ईरान: खबरें
जेट फ्यूल की कीमत पहली बार 2 लाख रुपये के पार, एयरलाइंस पर बढ़ा खर्च संकट
भारत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं।
होर्मुज जलडमरूध्य को खुलवाने के लिए सैन्य अभियान में मदद करेगा UAE
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फैसला किया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बलपूर्वक खुलवाने के लिए अमेरिका की मदद को तैयार है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध समाप्त करने के संकेत दिए, कहा- हम बहुत जल्द निकल जाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वाशिंगटन अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान समाप्त कर सकता है।
ईरान ने दी माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने 1 अप्रैल से प्रमुख अमेरिकी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है।
यूरोप से नाराज हैं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- तेल अमेरिका से खरीदो या खुद जुटाओ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध में मदद न करने से यूरोपीय देशों से खासा नाराज हैं। मंगलवार को उन्होंने ब्रिटेन को तेल के मामले में दो-टूक बात कही।
अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ने पर ईरान ने विशिष्ट फौज तैनात की, कहा- हम इंतजार में
ईरान ने अमेरिका की चुनौती को स्वीकारते हुए एक नया वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें विशिष्ट सैन्य कमांडो की तैनाती को दिखाया गया है।
अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर पर बंकर बस्टर बमों से क्यों किया हमला?
अमेरिका ने मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर 2,000 पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलने वाले जहाजों पर टोल की मंजूरी दी, इतना लगेगा शुल्क
ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नई प्रबंधन योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब जहाजों पर शुल्क लगाया जाएगा।
ईरान का आरोप- अमेरिका ने भारत जा रहे मानवीय सहायता विमान को निशाना बनाया
ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत जा रहे महान एयर के एक मानवीय सहायता विमान को निशाना बनाया है।
ईरान युद्ध से बाहर निकलना चाहते हैं ट्रंप, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाना प्राथमिकता नहीं- रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान युद्ध को खत्म करना चाहते हैं, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य खुले या बंद रहे।
ईरान के इस्फहान गोला-बारूद अड्डे पर अमेरिका ने बंकर-बस्टर बम दागा, ट्रंप ने साझा किया वीडियो
अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर बड़ा हमला किया है, जिसका वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
ईरान ने कहा- युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका से सिर्फ अनुरोध मिला, कोई बातचीत नहीं
ईरान ने एक बार फिर तमाम दावों को खारिज करते हुए कहा कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष वार्ता में शामिल नहीं हुआ है।
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- तेल खरीदने के लिए ट्रंप की मंजूरी जरूरी
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भारत की विदेश और आर्थिक नीतियां अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निर्देशित हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- समझौता न होने पर करेंगे ऊजा संयंत्रों पर हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दोनों देशों के बीच चल रही युद्धविराम वार्ता के बीच ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।
ईरान का संवर्धित यूरेनियम जब्त करने के लिए जमीनी अभियान शुरू कर सकते हैं ट्रंप- रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से 450 किलोग्राम समृद्ध यूरेनियम निकालने के लिए जमीनी अभियान शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।
#NewsBytesExplainer: ईरान के पास कितना कच्चा तेल, खार्ग द्वीप पर क्यों कब्जा करना चाहते हैं ट्रंप?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने के संकेत देते हुए कहा है कि ईरान में तेल पर कब्जा करना उनकी 'सबसे पसंदीदा चीज' है।
शेयर बाजार: सेंसेक्स में 1,200 अंकों की गिरावट, क्या है सुस्ती की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में आज भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? ट्रंप के दावों के बीच जारी किया नया संदेश
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर चुके हैं कि वे गंभीर घायल हुए हैं किसी न किसी तरह से जिंदा हैं।
खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान से तेल छीनना पसंद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जमीन पर सैनिक उतारने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे ईरान में तेल पर कब्जा करना पसंद करेंगे।
कुवैत में ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत, अब तक 8 नागरिक मारे गए
बीते दिन यानी 29 मार्च को कुवैत में एक बिजली और वाटल डिसेलीनेशन (समुद्र का पानी शुद्ध करने वाले संयंत्र) पर ईरान ने हमला किया था। इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई है।
ईरान युद्ध का एक महीना: 3,300 की मौत, 10 लाख विस्थापित; आकंड़ों में जानें भयावहता
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को शुरू हुए एक महीना हो गया है। युद्ध के चलते पश्चिम एशिया अराजकता और हिंसा की चपेट में है और कच्चे तेल की कीमतों का असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है।
ईरान में 3 महीने तक IRGC की कैद के बाद स्वदेश लौटे 8 भारतीय नाविक
मध्य-पूर्व में जारी जंग और तनाव के बीच ईरान से एक राहत की खबर सामने आई है।
होर्मुज के बाद बाब अल-मंदेब के बंद होने का खतरा; ये कितना अहम, क्या होगा असर?
