Loading...
वेलिंगटन टेस्ट: निकोल्स और फिलिप्स की बदौलत न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, ऐसा रहा पहला दिन
न्यूजीलैंड के नाम रहा पहला दिन (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

वेलिंगटन टेस्ट: निकोल्स और फिलिप्स की बदौलत न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, ऐसा रहा पहला दिन

Nov 19, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वेलिंगटन टेस्ट में पहले दिन की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में 243/5 का स्कोर बनाया। बेसिन रिजर्व स्टेडियम में मेजबान टीम से हेनरी निकोल्स ने शतक लगाया। स्टंप्स की घोषणा तक फिलहाल निकोल्स (113) और ग्लेन फिलिप्स (94*) बने हुए हैं। पहले दिन सिर्फ 82 ओवर का ही खेल संभव हो पाया। आइए पहले दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

शुरुआत 

दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके दोनों सलामी बल्लेबाज 

टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत रही। पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने टॉम लैथम को बोल्ड किया।

अपने टेस्ट करियर में लैथम कुल 16वीं बार शून्य पर आउट हुए।

लैथम के सलामी जोड़ीदार डेवोन कॉनवे भी ज्यादा देर तक टिक सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। पारी के चौथे ओवर में अंशुल कंबोज ने उन्हें आउट किया।

कीवी टीम ने 12 रन तक ये दोनों विकेट खोए।

बुमराह 

बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने जल्दी गिरे 5 विकेट 

बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड ने 70 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए। इस बीच चोट के बाद वापसी करने वाले रचिन रविंद्र सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए।

उनके बाद टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज डेरिल मिचेल (1) और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल (5) भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

रविंद्र को आकाश दीप ने पवेलियन की राह दिखाई, जबकि बुमराह ने मिचेल और ब्लंडेल के विकेट चटकाए।

ADVERTISEMENT

साझेदारी 

निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला 

निकोल्स और फिलिप्स ने मिलकर टीम को संकट से निकाला और स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

इस बीच पहले दिन के आखिरी सत्र के दौरान निकोल्स ने अपना शतक पूरा किया।

यह उनके टेस्ट करियर का कुल 12वां और भारत के खिलाफ पहला शतक साबित हुआ। वह फिलहाल 113 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

फिलिप्स भी अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 182 गेंदों में 94 रन बनाकर नाबाद हैं।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी 

ऐसी रही भारत की गेंदबाजी 

भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल साबित हुए। उन्होंने 17 ओवर में 52 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए।

अंशुल कंबोज ने 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 57 रन देते हुए एक सफलता हासिल की।

आकाश दीप ने अपने 15 ओवर में 33 रन देते हुए एक विकेट हासिल किया।

वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा कोई भी विकेट नहीं ले सके। कृष्णा ने अपने 16 ओवर में 58 रन खर्च किए।

ADVERTISEMENT