FBI की वांछित सूची में भारतीय नागरिक कल्पेश पटेल, अमेरिकियों से लाखों डॉलर ठगने का आरोप
क्या है खबर?
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल (35) की तलाश की जा रही है, जिस पर कई पीड़ितों से लाखों डॉलर ठगने का आरोप है। आरोपी की तस्वीर संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने साझा कर लोगों से जानकारी मांगी है। वह इलिनोइस और पेन्सिलवेनिया में रह रहा था। FBI के मुताबिक, आरोपी मक्का, केनी, केनी पटेल, कल्पेशकुमार आर पटेल और कल्पेश पटेल के नाम से जाना जाता है और अमेरिका में कई जगह काम कर चुका है।
आरोप
2017 से 2021 के बीच की ठगी
FBI ने एक बयान जारी कर बताया कि आरोपी ने कई पीड़ितों से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया और उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी या पहचान आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी है। इसके बाद उसने पीड़ितों को अमेरिका भर के विभिन्न पतों पर धनराशि भेजने के लिए राजी किया गया। यह राशि आमतौर पर नकद और प्रीपेड डेबिट कार्ड के रूप में होती थी। आरोपी ने यह ठगी 2017 से 2021 के बीच की है।
ठगी
आरोपी के खिलाफ जारी हो चुका है वारंट
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, 22 जून, 2023 को पटेल के खिलाफ डाक और तार धोखाधड़ी की साजिश के आरोप में पूर्वी केंटकी जिले के जिला न्यायालय, लंदन, केंटकी में संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। FBI ने बताया कि पटेल भगोड़ा है और उसके ठिकाने के बारे में किसी भी जानकारी को महत्वपूर्ण और कार्रवाई योग्य माना जाना चाहिए। FBI ने पटेल की जानकारी स्थानीय FBI कार्यालय, अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से साझा करने को कहा है।
ट्विटर पोस्ट
FBI ने जारी की सूचना
Kalpeshkumar Rasikbhai Patel, also known as Kenny Patel, is #wanted by the #FBI for his alleged participation in a nationwide scheme to defraud multiple victims into transmitting large sums of money, usually in the form of cash and prepaid debit cards, to addresses throughout the… pic.twitter.com/txx9YtRKaz
— FBI (@FBI) March 18, 2026