'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के प्रतियोगी की अपील, बोला- मैं विजेता हूं, मेरा एपिसोड दिखाओ
क्या है खबर?
समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गया है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के एक थिएटर आर्टिस्ट सुभाष अहिरवार का है जिनका दावा है कि उन्होंने दूसरे सीजन का एक एपिसोड जीता था, लेकिन वह एपिसोड जारी ही नहीं किया गया। वीडियो में सुभाष फूट-फूटकर रोते दिखे और उन्होंने रैना से गुहार लगाई कि उनका वाला एपिसोड दिखाया जाए। उन्होंने शो निर्माताओं पर उनके सपने को तोड़ने का आरोप भी लगाया।
बेबसी
बहुत मेहनत से 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में पहुंचा था- सुभाषा
अपने वीडियो में, सुभाषा ने दावा किया कि वह बहुत मेहनत से दूसरे सीजन के एक एपिसोड पहुंचे थे। यहां उन्होंने जजों से 10 में से 10 नंबर पाकर जीत हासिल की और उन्हें इनाम में 1 लाख व फोन भी मिला था।
उन्होंने कहा, "दोस्तों मैं लेटेंट में गया था और वहां का विजेता हूं। मेरा एपिसोड नहीं आया है।"
प्रतियोगी ने निराशा जताई कि एपिसोड न आने से उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
संघर्ष
6-7 साल में भीख मांगी, यहां तक बहुत मेहनत से पहुंचा- सुभाषा
सुभाष ने अपने संघर्ष को याद करते हुए आगे कहा, "मैं पैदा हुआ, 6-7 साल का हुआ भीख मांगने लगा।"
उन्होंने बताया कि 9 साल की उम्र में उन्होंने एक ढाबे पर काम शुरू किया, सब्जियां बेची, मजदूरी की और सिक्योरिटी गार्ड तक बने, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी।
उन्होंने दावा किया कि करियर बनाने की कोशिश में उन्होंने अपना खून बेचा था। 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में आकर उन्हें पहचान मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी टूट गई।
गुहार
किसी के सपनों के साथ नहीं खेलना चाहिए- सुभाषा
सुभाष ने रोते हुए कहा, "समय भाई मैं हार गया हूं यार। जीती बाजी हार गया मैं।"
उन्होंने निर्माताओं से उनका वाला एपिसोड रिलीज करने की गुहार लगाते हुए कहा, "समय भाई किसी के सपनों के साथ नहीं खेलना चाहिए। प्लीज मेरा एपिसोड रिलीज करें।"
उन्होंने कॉमेडियन से अपील की कि वह अपनी परफॉर्मेंस को ऑडियंस तक पहुंचने का मौका दें।
फिलहाल, सुभाष के वीडियो पर शो निर्माताओं या रैना की ओर से अब तक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Samay Raina Should To Watch This Video
— Filmy_Duniya (@ayaanpanda1) November 18, 2026
Theatre and screen actor Subhash Ahirwar from Madhya Pradesh has appealed to Samay Raina to release his winning episode of India's Got Latent season 2 show pic.twitter.com/McjougVvc8