शनिवार को ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इजरायल पर हमला किया है। ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में ये पहली बार है, जब हूती विद्रोहियों ने कोई हमला किया है।
ईरान ने जारी किए मीनाब स्कूल पर हमले का आदेश देने वाले अमेरिकी अधिकारियों के नाम
ईरान ने सार्वजनिक रूप से 2 अमेरिका की नौसेना के अधिकारियों पर मीनाब के एक स्कूल पर टॉमहॉक मिसाइल हमले के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है, जिसमें लगभग 175 लोगों की मौत हो गई थी।
ईरान में जमीनी अभियान शुरू कर सकता है अमेरिका, खार्ग द्वीप पर कब्जे समेत ये है योजना
अमेरिका ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले संभावित जमीनी अभियान की तैयारी कर रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ती हुई सैन्य तैनाती और युद्धविराम वार्ता को लेकर असमंजस के बीच युद्ध में ये एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।
ईरान ने अमेरिका के साथ सशर्त मध्यस्थता के लिए जताई सहमति, पाकिस्तान में अहम बैठक
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका के साथ मध्यस्थता के लिए सशर्त सहमति जताई है। इन शर्तों में ईरान पर हमलों को तत्काल रोकना और भविष्य में हमले न होने की विश्वसनीय गारंटी देना शामिल है। न्यूज18 ने शीर्ष राजनयिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से की रिकॉर्ड निकासी, जानिए क्या है कारण
विदेशी निवेशकों ने मार्च में भारतीय शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये निकाल लिए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिकवाली है।
ईरान ने 20 पाकिस्तानी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी
ईरान ने पाकिस्तान के झंडे वाले 20 जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इसकी जानकारी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में 'नो किंग्स प्रदर्शन', सड़कों पर उतरे लाखों लोग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ 'नो किंग्स प्रदर्शन' का नया दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अमेरिका और यूरोप के कई शहरों में लाखों लोगों ने रैलियां निकालकर ट्रंप की नीतियों का विरोध जताया।
ईरान में जमीनी अभियान की तैयारी में अमेरिका, 3,500 सैनिक पश्चिम एशिया पहुंचे
अमेरिका ईरान में अब जमीनी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बीते दिन 3,500 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया पहुंच चुके हैं।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, सऊदी अरब-मिस्र और तुर्की के मंत्री जाएंगे इस्लामाबाद
पश्चिम एशिया में शांति के लिए पहल करने वाले पाकिस्तान ने रविवार और सोमवार को इस्लामाबाद में बैठक बुलाई है, जिसमें सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल होंगे।
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- मोजतबा खामेनेई या तो मर चुके या हैं घायल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई या तो मर चुके हैं या उनकी हालत बेहद खराब है।
तेल और गैस संकट पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- लोग धैर्य और एकजुटता से सामना करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन में पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
पश्चिम एशिया संघर्ष में शामिल हुए यमन के हूथी विद्रोही, इजरायल पर दागी मिसाइल
ईरान समर्थित यमन के हूथी विद्रोहियों ने पश्चिम एशिया संघर्ष में कदम रख दिया है।
अबू धाबी के खलीफा आर्थिक क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल का मलबा गिरा, 5 भारतीय घायल
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच शनिवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला हुआ, जिसे रोक दिया गया। हालांकि, इसके मलबे से नुकसान हुआ है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा- खाड़ी देशों में युद्ध महीनों नहीं जल्द समाप्त होगा
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में चल रहा युद्ध कुछ हफ्तों में समाप्त हो सकता है, इसके ज्यादा लंबा खिंचने की उम्मीद नहीं।
यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार रूस से LNG खरीदने की तैयारी में भारत
भारत रूस से LNG खरीदने पर चर्चा कर रहा है। अगर बात आगे बढ़ती है, तो 2022 में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध के बाद ये पहली बार होगा, जब भारत रूस से LNG खरीदेगा।
शांति वार्ता के साथ-साथ भारी सैन्य तैनाती, क्या ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले काफी चौंकाने वाली रहे हैं। वे ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की समयसीमा 2 बार बदल चुके हैं। उन्होंने ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समय सीमा 10 दिन बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दी है।
केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए व्यावसायिक LPG का आवंटन बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
केंद्र सरकार ने व्यावसायिक द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) के आवंटन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
CIA ने मोजतबा खामेनेई को बताया था समलैंगिक? डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) ने उन्हें बताया था कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समलैंगिक हैं।