाशों ने लाठी और डंडों से पीट-पीटकर एक युवक की जान ले ली। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।