LOADING...
ईरान ने दी माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी
ईरान ने माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी दी है

ईरान ने दी माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी

Mar 31, 2026
09:28 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने 1 अप्रैल से प्रमुख अमेरिकी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है। IRGC ने इसे ईरान पर किए गए हमलों का प्रतिशोध करार दिया है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल और गूगल समेत 18 कंपनियों के नाम शामिल गिए गए हैं। IRGC ने इन कंपनियों के आस-पास रहने वाले लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी भी दी है।

बयान

IRGC ने क्या जारी किया बयान?

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी ICT और AI कंपनियां हत्याओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में केंद्रीय भूमिका निभाती हैं। ऐसे में ईरान में हर आतंकी कृत्य के लिए माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐपल, इंटेल, IBM, टेस्ला और बोइंग समेत 18 कंपनियों की संबंधित सुविधाओं पर हमला किया जाना प्रस्तावित है। IRGCने कहा कि इन हमलों को देखते हुए कंपनियों के पास रहने वाले लोगों को क्षेत्र खाली कर देने चाहिए।

समय

IRGC ने हमले का समय भी बताया

IRGC ने अपने बयान में कहा, "इन कंपनियों को बुधवार, 1 अप्रैल, 2026 को तेहरान समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होने वाले ईरान में प्रत्येक आतंकवादी कृत्य के बदले में अपनी-अपनी इकाइयों के विनाश की उम्मीद करनी चाहिए।" बयान के अनुसार, कंपनियों के कर्मचारियों और आसपास के निवासियों को एक किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि IRGC ने पहले भी ऐसी धमकियां दी थी।

Advertisement

चेतावनी

अमेरिका ने भी ईरान को दी कड़ी चेतावनी

IRGC की धमकी के बीच अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल डैन केन ने ऐलान किया कि ईरान के साथ युद्ध में आने वाले दिन निर्णायक साबित होंगे। हेगसेथ ने कहा, "पश्चिम एशिया में युद्ध केवल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों पर ही समाप्त होगा।" उन्होंने कहा कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत जारी है और मजबूत हो रही है। हालांकि, अमेरिका ट्रंप की शर्तों पर ही संघर्ष को समाप्त को प्रतिबद्ध है।

Advertisement