Loading...
यमन और सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाजों को अगवा किया, 22 भारतीय सवार
यमन और सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाजों को अगवा किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यमन और सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाजों को अगवा किया, 22 भारतीय सवार

लेखन गजेंद्र
Aug 21, 2026
10:41 am

क्या है खबर?

यमन और सोमालिया के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने 2 वाणिज्यिक जहाजों को अगवा कर लिया है, जिससे लुटेरों की वापसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार थे। पहला जहाज 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में अगवा हुआ, जिसमें चालक दल के 10 सदस्यों में 6 भारतीय थे। दूसरा जहाज, 20 अगस्त को यमन के अल-मुकल्ला के पास अगवा हुआ, जिसमें चालक दल के 20 सदस्यों में 16 भारतीय थे।

अपहरण

सोमालिया में सैन्य सामान से भरा जहाज अगवा

ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन विभाग (UKMTO) ने बताया कि पुटलैंड क्षेत्र में मराया के पास 8 हथियारबंद लोगों ने कैमरून ध्वज वाले MV-LUTUF पर कब्जा कर लिया।

जहाज पर 6 भारतीय, एक तुर्की, एक जॉर्जियन और एक सर्बेरियन सुरक्षा गार्ड सवार था, जिसमें सैन्य इस्तेमाल का सामान लादकर तुर्की सैन्य प्रशिक्षण को ले जाया जा रहा था।

लुटेरे जहाज को सोमालिया के डंगोरोयो ले गए हैं। जहाज और चालक दल के सदस्यों की स्थिति की जानकारी नहीं मिली है।

अपहरण

यमन में तेल टैंकर का जहाज अगवा

UKMTO के मुताबिक, 20 अगस्त को MT-SIBU-1 को अदन की खाड़ी में यमन के अल-मुकल्ला से लगभग 136 समुद्री मील पूर्व में 6 हथियारबंद लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया और उसे सोमालिया मोड़ लिया।

इरिट्रिया के ध्वज वाले तेल उत्पाद टैंकर में 16 भारतीय और बाकी सीरिया, सुडान और इराक के चालक दल के सदस्य सवार थे।

SIBU-1 पर अमेरिकी प्रतिबंध भी है। इसमें सवार सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बतायाा गया है।

ADVERTISEMENT