चीन समाचार: खबरें

22 Jun 2023

गैस लीक

चीन: LPG लीक होने से रेस्तरां में भयंकर विस्फोट, 31 लोगों की मौत

चीन के उत्तर-पश्चिमी शहर यिनचुआन के एक रेस्तरां में बुधवार को लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) लीक होने से जबरदस्त धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से 31 लोगों की मौत हो गई।

चीन: खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कंपनी ने दी अनोखी सजा, खिलाया कच्चा करेला

अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों को खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें नौकरी से निकाल देती हैं, लेकिन चीन की एक कंपनी ने खराब प्रदर्शन के कारण कर्मचारियों को कच्चा करेला खाने पर मजबूर किया।

साजिद मीर को आतंकी घोषित करने पर चीन का अड़ंगा, भारत बोला- तुच्छ भू-राजनीतिक हितों वाला कदम

भारत ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र (UN) में रोकने के लिए चीन की निंदा की है।

#NewsBytesExplainer: बंगाल की खाड़ी में कोको द्वीप पर चीन के सैन्य निर्माण का मामला क्या है?

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बीच अब बंगाल की खाड़ी में स्थित कोको द्वीप चर्चा में है। दरअसल, म्यांमार ने चीन को कोको द्वीप समूह पर निगरानी और सैन्य अड्डा स्थापित करने की अनुमति दे दी है। इससे भारत की चिंता बढ़ गई है।

रूस का 80 प्रतिशत कच्चा तेल भारत-चीन ने खरीदा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत-रूस तेल कारोबार

मई महीने में भारत और चीन ने मिलाकर रूस के कुल कच्चे तेल के निर्यात का 80 प्रतिशत हिस्सा खरीदा। ये दोनों देश रूस के कच्चे तेल के सबसे बड़े खरीदार बने हुए हैं।

14 Jun 2023

MG मोटर्स

JSW ग्रुप MG मोटर इंडिया में खरीदने जा रहा बड़ी हिस्सेदारी, बन जाएगी भारतीय कंपनी 

जिंदल साउथ वेस्ट (JSW) ग्रुप MG मोटर इंडिया में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है।

चीन के अंदर तक मार करने वाले लंबी दूरी के हथियार विकसित कर रहा भारत- रिपोर्ट

स्वीडन के थिंक-टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास तेज करने के साथ-साथ लंबी दूरी के हथियार विकसित करने पर विशेष जोर दे रही है।

चीन ने आखिरी भारतीय पत्रकार को भी एक महीने के अंदर देश छोड़ने को कहा

चीन और भारत एक बार फिर पत्रकारों के मामले पर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। चीनी सरकार ने आखिरी भारतीय पत्रकार को भी इसी महीने देश छोड़ने के लिए कहा है। इसके बाद चीन में एक भी भारतीय पत्रकार नहीं रहेगा।

चीन ने बढ़ाया परमाणु हथियारों का जखीरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दुनियाभर में सीमा को लेकर बढ़ते सैन्य विवादों के बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई देशों ने अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया है और चीन इसमें सबसे आगे है।

दुनिया के सबसे बड़े कांच के वॉकवे पर खड़े होने के लिए चाहिए जिगर, जानिए जगह

बहुत लोग ऊंचाई से डरते है, जिसके कारण वह ऊंची इमारतों की बालकनी या छत पर खड़े नहीं होते हैं। इसके उलट कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें रोमांच और साहसिक चीजें करना पसंद होता है।

04 Jun 2023

अमेरिका

चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष दुनिया के लिए असहनीय आपदा लाएगा- चीनी विदेश मंत्री

चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू ने एशिया के शीर्ष सुरक्षा शिखर सम्मेलन में कहा कि चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष दुनिया के लिए एक 'असहनीय आपदा' होगा। उन्होंने कहा कि चीन संघर्ष के बजाय बातचीत से विवाद सुलझाना चाहता है।

चीन के अंतरिक्ष यात्री कल पृथ्वी पर लौटेंगे, कर चुके हैं स्पेस वॉक

चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में करीब आधे साल का वक्त गुजारने बाद 3 अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं।

भारत और चीन अब पत्रकारों को लेकर आमने-सामने, जानें क्या है विवाद

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के बाद भारत और चीन के बीच अब पत्रकारों को लेकर विवाद बढ़ गया है।

चीन: 13 वर्षीय लड़की ने मोबाइल गेम के लिए चोरी से खर्च किए 52 लाख रुपये

आजकल बच्चे मोबाइल गेम्स के इतने आदि हो चुके हैं कि पूरा-पूरा दिन मोबाइल से चिपके ही रहते हैं।

#NewsBytesExplainer: चीन धरती में 10 किलोमीटर गहरा छेद क्यों कर रहा है? 

