LOADING...
अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ने पर ईरान ने विशिष्ट फौज तैनात की, कहा- हम इंतजार में
अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ने पर ईरान ने विशिष्ट फौज तैनात की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ने पर ईरान ने विशिष्ट फौज तैनात की, कहा- हम इंतजार में

लेखन गजेंद्र
Mar 31, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

ईरान ने अमेरिका की चुनौती को स्वीकारते हुए एक नया वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें विशिष्ट सैन्य कमांडो की तैनाती को दिखाया गया है। ईरानी सरकारी टीवी चैनल प्रेस टीवी द्वारा प्रसारित वीडियो में, ईरान की सेना ने अपने विशेष बलों का प्रदर्शन किया है और घोषणा की कि वह अमेरिकी सैनिकों का सामना करने और उन्हें हराने के लिए तैयार है।वीडियो में अंग्रेजी, फारसी और हिब्रू में लिखा है, "करीब आओ, हम आपका इंतजार कर रहे हैं।"

वीडियो

अमेरिका ने अपनी तैनाती बढ़ाई

यह वीडियो ऐसे समय पर जारी किया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ संघर्ष में अपने अगले सैन्य कदमों पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी सेना की विशिष्ट 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हजारों सैनिक पश्चिम एशिया पहुंचना शुरू हो गए हैं। उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में तैनात ये पैराट्रूपर्स अमेरिकी सैन्य तैनाती का हिस्सा हैं, जिसमें नौसैनिक, मरीन, विशेष अभियान बल और सहायक इकाइयां शामिल हैं। लगभग 2,500 मरीन इस क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

चुनौती

ईरान के खिलाफ जंग होगी और तेज

अमेरिका ईरान के साथ बातचीत का प्रस्ताव दे रहा है, जबकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया है कि 28 फरवरी के बाद से अभी तक उसकी अमेरिका के साथ कोई प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष बातचीत नहीं हुई है। ईरान का कहना है कि अमेरिका की ओर से उसे सिर्फ प्रस्ताव ही मिला है। दूसरी तरफ, अमेरिकी मीडिया ने खुलासा किया है कि ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य की समस्या का समाधान किए बिना ईरान युद्ध से निकलना चाह रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ईरान ने जारी की वीडियो

Advertisement