अमेरिका: खबरें
अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो और युद्ध मंत्री हेगसेथ के आवास के ऊपर मंडराए रहस्यमयी ड्रोन
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन स्थित फोर्ट मैकनेयर सैन्य अड्डे के ऊपर रहस्यमय ड्रोन देखे गए हैं।
FBI की वांछित सूची में भारतीय नागरिक कल्पेश पटेल, अमेरिकियों से लाखों डॉलर ठगने का आरोप
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल (35) की तलाश की जा रही है, जिस पर कई पीड़ितों से लाखों डॉलर ठगने का आरोप है।
सऊदी अरब ने ईरान के इस्लामिक मुद्दे पर घेरा, पूछा- इस्लामिक दुनिया में उनका क्या योगदान?
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान अपने उन पड़ोसी इस्लामिक देशों को निशाना बना रहा है, जो अमेरिका के सहयोगी हैं।
क्या होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा से किनारा करना चाहते हैं ट्रंप? पोस्ट से दिया संकेत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध के बीच एक बड़ा संकेत दिया है।
ईरान युद्ध बढ़ने से साढ़े 4 करोड़ लोगों पर भुखमरी का खतरा, WFP ने दी चेतावनी
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के लंबा खिंचने से अब भुखमरी का खतरा बढ़ गया है।
चीन ने ईरान को दिए आक्रामक ड्रोन और उपग्रह नेविगेशन सिस्टम, अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को 19 दिन हो गए हैं। अमेरिका और इजरायल ने लगातर हमले कर के ईरान में तबाही मचा रखी है, वहीं ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
अमेरिका का अवैध प्रवासियों के लिए नया अभियान, मुफ्त हवाई टिकट के साथ बोनस भी मिलेगा
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को देश से निकालने के लिए नया स्वैच्छिक निर्वासन अभियान शुरू किया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ेगी दिक्कतें, ईरान युद्ध के बाद सख्ती करेगा
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान के पास स्थित संकरा समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य भी प्रभावित है। ईरान यहां से कई देशों के जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दे रहा।
FIFA विश्व कप 2026 के लिए यूट्यूब और FIFA के बीच हुई साझेदारी
वीडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज प्लेटफॉर्म यूट्यूब अब FIFA विश्व कप 2026 से जुड़ गया है।
अमेरिका: कौन हैं जो केंट, जिन्होंने ईरान युद्ध के विरोध में दिया इस्तीफा?
अमेरिका के आतंकवाद-रोधी केंद्र के निदेशक जो केंट ने ईरान में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के विरोध में इस्तीफा दे दिया।
अमेरिका के बड़े अधिकारी का इस्तीफा, कहा- इजरायली दबाव में शुरू किया ईरान युद्ध
अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (NCTC) के प्रमुख जो केंट ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
खाड़ी देशों में तनाव के बाद अमेरिका से LPG खरीद रहा भारत, घबराहट वाली बुकिंग घटी
केंद्र सरकार ने खाड़ी देशों में तनाव के बीच रसोई गैस की आपूर्ति के लिए दूसरे देशों से संपर्क शुरू कर दिया है। सरकार अब अमेरिका से भी तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) मंगा रही है।
इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जारी युद्ध में UAE को सर्वाधिक नुकसान क्यों पहुंचा रहा है ईरान?
अमूमन पर्यटकों से आबाद रहने वाले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई, अबू धाबी, अजमान और शारजाह जैसे प्रमुख शहर इस समय ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से जूझ रहे हैं।
ट्रंप के आह्वान पर भी ईरान के खिलाफ युद्ध क्यों नहीं लड़ रहे NATO देश?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 मार्च को अपने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सहयोगियों से अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में शामिल होने का आह्वान किया है।
जिस अमेरिकी-इजरायली हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हुई, उसमें मोजतबा बाल-बाल बचे- रिपोर्ट
ब्रिटेन के एक अखबार ने खुलासा किया है कि 28 फरवरी को जिस अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हुई थी, उसमें उनके बेटे मोजतबा बाल-बाल बच गए थे।
क्या ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का सहारा लेगा इजरायल? डोनाल्ड ट्रंप ने बताई सच्चाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ जारी मौजूदा युद्ध में इजरायल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।
ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जे की योजना बना रहे ट्रंप, सैनिक भेज सकते हैं- रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खार्ग द्वीर पर कब्जा करने की योजना बना रहे हैं। इस द्वीप से ईरान का ज्यादातर तेल निर्यात होता है। युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट और ईरान की अर्थव्यवस्था पर चोट के इरादे से ट्रंप ये कदम उठा सकते हैं।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई रूस में, पुतिन के आवास पर हो रहा इलाज- रिपोर्ट
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहां हैं, इसको लेकर कई अटकलें लग रही हैं। पहले कहा गया कि अमेरिका-इजरायल के हमले में वे गंभीर घायल हो गए और फिलहाल कोमा में हैं।
ईरान से सुरक्षित बाहर निकले 550 से अधिक भारतीय नागरिक, जयशंकर ने आर्मेनिया का आभार जताया
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर राहत भरी खबर आई है।
अमेरिका और इजरायल के हमलों से ईरान के किन-किन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को हुआ नुकसान?
