LOADING...
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, सऊदी अरब-मिस्र और तुर्की के मंत्री जाएंगे इस्लामाबाद
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान राष्ट्रपति मसद पेजेश्कियन से बात की

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, सऊदी अरब-मिस्र और तुर्की के मंत्री जाएंगे इस्लामाबाद

लेखन गजेंद्र
Mar 28, 2026
05:10 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में शांति के लिए पहल करने वाले पाकिस्तान ने रविवार और सोमवार को इस्लामाबाद में बैठक बुलाई है, जिसमें सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल होंगे। पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रियों की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात होगी। इस बीच, शरीफ ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात कर इजरायली हमलों की निंदा की है।

हमला

इस्लामाबाद में होगी मुलाकात

डार ने एक्स पर एक बयान साझा कर बताया कि मोहम्मद इशाक डार के बुलावे पर, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान और मिस्र के विदेश मंत्री डॉ बद्र अब्देलती 29 और 30 मार्च 2026 को इस्लामाबाद आएंगे। डार ने बताया कि इस दौरान कई मुद्दों पर गहरी बातचीत होगी, जिसमें इलाके में तनाव कम करने की कोशिशें भी शामिल हैं, सभी लोग प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे।

बयान

शरीफ ने इजरायली हमलों की निंदा की

प्रधानमंत्री शरीफ एक्स पर बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पेजेश्कियन के साथ फोन पर एक घंटे से भी ज्यादा समय तक बात की और इस दौरान इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा को दोहराया। शरीफ ने लिखा, 'मैंने ईरान के बहादुर लोगों के प्रति पाकिस्तान की एकजुटता और कीमती जानों के नुकसान पर अपनी संवेदना जताई। मैंने क्षेत्र में शांति और बातचीत के लिए पाकिस्तान के ईमानदार प्रयासों की सराहना के लिए उनका आभार जताया और कूटनीतिक पहलों की जानकारी दी।'

Advertisement