LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- समझौता न होने पर करेंगे ऊजा संयंत्रों पर हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- समझौता न होने पर करेंगे ऊजा संयंत्रों पर हमला

Mar 30, 2026
06:03 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दोनों देशों के बीच चल रही युद्धविराम वार्ता के बीच ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका मध्य-पूर्व में एक महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए नए और अधिक तर्कसंगत शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। अगर, वार्ता विफल होती है, तो अमेरिका तेहरान के प्रमुख ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर उसे अंतिम झटका देगा। आइए जानते हैं उन्होंने कया कहा।

चेतावनी

ट्रंप ने किस तहर दी चेतावनी?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'अमेरिका, ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक नए और अधिक तर्कसंगत शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। इसमें काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी कारण से जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है, जिसकी संभावना बहुत अधिक है और होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम ईरान के सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों को उड़ाकर पूरी तरह नष्ट कर देंगे।'

गंभीरता

ट्रंप ने तेल के कुओं और खार्ग द्वीप पर भी हमला करने की चेतावनी दी

ट्रंप ने आगे लिखा, 'समझौता न होने पर हमल ईरान के तेल के कुओं और खार्ग द्वीप (संभवतः सभी विलवणीकरण संयंत्रों) को उड़ाकर और पूरी तरह नष्ट करके करेंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक छुआ नहीं है।' उन्होंने आगे लिखा, 'यह हमारे उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों के प्रतिशोध में होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 वर्षों के आतंक के शासनकाल के दौरान बेरहमी से मार डाला था। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।'

Advertisement

बयान

ट्रंप ने ईरान से तेल छीनने का भी दिया था बयान

इससे पहले सुबह ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स से कहा था, "सच कहूं तो मेरी सबसे पसंदीदा चीज ईरान से तेल छीनना है, लेकिन अमेरिका में कुछ बेवकूफ लोग कहते हैं- 'आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?' लेकिन वे बेवकूफ लोग हैं। हमारे पास कई विकल्प हैं।" खार्ग द्वीप पर ईरान की रक्षा व्यवस्था के सवाल पर ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई रक्षा व्यवस्था है। हम इसे बहुत आसानी से अपने कब्जे में ले सकते हैं।"

Advertisement

युद्धविराम

युद्धविराम को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के बारे में ट्रंप ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, "हमारे पास लगभग 3,000 लक्ष्य बचे हैं, हमने 13,000 लक्ष्यों पर बमबारी कर दी है। अभी कुछ हजार लक्ष्य और बाकी हैं। समझौता काफी जल्दी हो सकता है।" ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिकी ध्वज वाले 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलने दिया है, जिसकी अनुमति ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने दी।

Advertisement