Loading...
क्या मक्का की ग्रैंड मस्जिद में पकड़ा गया आत्मघाती हमलावर? सऊदी अरब ने बताया सच
मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती हमलावर के पकड़े जाने की खबरों पर सऊदी अरब ने जवाब दिया

क्या मक्का की ग्रैंड मस्जिद में पकड़ा गया आत्मघाती हमलावर? सऊदी अरब ने बताया सच

लेखन गजेंद्र
Oct 02, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

सऊदी अरब से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मक्का की ग्रैंड मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने विस्फोटक वाली जैकेट में विस्फोट का प्रयास किया था, लेकिन कोशिश असफल हो गई और वह पकड़ा गया। घटना को लेकर सऊदी अरब प्रशासन का बयान आया है। उसने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।

विस्फोट

वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर 2 वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक वीडियो में ग्रैंड मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी दिख रही है और दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में दिखाया गया है।

पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि विस्फोटक जैकेट पहने एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर काबा के पास पहुंचा था, जो इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल के रूप में मानी जाती है।

यहां मौके पर सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया।

ट्विटर पोस्ट

सामने आया ये वीडियो

ADVERTISEMENT

सच

सऊदी अरब ने घटना को नकारा

वीडियो वायरल होने के बाद सऊदी अधिकारियों ने आत्मघाती हमलावर की खबरों का खंडन किया।

सऊदी के गृह मंत्रालय ने एक्स पर बताया, "पवित्र राजधानी में सुरक्षा अधिकारियों ने राहगीरों को परेशान करने और उनमें भय और दहशत फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई।"

बयान में कहा गया है, "सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि घटना के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।"

ADVERTISEMENT

आरोप

हूती पर मक्का पर हमले का आरोप

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब सऊदी अरब ईरान समर्थित यमन के हूती के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है। हूतियों ने पिछले दिनों सऊदी पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं।

इससे पहले 15 सितंबर को सऊदी ने मक्का के दक्षिण में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले एक संदिग्ध हूती ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था।

इससे पहले, हूती पर मदीना में एक बिजली संयंत्र को निशाना बनाने का आरोप लगा था।

ADVERTISEMENT