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी के ईरान पर संयुक्त हमले शुरू किए हैं, जिसमें न केवल सैन्य और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, बल्कि ऐतिहासिक धरोहर भी खतरे भी आ गई।
ईरान के चाबहार व्यापार क्षेत्र के पास अमेरिका ने किया हमला, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका ने ईरान के चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से क्यों गुजरने दिए 2 भारतीय जहाज? विदेश मंत्री ने बताई वजह
अमेरिका-इजरायल से युद्ध के बीच ईरान ने वैश्विक तेल परिवहन के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर रखा है। हालांकि, बीते दिनों यहां से 2 भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई। ये दोनों जहाज LPG लेकर भारत आ रहे हैं।
ट्रंप बोले- ईरान बातचीत करना चाहता है; ईरान ने कहा- न युद्धविराम न चर्चा करेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि वॉशिंगटन तेहरान के साथ बातचीत में लगा हुआ है, जिसका मकसद युद्ध को खत्म करना है।
ऑस्कर 2026: भारत की उम्मीदों पर पानी, डॉक्यूमेंट्री फीचर और शॉर्ट दोनों श्रेणियों में मिली मायूसी
ऑस्कर 2026 में भारत की तमाम उम्मीदें भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता गीता गांध्बीर पर टिकी थीं।
ऑस्कर 2026: 'ऑल द इम्पटी रूम्स' और 'मिस्टर नोबडी अगेंस्ट...' को इन श्रेणियों में मिली जीत
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 98वें एकेडमी अवार्ड्स का मचं सज चुका है।
मौत की अफवाहों के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने साझा किया वीडियो, कॉफी पीते आए नजर
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी मौत से जुड़ी अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।
ऑस्कर 2026 में ऐतिहासिक पल, 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' के बीच टाई
ऑस्कर 2026 का आगाज अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया गया।
ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई, कहा- ऐसी हर पहल का स्वागत
ईरान ने अमेरिका और इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करेगा, जिससे युद्ध पूरी तरह खत्म हो सके।
#NewsBytesExplainer: क्या होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवा पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? क्या-क्या हैं चुनौतियां?
ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है, क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। यहां से दुनिया के कुल समुद्री तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है।
गर्मियों के दौरान इन विदेशी स्ट्रीट फूड को आजमाना है बेहतरीन, मिलेगा अनोखा स्वाद
गर्मियों के दौरान कई लोग पसीने की वजह से भूख महसूस नहीं करते हैं। हालांकि, मन हमेशा कुछ न कुछ चटपटा खाने का करता रहता है।
ट्रंप बोले- होर्मुज सुरक्षित रखने के लिए देश युद्धपोत भेजें; मोजतबा खामेनेई को लेकर किया बड़ा दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मोजतबा जीवित हैं या नहीं, क्योंकि अब तक उनकी सार्वजनिक मौजूदगी सामने नहीं आई है।
ईरान युद्ध का 15वां दिन: खार्ग द्वीप और अमेरिकी दूतावास पर हमला, आज क्या-क्या हुआ?
ईरान युद्ध को शुरू हुए आज 15 दिन हो गए हैं। अभी तक युद्धविराम या चर्चा के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आज अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक और आर्थिक रूप से अहम खार्ग द्वीप पर हमला किया है। यहां से ईरान अपना 90 प्रतिशत कच्चा तेल निर्यात करता है।
अमेरिका में 11 भारतीय गिरफ्तार, वीजा के लिए फर्जी लूट करवाने का आरोप
अमेरिका में वीजा पाने के लिए फर्जी लूट करवाने के आरोप में 11 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने फर्जी डकैती और लूट करवाई, ताकि अमेरिका का U वीजा हासिल कर सके।
ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, समुद्र में गिरी
ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया और जापान ने इसकी पुष्टि की है।
ईरान युद्ध: सऊदी अरब में अमेरिका के 5 विमान तबाह, बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला
ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के 15वें दिन इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ है। यहां एक ईरानी मिसाइल ने हैलीपेड को नुकसान पहुंचाया है। हमले के बाद दूतावास परिसर से धुंआ निकलता हुआ एक वीडियो भी सामने आया है।
#NewsBytesExplainer: खार्ग द्वीप पर हमला ईरान के लिए कितना बड़ा झटका, कितना अहम है ये इलाका?
ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खोलते हुए अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सेना ने द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह तबाह कर दिया है।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर किया हमला, यहां से 90 प्रतिशत तेल निर्यात करता है ईरान
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध और भड़कता जा रहा है। अब अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इस द्वीप पर स्थित सभी सैन्य ठिकाने पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
ईरान युद्ध का 14वां दिन: अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त, तेहरान में कई धमाके; जानें आज के घटनाक्रम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। ईरान की राजधानी तेहरान में एक रैली के दौरान धमाका हुआ है। ईरानी मीडिया ने बताया कि रैली के इलाके में एक साथ कई धमाके सुने गए।
अटक गया भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता? भारत समेत 16 देशों के खिलाफ अमेरिकी जांच शुरू
भारत और अमेरिका के बीच हुआ व्यापार समझौता अटक सकता है। इसके पीछे अमेरिका में भारत समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू हुई जांच बताई जा रही है।
ईरान में अमेरिका-इजरायल हमलों के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन में धमाके, राष्ट्रपति समेत कई थे मौजूद
ईरान में शुक्रवार को कई जगह धमाकों की खबरें आई हैं। ये धमाके उन जगहों पर हुए हैं, जहां अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन चल रहा था।