Loading...
रियाद में हवाई अड्डे पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया, दिखा भयावह विस्फोट
रियाद में हवाई अड्डे पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया

रियाद में हवाई अड्डे पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया, दिखा भयावह विस्फोट

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2026
09:59 am

क्या है खबर?

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें भयावह दृश्य दिख रहा है। सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन द्वारा जारी CCTV फुटेज में हमले के बाद मची अफरा-तफरी कैद हो गई है, जिसमें मिसाइल गिरने से पहले और बाद के दृश्य हैं। फुटेज में छत का कुछ हिस्सा भी गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

CCTV

3 अलग-अलग स्थानों की फुटेज

अल अरेबिया ने जो फुटेज जारी की है, वह हवाई अड्डे के 3 अलग-अलग कोनों की है।

इसमें जगह यात्री अपनी फ्लाइट में चढ़ने का इंतजार करते दिख रहे हैं, तभी अचानक एक धमाका हुआ और तेज नारंगी रोशनी चमकी, जिससे कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दूसरे वीडियो में चेक-इन के बाद का दृश्य है, जिसमें तेज धमाका होता दिख रहा है। हवाई अड्डे पर अधिकतर लोग उमराह के जुटे तीर्थयात्री थे।

ट्विटर पोस्ट

घटना का दृश्य

ADVERTISEMENT

मौत

हमले में भारतीय समेत 12 की मौत, 380 से अधिक घायल

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए भीषण हमले में 13 लोग मारे गए हैं। इनमें एक भारतीय भी शामिल है, जो अपने परिवार के साथ मदीना जा रहे थे।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। हमले में 380 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतक के शव को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

भारत ने हमले की निंदा की है। इससे पहले भी हूती ने हवाई अड्डे पर 2 हमले किए थे।

ADVERTISEMENT