LOADING...
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- तेल खरीदने के लिए ट्रंप की मंजूरी जरूरी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- तेल खरीदने के लिए ट्रंप की मंजूरी जरूरी

Mar 30, 2026
08:11 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भारत की विदेश और आर्थिक नीतियां अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निर्देशित हैं। 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने दावा किया कि मौजूदा सरकार के तहत भारत की स्वतंत्र रूप से तेल खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है। आइए पूरी खबर जानते हैं।

बयान

राहुल ने क्या दिया बयान?

राहुल ने जनसभा में कहा, "अगर भारत को रूस, ईरान या सऊदी अरब से तेल खरीदना चाहता है, तो हमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अनुमति लेनी पड़ती है। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।" उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की ऊर्जा रणनीति का जिक्र करते हुए कहा, "जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी अपनी वित्तीय प्रणाली से नियंत्रित होते हैं, उसी तरह आपके मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार और वित्तीय प्रणाली से नियंत्रित होते हैं।"

आरोप

केरल में सरकार छोड़ने वाले लोगों को बनाया गया निशाना- राहुल

राहुल ने सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सबरीमाला से जुड़े मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा, "वामपंथियों ने सोना चुराया, उसकी जगह पीतल रख दिया। उनके नेताओं ने सबरीमाला से चोरी की और कोई कार्रवाई नहीं हुई।" उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा LDF को कड़ा निशाना क्यों नहीं बनाती? ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी केरल में LDF की ही सरकार चाहते हैं।

Advertisement

आरोप

"विरोधियों पर मुकदमे, अन्य को बख्श दिया"

विपक्षी नेताओं के खिलाफ मामलों का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा, "मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मैं जमानत पर बाहर हूं। हर कोई जानता है कि जो भी मोदी पर हमला करेगा, उसके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री और उनके परिवार का क्या? क्योंकि वे भी उसी व्यवस्था का हिस्सा हैं।" उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक स्वतंत्रता को कमजोर करता है।

Advertisement