NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक
    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक
    1/5
    अजब-गजब 1 मिनट में पढ़ें

    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक

    लेखन गौसिया
    May 28, 2023
    01:20 pm
    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक
    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित

    दुनिया का इतिहास अनेकों रहस्यों से भरा हुआ है। जब भी इतिहास के पन्नों को पलटा जाता है, तब हर पन्ने में कुछ-न-कुछ रोचक और ऐसा मिलता है, जिसपर विश्वास करना असंभव-सा लगता है। ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है। यहां करीब 2,000 साल पुरानी ममी आज भी बिल्कुल सुरक्षित है। उसकी पलकें जुड़ी हैं, त्वचा नरम है, शरीर के अंग सुरक्षित हैं और उसकी नसों में खून के संकेत मिले हैं।

    2/5

    क्या है मामला?

    1971 में चीन में एक ममी की खोज की गई, जिसे लेडी ऑफ डाई और शिन झुई के नाम से जाना जाता है। उनकी मृत्यु 178 और 145 ईसा पूर्व के बीच हुई थी, लेकिन जब इसकी खोज की गई तो पैथोलॉजिस्ट विश्वास नहीं कर सके कि ममी आज भी बिल्कुल सुरक्षित है। लेडी ऑफ डाई के साथ दफन की गई वस्तुओं को देखते हुए यह स्पष्ट था कि जब वह महिला जीवित थी तो बहुत धनी थी।

    3/5

    इस हाल में हुई ममी की खोज

    ममी के खोज के बाद विशेषज्ञों ने पाया कि उनकी लाश रेशम और सनी के कपड़ों की 18 परतों में लिपटी हुई थी। उनका ताबूत भी एक अजीब तरल पदार्थ से भरा हुआ था, जो ऑक्सीजन के संपर्क में आने के बाद भूरे हो गया था। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये केवल उनके शारीरिक तरल पदार्थ थे, जबकि कुछ का कहना है कि यह एक पारंपरिक हर्बल समाधान था, जिसने शरीर को संरक्षित करने में मदद की होगी।

    4/5

    स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहीं थी महिला

    विशेषज्ञों ने बताया कि महिला की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था और उनकी नसों में अभी भी खून के थक्के मौजूद हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब महिला की मृत्यु हुई थी, तब उनकी उम्र 50 साल थी। उस दौरान वह अमीर होने के बावजूद काफी अस्वस्थ थी। विशेषज्ञों ने बताया कि महिला हृदय की समस्याओं से पीड़ित थी। उनका वजन अधिक था और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी थी।

    5/5

    उम्र के हिसाब से आज भी शानदार दिखती हैं ममी

    ममी पर किए गए एक अध्ययन में बताया गया कि महिला बहुत अमीर थी और उसके पास काम के लिए कई नौकर भी मौजूद थे। ऐसे में उन्हें काम करने की जरूरत नहीं होती होगी, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आज के समय में आप इस ममी को देखना चाहते हैं तो आप इसे हुनान प्रांतीय संग्रहालय में देख सकते हैं। वह अभी भी अपनी उम्र के हिसाब से शानदार दिखती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    चीन समाचार

    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? कोरोना वायरस
    उत्तराखंड के पास LAC से 11 किलोमीटर दूर गांवों का निर्माण कर रहा चीन- रिपोर्ट भारत-चीन संबंध
    चीन: AI से जालसाजों ने वीडियो कॉल पर बदला चेहरा, युवक से की करोड़ों की ठगी  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    कश्मीर में G-20 बैठक: चीन ने आपत्ति जताते हुए बनाई दूरी, भारत ने दिया जवाब  G-20

    अजब-गजब खबरें

    फूड कॉम्बिनेशन की सूची में गुलाब जामुन के साथ दही भी हुआ शामिल, देखिए वायरल वीडियो सोशल मीडिया
    अमेरिका: 6 साल के कुत्ते को मिली मानद डिप्लोमा की उपाधि, जानिए पूरा मामला अमेरिका
    न्यूजीलैंड: पिज्जा कंपनी ने लागू की अनोखी योजना, मरने के बाद कर सकते हैं भुगतान  न्यूजीलैंड
    टाइटैनिक के मलबे से 111 साल बाद मिला शार्क के दांत से बना हार टाइटैनिक
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023