LOADING...
ईरान ने कहा- युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका से सिर्फ अनुरोध मिला, कोई बातचीत नहीं
ईरान ने अमेरिका के दावों को फिर खारिज किया

ईरान ने कहा- युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका से सिर्फ अनुरोध मिला, कोई बातचीत नहीं

लेखन गजेंद्र
Mar 31, 2026
08:46 am

क्या है खबर?

ईरान ने एक बार फिर तमाम दावों को खारिज करते हुए कहा कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष वार्ता में शामिल नहीं हुआ है। मंगलवार को जारी एक बयान में ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 31 दिनों के संघर्ष में अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने स्पष्ट किया कि वाशिंगटन ने केवल वार्ता के लिए अनुरोध भेजा थ

बयान

हमारा रुख एकदम साफ है- ईरान

प्रवक्ता ने कहा, "इन 31 दिनों में अमेरिका के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं हुई। जो हुआ है, वह बातचीत के लिए एक अनुरोध का भेजा जाना है, जिसके साथ अमेरिका के कुछ प्रस्ताव भी थे। ये कुछ मध्यस्थों (जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है) के जरिए हम तक पहुंचा है। हमारा रुख़ एकदम साफ है। फिलहाल, जब अमेरिकी सैन्य आक्रामकता और घुसपैठ जोर-शोर से जारी है, हमारे सारे प्रयास और क्षमताएं ईरान के अस्तित्व की रक्षा में लगी हुई हैं।"

बयान

हम धोखे को नहीं भूले हैं- ईरान

प्रवक्ता बाकाई ने आगे कहा कि हमने पिछले अनुभवों को भली-भांति महसूस किया है और एक साल से भी कम समय में 2 बार कूटनीति के साथ हुए विश्वासघात को हम नहीं भूले हैं। बाकाई ने आगे कहा कि ईरानी राष्ट्र ने यह दिखा दिया है कि जब बात उनके घरों, आजीविका, पहचान और संस्कृति की आती है, तो वे ईरान के सम्मान और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी पूरी जान लगा देते हैं।

Advertisement

झटका

ट्रंप के दावों को झटका

ईरानी विदेश मंत्रालय के बयान से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को झटका लगा है। पिछले दिनों व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा था कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और अच्छी चल रही है। ट्रंप ने भी समझौता जल्द होने और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष दोनों माध्यमों से ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत का दावा किया है। ट्रंप ने संकेत दिया था कि वाशिंगटन ने संभावित वार्ताकार के रूप में मोहम्मद बगेर गालिबफ से संपर्क किया।

Advertisement