अमेरिका: खबरें
डोनाल्ड ट्रंप ने ICE एजेंटों को अमेरिका के हवाई अड्डों पर क्यों तैनात किया? जानिए मामला
अमेरिका में सरकारी कामकाज को ठप हुए 6 हफ्ते से अधिक समय हो गया है। ऐसे में इसका असर अब हवाई अड्डों पर भी दिखने लगा है।
डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, कहा- ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर 5 दिन तक नहीं करेंगे हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ऐलान किया कि अमेरिका और इजरायल अगले 5 दिन तक ईरान के ऊर्जा सुविधाओं पर कोई हमला नहीं करेंगे।
कश्मीर के लोग ईरान के समर्थन में क्यों कर रहे सोना, नकदी और बर्तनों का दान?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का सोमवार को 24वां दिन हैं। दुनियाभर के देशों ने इस संघर्ष की निंदा की है।
ईरान ने फिर दोहराया होर्मुज जलडमरूमध्य बंद नहीं, अमेरिका-इजरायल के सहयोगियों को नहीं मिलेगा रास्ता
ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बार फिर बयान जारी करके कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद नहीं है। हालांकि, उसके उपयोग को लेकर कुछ शर्तें हैं।
मध्य-पूर्व संकट: क्या अब घरेलू सिलेंडरों में दी जाएगी 10 किलोग्राम गैस? जानिए क्या है योजना
अमेरिका-इजरायल के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने का सबसे बड़ा असर प्रमुख समुद्री मार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ा है।
न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा विमान दमकल से टकराया, 2 पायलट की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां के ला-गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान एक दमकल वाहन से टकरा गया।
एलन मस्क ने टेराफैब प्रोजेक्ट का किया ऐलान, जानिए क्या है इसका उद्देश्य
अरबपति एलन मस्क ने अपने एक नए बड़े प्रोजेक्ट 'टेराफैब' की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य-पूर्व संकट पर की उच्च स्तरीय बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य-पूर्व संकट के बीच रविवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका ने ईरान के तेल पर से प्रतिबंध हटाए, क्या भारत को होगा फायदा?
ईरान युद्ध का कच्चे तेल और LNG की कीमतों पर खासा असर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है और भारत समेत कई देशों में ऊर्जा संकट सामने आ रहा है।
ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य पर फैसला, दुश्मन को छोड़कर सभी जहाजों के लिए खुला रहेगा मार्ग
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को गुजरने देने के अपने रुख में नरमी दिखाई है।
रिकी केज ने रणवीर सिंह को बताया नंबर-1, पर पत्नी दीपिका पादुकोण पर कसा तंज
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने सात समंदर पार भी अपनी कामयाबी का परचम लहरा दिया है। अमेरिका (US) के बॉक्स ऑफिस पर नंबर-1 फिल्म बनने का गौरव हासिल करने के बाद अब 3 बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज भी इसके मुरीद हो गए हैं।
#NewsBytesExplainer: ईरान ने 4,000 किलोमीटर दूर डिएगो गार्सिया पर किया हमला, क्यों है चिंता की बात?
ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप पर मिसाइलें दागी हैं। यहां ब्रिटेन और अमेरिका का एक रणनीतिक सैन्य अड्डा है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब ब्रिटेन ने अमेरिका को ईरान पर हमले करने के लिए अपने ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।
7 लाख बैरल से अधिक तेल लेकर चीन जा रहा रूसी टैंकर भारत पहुंचा
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के मध्य रूसी तेल टैंकर 'एक्वा टाइटन' रविवार को मंगलुरु पहुंच गया।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा 'जिंदा, लेकिन शासन से दूर', IRGC से रही फैसले- रिपोर्ट
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया आकलन बताते हैं कि वे जिंदा तो हैं, लेकिन संभवतः ईरान के नेतृत्व पर उनका पूरी तरह से नियंत्रण नहीं है।
क्या डोनाल्ड ट्रंप की सेहत बिगड़ रही है? वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयर फोर्स वन की सीढ़ियों से सावधानीपूर्वक उतरते नजर आ रहे हैं।
ईरान से युद्धविराम को लेकर चर्चा की योजना बना रहा अमेरिका- रिपोर्ट
ईरान युद्ध में अब आगे क्या हो सकता है, इस पर अमेरिकी प्रशासन ने चर्चा शुरू कर दी है। अमेरिकी मीडिया एक्सियोस ने अधिकारियों और सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संभावित विचार में ईरान के साथ शांति वार्ता को लेकर बातचीत भी शामिल है।
शकीरा का भारत दौरा टला, भड़के फैंस ने पूछा होटल और फ्लाइट का पैसा कौन देगा?
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब सीधे मनोरंजन की दुनिया पर पड़ा है।
ट्रंप की ईरान को चेतावनी- 48 घंटे में होर्मुज खोले वरना ऊर्जा संयंत्रों पर करेंगे हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्यको पूरी तरह नहीं खोलाता है, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करेगा।
भारत से ईरान पर हमले की योजना बना रहा अमेरिका? विदेश मंत्रालय ने किया स्पष्ट
भारत के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए भारतीय क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी।
विदेशी निवेशकों ने मार्च में अभी तक निकाले 52,703 करोड़ रुपये, जानिए क्या रही वजह
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने मार्च के पहले पखवाड़े में भारतीय शेयर बाजार से 52,703 करोड़ रुपये की निकासी की है।
ईरान ने किया नतांज परमाणु केंद्र पर हमला होने का दावा, विकिरण रिसाव से किया इनकार
मध्य-पूर्व में जारी मौजूदा तनाव के बीच ईरान के सबसे महत्वपूर्ण नतांज परमाणु केंद्र पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है।
अमेरिकी छूट के बाद भारत ने बनाई ईरान से तेल खरीदने की योजना, क्या मिल पाएगा?
मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंधों को 30 दिनों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है।
ईरान के विदेश मंत्री ने युद्धविराम से किया इनकार, कहा- पिछले साल जैसी स्थिति नहीं चाहते
अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान किसी भी सूरत में युद्धविराम स्वीकार नहीं करेगा और वह पिछले साल जैसी स्थिति दोबारा से पैदा नहीं करना चाहते हैं।
ईरान में अब तक हुई 2,000 लोगों की मौत, तेहरान विश्वविद्यालय ने लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद वहां मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
भारत को जल्द मिल सकते हैं और 2 और LPG टैंकर, चल रही यह बड़ी तैयारी
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के तनाव के मध्य अब भारत को जल्द ही द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) से भरे 2 और टैंकर मिल सकते हैं।
अमेरिका ने समुद्र में ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाया
अमेरिका ने समुद्र में ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंधों को 30 दिनों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है।
ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिकी-ब्रिटिश हवाई अड्डे पर किए असफल मिसाइल हमले
ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध दो अलग-अलग और महत्वपूर्ण हमलों के साथ निर्णायक रूप से हिंद महासागर में प्रवेश कर गया है।
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध? नेतन्याहू के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिया अहम संकेत
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध 22वें दिन में पहुंच गया है। अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान भी लगातार हमले कर रहा है।
ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की हत्या ने मोजतबा खामेनेई की चिंता बढ़ाई, ये कहा
अमेरिका और इजरायल से दो तरफा जंग लड़ रहे ईरान ने बीते 20 दिन में अपने कई बड़े नेता और अधिकारी खो दिए हैं, जिससे उनके शीर्ष नेतृत्व में खालीपन आ गया है।
ईरान ने कैसे मार गिराया अमेरिका का सबसे ताकतवर F-35 लड़ाकू विमान?
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है। अमेरिका ने भी पुष्टि की है कि मध्य-पूर्व में अभियान के दौरान उसके एक F-35 विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की है।
अमेरिका 'USS त्रिपोली' को पश्चिम एशिया में भेज रहा; इस पर 2,000 नौसैनिक, दर्जनों लड़ाकू विमान
ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अमेरिका ने हमलावर जहाज USS त्रिपोली को तनावग्रस्त पश्चिम एशिया में भेजने का फैसला लिया है।
#NewsBytesExplainer: 20 से ज्यादा देशों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में कब बढ़ सकती हैं कीमतें?
ईरान युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। इस वजह से अमेरिका समेत 20 से ज्यादा देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं।
सुपरस्टार माेहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज पर लगेगा ब्रेक? सामने आई ये वजह
साउथ के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल अपनी आगामी फ्रैंचाइजी 'दृश्यम 3' को लेकर खबरों में हैं।
ईरानी गैस फील्ड पर हमले को लेकर इजरायल-अमेरिका में मतभेद? दावा- अमेरिका पहले से जानता था
ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर अमेरिका और इजरायल में मतभेद सामने आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले से खुद को अलग कर लिया है और इजरायल को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी है।
ऑस्कर पहुंची फिल्म पर भारत में 'पहरा', गाजा युद्ध की कहानी से क्यों डरा सेंसर बोर्ड?
ऑस्कर की दहलीज तक पहुंच गई गाजा की एक 5 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक कहानी अब भारत में सेंसरशिप के भंवर में फंस गई है।
ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका ने 16 विमान खोए
इजरायल से मिलकर ईरान के खिलाफ जंग लड़ रहे अमेरिका ने पिछले 20 दिन में अपने 16 विमान खो दिए, जिसमें 12 ड्रोन, 3 लड़ाकू विमान और एक बड़ा सैन्य विमान शामिल है।
होर्मुज पर मदद को तैयार हुए कई यूरोपीय देश, जापान-कनाडा भी आगे आए
युद्ध के चलते ईरान ने वैश्विक तेल व्यापार के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर रखा है। इससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और कई देशों को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ईरान की गोलीबारी में अमेरिकी F-35 विमान क्षतिग्रस्त, आपातकालीन परिस्थिति में नीचे उतारा
ईरान के खिलाफ युद्ध में गुरुवार को अमेरिका का एक उन्नत F-35 लड़ाकू विमान आपातकालीन परिस्थितियों में नीचे उतार लिया गया।
ईरान युद्ध का 20वां दिन: सऊदी-UAE-कतर के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले, एशियाई शेयर बाजार धड़ाम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 20वां दिन है। बीते 24 घंटे के घटनाक्रमों ने युद्ध का दायरा और फैला दिया है।
पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए मांगा 18.66 लाख करोड़ रुपये, ईरान ने 'इजरायल टैक्स' बताया
ईरान के खिलाफ युद्ध लड़ रहे अमेरिका को और पैसे की जरूरत है। इसके लिए पेंटागन (रक्षा विभाग) ने व्हाइट हाउस से करीब 18.66 लाख करोड़ रुपये (200 अरब डॉलर) मांगा है।