अंतरिक्ष की ऊंचाईयों में कामयाबी के बाद चीन अब धरती की गहराई में खजाना ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है। चीन के वैज्ञानिक देश के सबसे तेल समृद्ध क्षेत्र शिनजियांग में धरती के भीतर 10 किलोमीटर (32,808 फीट) गहरा छेद कर रहे हैं।

चीन ने LAC पर बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां, हवाई क्षेत्रों का किया विस्तार- रिपोर्ट

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य तनाव के बीच भारत के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। चीन LAC के करीब अपनी भौगोलिक सीमा में हवाई क्षेत्रों का लगातार विस्तार कर रहा है।

31 May 2023

अमेरिका

दक्षिण चीन सागर के ऊपर अमेरिकी विमान के सामने आया चीनी विमान, दिखाई आक्रामकता

अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि चीन के एक लड़ाकू विमान ने पिछले हफ्ते दक्षिण चीन सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उसके एक सैन्य विमान के पास अनावश्यक रूप से आक्रामक करतब दिखाए।

क्या है PK चैलेंज, जिसमें हारने से इंफ्लुएंसर को पीनी पड़ी 7 बोतल शराब? 

चीन में हाल ही में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को PK चैलेंज में हारने के बाद टिक-टॉक की सहयोगी ऐप डॉयिन पर लाइव आकर 7 बोतल शराब पीनी पड़ी थी।

चीन कल अंतरिक्ष में भेजेगा पहला नागरिक एस्ट्रोनॉट, जानें इस मिशन से जुड़ी जानकारी

चीन अंतरिक्ष में पहले नागरिक एस्ट्रोनॉट को भेजने के लिए तैयार है।

अमेरिका की समिति ने की भारत को NATO प्लस समूह में शमिल करने की सिफारिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले एक अमेरिकी संसद की समिति ने भारत को NATO प्लस समूह में शामिल करने की सिफारिश की है।

चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक

दुनिया का इतिहास अनेकों रहस्यों से भरा हुआ है। जब भी इतिहास के पन्नों को पलटा जाता है, तब हर पन्ने में कुछ-न-कुछ रोचक और ऐसा मिलता है, जिसपर विश्वास करना असंभव-सा लगता है। ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है।

#NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले?

चीन एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जून तक चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना मामले सामने आ रहे होंगे।

उत्तराखंड के पास LAC से 11 किलोमीटर दूर गांवों का निर्माण कर रहा चीन- रिपोर्ट

अरुणाचल प्रदेश के बाद अब चीन उत्तराखंड से सटी सीमा पर निर्माण कार्य कर रहा है। उत्तराखंड के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से करीब 11 किलोमीटर दूर चीन गांवों का निर्माण कर रहा है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

चीन: AI से जालसाजों ने वीडियो कॉल पर बदला चेहरा, युवक से की करोड़ों की ठगी 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच साइबर जालसाज इसकी मदद से बड़े स्तर पर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

20 May 2023

G-20

कश्मीर में G-20 बैठक: चीन ने आपत्ति जताते हुए बनाई दूरी, भारत ने दिया जवाब 

चीन ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अगले हफ्ते होने वाली G-20 बैठक का विरोध करते हुए कहा कि वह इसमें हिस्सा नहीं लेगा।

कर्नाटक: बेंगलुरू में ED की चीनी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई, 8.26 करोड़ रुपये जब्त किए

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में चीन की एक ऑनलाइन स्टडी कंपनी से 8.26 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। ED ने बताया कि यह पूरी तरह चीनी नागरिकों के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनी है।

