LOADING...
'धुरंधर 2' की ताबड़तोड़ कमाई के बीच क्यों भड़के निर्देशक आदित्य धर? दी सख्त चेतावनी
निर्देशक आदित्य धर ने साझा किया पोस्ट

'धुरंधर 2' की ताबड़तोड़ कमाई के बीच क्यों भड़के निर्देशक आदित्य धर? दी सख्त चेतावनी

Mar 26, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि कुछ दृश्यों, खासतौर पर अभिनेता को सिख वेशभूषा में दिखाने को लेकर सिख समुदाय में नाराजगी है। इस बीच, आदित्य धर ने स्पष्ट किया है कि रणवीर की वायरल धूम्रपान करती तस्वीरें 'फर्जी' और 'AI-जनरेटेड' है। सिख समुदाय द्वारा कथित दृश्य पर नाराजगी व्यक्त करने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद, निर्देशक ने यह प्रतिक्रिया एक पोस्ट के जरिए दी है।

पोस्ट

AI-जनरेटेड तस्वीरों के खिलाफ आदित्य धर ने साझा किया पोस्ट

निर्देशक ने लिखा, 'मुझे पता चला है कि कुछ लोग AI का उपयोग करके आधिकारिक जारी प्रचार सामग्री को रूपांतरित करते हुए झूठी और भ्रामक कहानी बनाने के लिए फर्जी दृश्यों को प्रसारित कर रहे हैं। ऐसी ही एक फर्जी तस्वीर में हमजा/जसकीरत को पगड़ी पहने सिगरेट पीते हुए गलत तरह से दिखाया है। यह जानबूझकर किया गया गलत चित्रण है जिसका मकसद लोगों को भड़काना है।' उन्होंने लोगों से फर्जी तस्वीरों पर विश्वास न करने की अपील की है।

सम्मान

"मैं सिख समुदाय के प्रति सम्मान रखता हूं"

आदित्य ने आगे लिखा, 'मैं सिख समुदाय के प्रति सम्मान रखता हूं। फिल्म में हर चित्रण को बहुत संवेदनशीलता, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया गया है। किसी भी तरह छेड़छाड़ की गई सामग्री के जरिए इसके विपरीत कुछ भी कहने की कोशिश बेईमान है।' उन्होंने 'दुर्भावनापूर्ण' सामग्री बनाने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बता दें, 19 मार्च को रिलीज 'धुरंधर 2' ने अब तक 600 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया है।

Advertisement

Advertisement