LOADING...
CIA ने मोजतबा खामेनेई को बताया था समलैंगिक? डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा
CIA ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मोजतबा खामेनेई के संबंध में दी थी अहम जानकारी

CIA ने मोजतबा खामेनेई को बताया था समलैंगिक? डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा

Mar 27, 2026
11:28 am

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) ने उन्हें बताया था कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समलैंगिक हैं। हालांकि, उन्होंने यह बयान बिना किसी सबूत के दिया है। ट्रंप ने कहा कि इस दावे से ईरान में नव नियुक्त नेता की शुरुआत खराब हो सकती है। इसका कारण है कि ईरान में समलैंगिकता को अपराध बनाने के लिए कई सख्त कानून हैं। आइए जानते हैं ट्रंप ने क्या कुछ कहा।

बयान

ट्रंप ने क्या दिया बयान?

फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप से पूछा गया कि क्या देश की प्रमुख विदेशी खुफिया एजेंसी CIA ने उन्हें खोमेनेई के समलैंगिक होने के संबंध में जानकारी दी थी? इस पर ट्रंप ने कहा, "हां, उन्होंने ऐसा कहा था, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह सिर्फ उन्होंने ही कहा था या नहीं।" इससे यह संकेत मिलता है कि यह दावा केवल खुफिया जानकारी तक ही सीमित नहीं था। कई अन्य लोगों में भी यह चर्चा है।

दावा

ट्रंप ने किया यह दावा

ट्रंप ने आगे कहा, "बहुत से लोग ऐसा कह रहे हैं। इससे ईरान में नवनियुक्त नेता की शुरुआत खराब हो सकती है।" ये टिप्पणियां उन रिपोर्टों के सामने आने के बाद आई हैं जिनमें दावा किया गया था कि ट्रंप यह जानकर हैरान थे कि मोजतबा समलैंगिक हो सकते हैं। खुफिया ब्रीफिंग से पता चलता है कि उनके पिता दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई इस आधार पर इस्लामी गणराज्य का नेतृत्व करने के लिए उनकी उपयुक्तता के बारे में चिंतित थे।

Advertisement

अपराध

ईरान में समलैंगिकता को माना जाता है अपराध

ईरान में समलैंगिकता गैरकानूनी है और देश के इस्लामी दंड संहिता के तहत इसे एक गंभीर अपराध माना जाता है। ट्रंप ने LGBTQ अधिकारों पर क्षेत्र के रुख के बावजूद कुछ समूहों द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि खुद को फिलिस्तीन के लिए समलैंगिक बताने वाले लोग उन शासन व्यवस्थाओं का समर्थन कर रहे हैं जो उनके अनुसार समलैंगिकों पर अत्याचार और उन्हें मौत की सजा देती हैं, जिनमें इमारतों से फेंकना भी शामिल है।

Advertisement