LOADING...
यमन के तट पर इथियोपिया प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, 68 की मौत
यमन के तट पर इथियोपिया प्रवासियों की नाव पलटी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यमन के तट पर इथियोपिया प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, 68 की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 04, 2025
08:57 am

क्या है खबर?

यमन के अबयान प्रांत के पास अदन की खाड़ी में रविवार को इथियोपियाई प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया। हादसे में 68 लोगों की मौत हुई है। घटना के समय जहाज पर 154 लोग सवार थे, जिसमें 75 लापता बताए जा रहे हैं। अबयान प्रांत के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल कादिर बजामील ने बताया कि अब तक केवल 12 लोगों को ही बचाया जा सका है, जिनमें 9 इथियोपियाई नागरिक और एक यमनी नागरिक है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, रात लगभग 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) खराब मौसम और अबयान प्रांत के तटवर्ती जलक्षेत्र में तेज हवाओं के कारण जहाज अचानक पलट गया था। अबयान सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित और बचे हुए लोग इथियोपियाई नागरिक हैं, जो यमन पहुंचने और बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश में खाड़ी देशों की यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे। हादसे के बाद यमन के तट पर शव ही शव बिखरे दिख रहे थे।

चिंता

सबसे खतरनाक प्रवास मार्ग माना जाता है

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने हर बार हॉर्न ऑफ अफ्रीका और यमन के बीच समुद्री मार्ग के खतरों को लेकर आगाह किया है। अधिकतर इथियोपिया-सोमालिया से लोग भीषण गरीबी से ऊबरने और रोजगार के लिए खाड़ी देश पहुंचने के लिए इस खतरनाक रास्ते को पार करते हैं। IOM के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे खतरनाक मिश्रित प्रवास मार्ग है। 2024 में 60,000 से ज्यादा प्रवासियों ने यमन में प्रवेश किया। पिछले साल 693 की डूबने से मौत हुई।

ट्विटर पोस्ट

प्रवासियों को बचाने के प्रयास का वीडियो