LOADING...
मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? ट्रंप के दावों के बीच जारी किया नया संदेश
मोजतबा खामेनेई ने एक बयान में इराक का आभार जताया है

मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? ट्रंप के दावों के बीच जारी किया नया संदेश

लेखन आबिद खान
Mar 30, 2026
09:50 am

क्या है खबर?

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर चुके हैं कि वे गंभीर घायल हुए हैं किसी न किसी तरह से जिंदा हैं। इस बीच मोजतबा ने एक संदेश जारी कर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के लिए इराक के लोगों और धार्मिक नेताओं का शुक्रिया अदा किया है। हालांकि, ये बयान भी केवल लिखित है।

बयान

मोजतबा ने इराक की सर्वोच्च धार्मिक सत्ता और लोगों का आभार जताया

समाचार एजेंसी ISNA ने बताया कि संदेश में, मोजतबा ने "ईरान के खिलाफ आक्रामकता के विरुद्ध स्पष्ट रुख और ईरान के प्रति समर्थन के लिए इराक में सर्वोच्च धार्मिक सत्ता और लोगों के प्रति सराहना व्यक्त की है।" यहां 'सर्वोच्च धार्मिक सत्ता' का मतलब इराक के ग्रैंड अयातुल्ला अली सिस्तानी से है, जो शिया इस्लाम की सम्मानित हस्तियों में से हैं। यह बयान इराक की इस्लामिक सुप्रीम काउंसिल और ईरान के राजदूत के बीच हुई बैठक के बाद आया है।

अटकलें

अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दिए हैं मोजतबा

सुप्रीम लीडर नियुक्त होने के बाद मोजतबा को अब तक सार्वजनिक रूप से किसी ने नहीं देखा है। उनकी ओर से अब तक सिर्फ कुछ लिखित बयान ही जारी किए हैं। इस वजह से उनकी हालत और ठिकाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि जिस हमले में आयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे, उसी में मोजतबा घायल हो गए थे। कथित तौर पर उनका रूस में इलाज चल रहा है।

Advertisement