ऑस्कर 2026: 'ऑल द इम्पटी रूम्स' और 'मिस्टर नोबडी अगेंस्ट...' को इन श्रेणियों में मिली जीत
क्या है खबर?
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 98वें एकेडमी अवार्ड्स का मचं सज चुका है। हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में इस शानदार रात का आगाज हुआ जिसमें सिनेमा जगत के सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विजेताओं के नामों की घोषणा हो चुकी है। इसी क्रम में, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीतकर 'ऑल द इम्पटी रूम्स' ने इतिहास रच दिया। जोशुआ सेफ्टेल द्वारा निर्देशित यह 33 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जो साल 2025 में रिलीज हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
ALL THE EMPTY ROOMS wins the Oscar for Best Documentary Short Film. Congratulations #Oscars pic.twitter.com/coBs5EDKHp
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
पुरस्कार
इसे मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का पुरस्कार
दूसरी ओर, 'मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है। डेविड बोरेनस्टीन, पावेल तालनकिन, हेले फैबर और अल्जबेटा करासकोवा अभिनीत यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। 'मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन' ने यह पुरस्कार हासिल करने के लिए जिन 4 डॉक्यूमेंट्री से मुकाबला है, वह 'द अलबामा सॉल्यूशन', 'कम सी मी इन द गुड लाइट', 'कटिंग थ्रू रॉक्स' और 'द परफेक्ट नेबर' हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Congratulations to MR. NOBODY AGAINST PUTIN, this year's Best Documentary Feature Film #Oscars pic.twitter.com/uTTu9gtKYe
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026