हिंद महासागर में नाव डूबने पर चीन ने मांगी भारत से मदद, नौसेना ने भेजा विमान

हिंद महासागर में मछली पकड़ने वाली चीनी नाव पलटने पर उसमें सवार करीब 39 लोग लापता हो गए थे। हादसे के बाद चीन ने भारत समेत तमाम देशों से मदद मांगी है।

17 May 2023

दुनिया

हिंद महासागर में चीन की मछली पकड़ने वाली नाव पलटी, 39 लोग लापता

हिंद महासागर में बुधवार तड़के चीन की मछली पकड़ने वाली एक नाव पलट गई। हादसे में नाव सवार चालक दल के सभी 39 लोग लापता है।

NewsBytesExplainer: चीन ने आबादी बढ़ाने के लिए शुरू किया 'नया युग' प्रोजेक्ट, जानिए क्या है ये

चीन में आबादी घट रही है और भारत ने आबादी के मामले में उसे पछाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFA) ने एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें बताया गया कि भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।

15 May 2023

अमेरिका

चीन: जासूसी के आरोप में 78 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा

चीन में जासूसी के आरोप में एक 78 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बुजुर्ग जॉन शिंग-वान लेउंग का स्थायी निवास हांगकांग में है।

13 May 2023

टिक-टॉक

बाइटडांस के पूर्व कर्मचारी का दावा- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पास है टिक-टॉक डाटा का एक्सेस 

टिक-टॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि अमेरिका समेत दुनियाभर के अन्य यूजर्स के डाटा तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) का एक्सेस है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करेगा चीन, दोनों देशों में भेजेगा विशेष राजदूत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के राजनीतिक समाधान के लिए चीन दोनों देशों में अपना विशेष राजदूत भेजेगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है।

09 May 2023

कनाडा

कनाडा और चीन ने एक-दूसरे के राजनयिकों को देश से बाहर निकाला, जानें पूरा मामला

कनाडा और चीन के बीच राजनयिक संबंधों को लेकर एक नया विवाद खड़ा को गया है। चीन ने शंघाई स्थित कनाडा के वाणिज्य दूतावास में तैनात एक महिला राजनायिक को 13 मई तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है।

08 May 2023

ChatGPT

चीन: युवक ने ChatGPT का उपयोग कर फैलाई ट्रेन दुर्घटना की फर्जी सूचना, गिरफ्तार

चीन में पुलिस ने ट्रेन दुर्घटना की फर्जी खबर फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

चीन: सोशल मीडिया से हटाए जा रहे गरीबी के बारे में बताने वाले वीडियो 

चीन में गरीबी के बारे में जानकारी देने वाले कई वीडियोज कथित रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाये जा रहे हैं।

अफगानिस्तान में चीन की 'वन बेल्ट वन रोड' परियोजना के विस्तार के लिए सहमत हुआ तालिबानट

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को लेकर अहम फैसला हुआ है।

WHO का ऐलान- कोरोना अब वैश्विक स्वास्थ्य महामारी नहीं, जानें क्या है इसका मतलब

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य महामारी की सूची से हटा दिया है। यानी कोरोना वायरस अब वैश्विक स्वास्थ्य महामारी के तौर पर खत्म हो चुका है।

प्रेस स्वतंत्रता मामले में पिछड़ा भारत, जानिए कैसे 8 साल में फिसलता गया पायदान

वैश्विक मीडिया पर नजर रखने वाली संस्था रिपोटर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) की प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक के मुताबिक, भारत की रैंकिंग गिरी है और देश पिछले साल के मुकाबले 11 अंक गिरकर 161वें स्थान पर पहुंच गया है।

हार्ले डेविडसन X350 को ऑटो शंघाई में किया शोकेस, कंपनी की सबसे छोटी बाइक

हार्ले डेविडसन ने अपनी अब तक की सबसे छोटी बाइक X 350 को ऑटो शंघाई 2023 में शोकेस किया है।

कोरोना महामारी को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने वाले शख्स को 3 साल बाद रिहा करेगा चीन

चीन 3 साल पहले कोरोना वायरस महामारी को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने वाले एक शख्स को रिहा करने जा रहा है।