Page Loader
हिंद महासागर में नाव डूबने पर चीन ने मांगी भारत से मदद, नौसेना ने भेजा विमान
हिंद महासागर में नाव पलटने पर चीन ने मांगी भारत से मदद (तस्वीर: ट्विटर/@indiannavy)

हिंद महासागर में नाव डूबने पर चीन ने मांगी भारत से मदद, नौसेना ने भेजा विमान

लेखन गजेंद्र
May 18, 2023
06:25 pm

क्या है खबर?

हिंद महासागर में मछली पकड़ने वाली चीनी नाव पलटने पर उसमें सवार करीब 39 लोग लापता हो गए थे। हादसे के बाद चीन ने भारत समेत तमाम देशों से मदद मांगी है। भारतीय नौसेना ने बुधवार को चीन के अनुरोध का जवाब दिया और नाव की खोज में सहायता की पेशकश करते हुए बताया कि भारत ने दक्षिणी हिंद महासागर में अपनी 'एयर MR एसेट' तैनात की है। साथ ही P8I विमान ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद खोज की।

सहायता

अब तक मिल चुके हैं 2 शव

चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि चालक दल के 39 सदस्यों की तलाश में गुरुवार को 2 शव मिले, लेकिन उनकी नागरिकता की जानकारी नहीं हो सकी है। बता दें कि लू पेंग लाइयुआन यू 028 नाव में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपींस के 5 लोग सवार थे। नाव पलटने से उसमें सवार 39 लोग लापता हो गए थे। हादसे के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कई मंत्रालयों को काम पर लगाया है।

ट्विटर पोस्ट

भारतीय नौसेना ने की मदद