Loading...
ऑस्कर 2026 में ऐतिहासिक पल, 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' के बीच टाई
ऑस्कर 2026 में इन 2 फिल्मों के बीच हुआ टाई

ऑस्कर 2026 में ऐतिहासिक पल, 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' के बीच टाई

Mar 16, 2026
07:07 am

क्या है खबर?

ऑस्कर 2026 का आगाज अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया गया। इस सबसे बड़ी रात के जश्न में सबसे रोमांचक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला है, जब जब किसी कैटेगरी में 'टाई' होने जैसी संभावना बनी। बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए 2 फिल्मों 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' के बीच टाई हुआ। इस ऐतिहासिक पल के चलते सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

प्रतिक्रियाएं

ऑस्कर 2026 में टाई होने पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

फिल्म 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' के बीच टाई होने पर फैंस भी अपनी हैरानी जता रहे हैं।

कई लोगों ने तो सोशल मीडिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि 2 फिल्मों के बीच टाई कैसे हो सकता है।

एक यूजर ने लिखा, 'ऑस्कर में टाई कब से होने लगा?'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'टाई???'

एक अन्य ने लिखा, 'बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर में टाई का क्या मतलब है?'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

नियम

ऑस्कर के नियमों के तहत टाई होना सही

ई-टाइम्स के मुताबिक, 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' के नतीजों ने भले लोगों को चौंकाने का काम किया हो, लेकिन एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के नियमों के तहत 2 नामांकित लोगों को बराबर वोट मिलने पर टाई की प्रक्रिया संभव है।

बता दें कि 'द सिंगर्स 2025 में रिलीज हुई एक 18 मिनट की शॉर्ट फिल्म है, जिसका निर्देशन सैम डेविस ने किया है।

वहीं, 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' 2024 की फ्रांसीसी शॉर्ट फिल्म है।

ADVERTISEMENT