Loading...
हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने से 300 फीट नीचे गिरी थी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान

हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने से 300 फीट नीचे गिरी थी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान

लेखन गजेंद्र
Aug 11, 2026
10:48 am

क्या है खबर?

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की जो उड़ान अचानक हवा में 300 फीट नीचे गिर गई थी, उसको लेकर नई जानकारी सामने आई है। समाचार एजेंसी PTI ने बताया कि घटना वाले दिन विमान उड़ान के दौरान कई तकनीकी खामियों का शिकार हुआ था, जिनमें 3 हाइड्रोलिक विफलताएं, ऑटो-पायलट का डिस्कनेक्शन और अन्य तकनीकी कारण शामिल हैं। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) मामले की जांच कर रहा है। हादसे में 17 यात्री घायल हुए थे।

जांच

जांच में क्या पता चला?

रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया, जिसके बाद सह-पायलट ने मैन्युअल नियंत्रण संभाला था।

इसके कुछ ही देर बाद, उड़ान नियंत्रण में स्टॉल का संदेश दिखाई दिया। विमान में अन्य तकनीकी और यांत्रिक समस्याओं के साथ-साथ मची हलचल के कारण कई संकेतक स्विच भी कुछ समय के लिए बंद हो गए।

विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम भी अचानक फेल हो गए थे, जो उड़ान नियंत्रण सहित कई कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है।

घटना

क्या है मामला?

फुकेत से 4 अगस्त को रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान AI-2379 को मंगलवार सुबह 11:15 बजे दिल्ली पहुंचना था।

यात्रा शुरू होने के 90 मिनट बाद अचानक विमान डगमगाया और 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों को तगड़े झटके लगे। विमान करीब 2-3 मिनट तक भयानक टर्बुलेंस में फंसा रहा।

विमान में 137 यात्री और 8 चालक दल सदस्य सवार थे, जिनमें 13 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य विमान में इधर-उधर टकराने से घायल हो गए।

ADVERTISEMENT

परीक्षण

पायलट के नशे में होने की संभावना, DGCA कर रहा जांच

घटना के बाद विमान के दिल्ली पहुंचने पर पायलट का साइकोएक्टिव सब्सटेंस (डोप) टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 9 अगस्त को कहा था कि प्रारंभिक जांच में ऐसे परिणाम सामने आने के बाद पायलट का पुष्टिकरण परीक्षण किया गया, जिसके लिए आगे विश्लेषण की आवश्यकता है।

अटकलें लगाई जा रही है कि क्या घटना में पायलट के नशे की भूमिका हो सकती है?

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) मामले की जांच कर रहा है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना के दिन का वीडियो

ADVERTISEMENT