Loading...
चियान विक्रम पर वन विभाग की कार्रवाई, बंदर के साथ वीडियो साझा कर बुरे फंसे अभिनेता
चियान विक्रम ने बंदर के साथ बनाया वीडियो

चियान विक्रम पर वन विभाग की कार्रवाई, बंदर के साथ वीडियो साझा कर बुरे फंसे अभिनेता

Aug 11, 2026
11:30 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता चियान विक्रम एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उन्हें एक बंदर के साथ रील बनाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान बंदर भी काफी सहज होकर उनकी गोद में बैठा है और अभिनेता को दुलार दिखा रहा है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वन विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी, जिसके चलते अभिनेता को वीडियो हटाना पड़ा।

मामला

विक्रम ने विदेशी नस्ल के बंदर के साथ बनाई थी रील

वीडियो में अभिनेता के साथ जो बंदर मौजूद है, वो असल में विदेशी नस्ल का है।

कथिततौर पर बंदरों की यह प्रजाति लुप्तप्राय है, जिसके कारण इन्हें पालने की अनुमति पूरी तरह से वर्जित है।

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो वायरल होने से विक्रम की बेटी अक्षिता के ससुर और व्यवसायी सीके रंगनाथन मुश्किल में पड़ गए हैं। उन पर विदेशी जानवरों के व्यापार से जुड़े होने का आरोप है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

मुश्किल

रंगनाथन ने आधिकारिक तौर पर खरीदा था बंदर

बंदर की पहचान 'लार गिबन' के तौर पर हुई, जिसे 'वन्यजीव संरक्षण अधिनियम' के तहत सुरक्षा मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, रंगनाथन ने इसे आधिकारिक तौर पर खरीदा था और जून, 2026 में इसे मणिपुर से तमिलनाडु के इरोड लाया गया था।

उधर वन्यजीव कार्यकर्ता ने जरूरी कागजात के बिना इस प्रजाति के बंदर को पालने पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंदर की तस्करी दक्षिण-पूर्व एशिया से हुई हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENT