यमन: खबरें
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर नए हमले किए, अरामको की इमारत क्षतिग्रस्त
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर कई हमले किए हैं। इनमें तेल बुनियादी ढांचे, हवाई अड्डे और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
ट्रंप और बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन, ईरान और पश्चिम एशिया में मांगा था स्टारलिंक का नियंत्रण
अमेरिकी सरकार द्वारा अपनी विदेशी नीतियों और सैन्य अभियानों के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर बढ़ती निर्भरता को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
विदेश मंत्रालय बोला- चीन LAC पर गश्ती नियम तोड़ता है, इससे टकराव होता है
भारत-चीन सीमा पर स्थिति को लेकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर की टिप्पणियों के बाद विदेश मंत्रालय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
सऊदी के अरामको तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमले में नेपाली-फिलीपींस नागरिक की मौत, भारतीय कर्मचारी घायल
सऊदी अरब में बुधवार को सऊदी अरामको तेल क्षेत्र को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं।
सऊदी अरब के साथ बढ़ते तनाव के बीच हूती विद्रोही चीनी पुर्जों से बना रहे मिसाइलें
सऊदी अरब के साथ संघर्ष के बीच यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही चीनी पुर्जों से बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली विकसित कर रहे हैं।
सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी, जानिए क्या बरतनी है सावधानी
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के नागरिक बुनियादी ढांचों और प्रमुख हवाई अड्डों पर ताबड़तोड़ हमलों के बाद वहां रह रहे 27 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार पूरी तरह मुस्तैद हो गई है।
रियाद में हवाई अड्डे पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया, दिखा भयावह विस्फोट
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें भयावह दृश्य दिख रहा है।
अफ्रीकी देश जिबूती में प्रवासियों की नाव डूबी, 15 बच्चों समेत 109 की मौत
अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास एक भयावह हादसा हो गया है। यहां प्रवासियों से भरी एक नाव डूब गई, जिसमें 109 लोगों की मौत हो गई, जबकि 116 लोग लापता हैं।
हूती विद्रोहियों ने रियाद हवाई अड्डे पर फिर किया हमला, एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है।
भारतीय एयारलाइंस ने रियाद के लिए रद्द की अपनी उड़ानें, क्या यात्रियों को वापस मिलेगा पैसा?
यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा करने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है।
सऊदी के हवाई अड्डों पर हूती हमलों की भारत ने निंदा की, कहा- पूरी तरह अस्वीकार्य
सऊदी अरब के 2 हवाई अड्डों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की भारत ने गुरुवार को निंदा की है। हमले में 3 लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
सऊदी अरब के 2 हवाई अड्डों पर हूतियों का ड्रोन और मिसाइल हमला, 3 की मौत
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि हूतियों ने 2 हवाई अड्डों पर हमला किया है, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है।
मक्का रक्षा समझौते की औपचारिकता पूरी, क्या अब हूती के खिलाफ सऊदी की मदद करेंगे पाकिस्तान-तुर्की?
सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते को औपचारिक रूप दे दिया गया है। इसकी पुष्टि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने की है।
यमन के हूतियों ने रियाद हवाई अड्डे से लेकर अरामको रिफाइनरी तक हमलों की जिम्मेदारी ली
सऊदी अरब में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का हमला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विद्रोहियों ने कई प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन-मिसाइल हमले किए हैं।
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के तेल संयंत्र पर हमला किया
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के पास एक तेल संयंत्र पर हमला किया है। घटना के बाद रियाद के दक्षिण में स्थित अरामको तेल संयंत्र से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया।
क्या मक्का की ग्रैंड मस्जिद में पकड़ा गया आत्मघाती हमलावर? सऊदी अरब ने बताया सच
सऊदी अरब से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मक्का की ग्रैंड मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर पकड़ा गया है।
हुती ठिकानों पर हमला करने वाला था अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने अंतिम समय में बदला फैसला
पश्चिम एशिया के युद्ध मैदान से सोमवार को बड़ा भू-राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।
यमन युद्ध पर सऊदी अरब की बड़ी पहल, 2 हफ्ते के संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा
सऊदी अरब ने यमन में सक्रिय हूती विद्रोहियों के सामने 2 सप्ताह के संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा है।
हूती विद्रोहियों ने मार गिराया सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान, वीडियो जारी किया
बीते दिन यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने सऊदी अरब के एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। अब हूतियों ने इस विमान के मलबे का एक कथित वीडियो जारी किया है।
सऊदी आरामको ने भारतीय रिफाइनरियों को कच्चे तेल की आपूर्ति रोकी- रिपोर्ट
सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको ने भारतीय रिफाइनरियों को कच्चे तेल की आपूर्ति बंद कर दी है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है।
अमेरिकी जहाजों को निशाना नहीं बनाएंगे हूती, बदले में सऊदी की मदद नहीं करेगा अमेरिका- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों के साथ चुपचाप एक समझौता किया है। इसके मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वे लाल सागर में अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय जहाजों को निशाना नहीं बनाएंगे।
यमन के हूती विद्रोहियों का दावा- सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान मार गिराया
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है।
सऊदी अरब ने मक्का पर हमले का किया दावा, हूती बोले- ये घिसा-पिटा झूठ
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने पवित्र शहर मक्का के नजदीक एक ड्रोन को नष्ट किया है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि ड्रोन इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का की ओर जा रहा था।
हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब पर कब्जा किया, ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब पाइपलाइन बंद
होर्मुज जलडमरूमध्य के बाद वैश्विक तेल परिवहन के लिए अहम बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के भी बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। यमन के हूती विद्रोहियों ने यहां कब्जे का ऐलान किया है।
हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के हवाई अड्डों और तेल सुविधाओं पर हमला, 73 घायल
यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, किंग खालिद हवाई अड्डे और आभा और जिजान में अरामको तेल सुविधाओं पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है।
यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी बलों में मुठभेड़, 81 की मौत
यमन के हूती विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच हुई झड़पों में बीते 2 दिन में 81 लोगों की मौत हो गई है। ये झड़प तब हुई, जब हालिया समय में हूती विद्रोही लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
सऊदी अरब के तट के पास तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में लगी भीषण आग
लाल सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
यमन और सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाजों को अगवा किया, 22 भारतीय सवार
यमन और सोमालिया के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने 2 वाणिज्यिक जहाजों को अगवा कर लिया है, जिससे लुटेरों की वापसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार थे।
भारत से UAE जा रहे जहाज पर अमेरिका ने क्यों किया हमला?
अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में पाकिस्तान के तट से दूर एक मालवाहक जहाज पर हमला किया है। इस जहाज का नाम वेला नोवा है, जो भारत से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जा रहा था।
यमन: अल-मुखा शहर और बंदरगाह पर हूती विद्रोहियों के हमले में 7 लोगों की मौत
यमन के अल-मुखा शहर और उसके बंदरगाह पर हूती विद्रोही समूहों द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले में 3 नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।
हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला; यमन के 58 सैनिकों की मौत, सऊदी अरब में 11 घायल
हूती विद्रोहियों ने यमन और सऊदी अरब में एक साथ कई हमले किए हैं। यमन में हूतियों ने हद्रामौत और मारिब प्रांतों में सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया है, जिसमें 58 सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
दुबई के जेबेल अली औद्योगिक क्षेत्र और बंदरगाह पर भीषण विस्फोट, 20 मिनट में 7 धमाके
अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच बुधवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में भीषण विस्फोटों की खबर आई है।
अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत की गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार (27 जुलाई) को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
होर्मुज के बाद बाब अल-मंदेब के बंद होने का खतरा; ये कितना अहम, क्या होगा असर?
शनिवार को ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इजरायल पर हमला किया है। ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में ये पहली बार है, जब हूती विद्रोहियों ने कोई हमला किया है।
ओमान पर हमला नहीं करना चाहता था ईरान, क्या विशिष्ट सैन्य टुकड़ी खुद कर रही हमले?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि ओमान बंदरगाह पर हालिया हमला उनकी पसंद नहीं थी।
सऊदी अरब ने यमन में की बमबारी, 20 की मौत; सरकार-अलगाववादी गुट में युद्ध जैसे हालात
सऊदी अरब ने फिर यमन पर हवाई हमला किया है, जिसमें अलगाववादी संगठन सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के ठिकाने को निशाना बनाया गया। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं।
#NewsBytesExplainer: क्या है STC, जिसे लेकर भिड़ गए सऊदी अरब और UAE? जानें पूरा विवाद
खाड़ी क्षेत्र में एक-दूसरे के करीबी सहयोगी रहे सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों तनाव है। इसकी शुरुआत 30 दिसंबर को हुई थी, जब सऊदी ने यमन के मुकाला पोर्ट पर बमबारी की थी।
यमन के तट पर LPG टैंकर में विस्फोट, 23 भारतीय बचाए गए
यमन के तट पर कैमरून ध्वज वाले MV फाल्कन जहाज में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 23 भारतीय चालक दल के सदस्य फंस गए।
क्या निमिषा प्रिया को बचाने के लिए भारत सरकार चंदा मांग रही है? जानिए सच्चाई
यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया (38) को फांसी से बचाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की जा रही है, जिसमें भारत सरकार द्वारा पैसे इकट्ठा करने की बात कही गई है।
यमन के तट पर इथियोपिया प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, 68 की मौत
यमन के अबयान प्रांत के पास अदन की खाड़ी में रविवार को इथियोपियाई प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया। हादसे में 68 लोगों की मौत हुई है।
यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने का दावा, सामने आई सच्चाई
यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया (38) की फांसी की सजा रद्द होने का दावा किया गया है। यह दावा भारतीय ग्रैंड मुफ्ती अबुबकर मुस्लैयार के कार्यालय ने किया। हालांकि, ये दावा गलत निकला।
यमन से रिहा की जाएंगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया, ईसाई धर्म प्रचारक केए पॉल का दावा
यमन में मौत की सजा का इंतजार कर रहीं केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया (38) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
यमन में भारतीय नर्स की फांसी पर संकट गहराया, मृतक के परिवार ने 'ब्लड मनी' ठुकराई
यमन के नागरिक की हत्या के आरोप में फांसी की सजा का सामना कर रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया के बचने के संभावनाएं कम होती दिख रही हैं।