'ऑपरेशन सिंदूर' को पर्दे पर दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, भूषण कुमार के साथ मिलाया हाथ
क्या है खबर?
अप्रैल, 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस नापाक हरकत को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने सैन्य कार्रवाई की, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम मिला। निर्माता विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार की टी-सीरीज कंपनी इसी पर फिल्म बनाने जा रही है। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल KJS 'टाइनी' ढिल्लों (सेवानिवृत्त) की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Bhushan Kumar and I have joined forces for #OperationSindoor— a story that redefined security in the subcontinent and exposed Pakistan’s nuclear bluff. The film is based on Lt Gen K.J.S. ‘Tiny’ Dhillon’s book Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside… pic.twitter.com/etequTSM6a
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 26, 2026
ऐलान
2025 के पहलगाम नरसंहार की कार्रवाई का सच
अग्निहोत्री ने बताया कि यह कहानी जरूरी है, और समय की मांग भी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं हमेशा ऐसी कहानियां बताने में यकीन रखता हूं जो थोड़ी असहज हों, लेकिन जरूरी भी हों। मेरी कोशिश है कि इस कहानी को पूरे सच के साथ दिखाया है, जिसमें बहादुरी, रणनीति और पेशेवर रवैया सब नजर आए, साथ ही यह एक रोमांचक फिल्म बने।" फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के जरिए होगा।
उद्देश्य
फिल्म का उद्देश्य साहस और व्यावसायिकता दिखाना
अग्निहोत्री ने आगे कहा कि फिल्म का उद्देश्य साहस और व्यावसायिकता की कहानी दिखाना है। उन्होंने कहा, "मेरा मकसद शोर मचाना नहीं, बल्कि तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू से उसका सामना करना है।" इससे पहले, उन्होंने इंडिया टुडे को बताया था कि वह "बड़े राष्ट्रवादी प्रोजेक्ट" पर काम कर रहे हैं, लेकिन तब उन्होंने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया था। बता दें, फिल्म के कलाकारों और रिलीज तारीख को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।