LOADING...
ईरान के इस्फहान गोला-बारूद अड्डे पर अमेरिका ने बंकर-बस्टर बम दागा, ट्रंप ने साझा किया वीडियो
ईरान के इस्फहान गोला-बारूद डिपो पर अमेरिका हमला

ईरान के इस्फहान गोला-बारूद अड्डे पर अमेरिका ने बंकर-बस्टर बम दागा, ट्रंप ने साझा किया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Mar 31, 2026
09:15 am

क्या है खबर?

अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर बड़ा हमला किया है, जिसका वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। ट्रंप ने ट्रुथ पर वीडियो साझा कर कोई जानकारी नहीं दी है। वीडियो में एक भीषण विस्फोट और धुआं दिख रहा है। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया है कि अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर 2,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया था।

हमला

इलाके में दूर तक सुनाई दी गूंज

रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए बताया गया कि हमले के लिए बड़ी मात्रा में बंकर बस्टर या भेदक गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया था। लगभग 23 लाख लोगों के शहर और बदर सैन्य हवाई अड्डे वाले शहर इस्फहान पर हमला करने के लिए बड़ी संख्या में पेनेट्रेटर मुनिशन तैनात किए गए थे, जिससे अंडरग्राउंड और मजबूत सुरक्षित ठिकानों काफी नुकसान हुआ है। धमाके की गूंज इस्फहान में काफी दूर तक सुनाई पड़ी है।

हमला

अमेरिका पहले भी कर चुका है यहां हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका पहले भी 7-8 मार्च और पिछले साल 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के तहत भी यहां हमला करके तबाही मचा चुका है। यह हमला ईरानी सैन्य ताकत को कमजोर करने के लिए किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंकर बस्टर बम जमीन में काफी नीचे तक कंक्रीट के बने ढांचे को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि इस्फहान में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ा समृद्ध यूरेनियम भंडार भी है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ट्रंप ने ट्रुथ पर साझा किया वीडियो

Advertisement