कांग्रेस समाचार: खबरें

05 Jan 2024

INDIA

कांग्रेस ने INDIA के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की, कहां फंसेगा पेच?

कांग्रेस ने गुरुवार को एक बडी़ बैठक के बाद घोषणा की कि विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल पार्टियों के साथ बहुप्रतीक्षित सीट बंटवारे की बातचीत बिना किसी देरी के जल्द शुरू होगी।

राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट 

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जाने वाली अपनी 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदल दिया है। अब इस यात्रा को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कहा जाएगा।

ममता प्रधानमंत्री की सेवा में व्यस्त, हम अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन

विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन में अभी सीट बंटवारा शुरू भी नहीं हुआ है कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के एक बयान ने गठबंधन में मतभेद को उजागर कर दिया है।

जगन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं, पार्टी का भी विलय किया

युवजन श्रमिका रायथू तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की संस्थापक और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

व्यावसायिक घरानों ने भाजपा को दिया सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर भी नहीं

पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 में भाजपा सबसे अधिक चुनावी चंदा पाने वाली पार्टी रही। उसे चुनावी ट्रस्टों से प्राप्त कुल चंदे का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिला है।

कौन हैं वाईएस शर्मिला और उनके शामिल होने से कांग्रेस को आंध्र में क्या फायदा होगा?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के नेता जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

03 Jan 2024

INDIA

नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है विपक्षी गठबंधन INDIA का संयोजक- रिपोर्ट

विपक्षी गठबंधन INDIA को जल्द ही संयोजक मिल सकता है। चर्चाएं हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है।

02 Jan 2024

लोकसभा

कांग्रेस सांसदों के निलंबन पर 12 जनवरी को लोकसभा विशेषाधिकार समिति की सुनवाई

शीतकालीन सत्र के दौरान अशोभनीय आचरण के आरोप में कांग्रेस के दर्जनों सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया गया था। इनमें से 3 सांसदों से संबंधित मामले पर लोकसभा विशेषाधिकार समिति 12 जनवरी को सुनवाई करेगी।

IIT-BHU गैंगरेप मामला: कांग्रेस ने घेरा प्रधानमंत्री का कार्यालय, आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के परिसर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की छात्रा के यौन उत्पीड़न और गैंगरेप के मामले में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमलावर है।

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन रेड्डी का साथ छोड़ेंगी बहन शर्मिला, कांग्रेस में होंगी शामिल- रिपोर्ट

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला अपने भाई का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं। NDTV ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

#NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति?

नए साल के आगाज साथ ही लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

IIT-BHU छात्रा से गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी, आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने पर भड़का विपक्ष 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के परिसर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की एक छात्रा को कथित तौर पर निर्वस्त्र करने और गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

31 Dec 2023

गोवा

गोवा में सनबर्न उत्सव को लेकर क्या विवाद है, जिसमें कांग्रेस-AAP ने की कार्रवाई की मांग?

गोवा में आयोजित सनबर्न EDM उत्सव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

#NewsBytesExplainer: 2024 के लोकसभा चुनावों पर कौन-से मुद्दे प्रभाव डाल सकते हैं?

साल 2023 राजनीतिक दृष्टि से काफी महवपूर्ण रहा है। इस दौरान भारतीय राजनीति में कई उतार-चढ़ाव और दूरगामी बदलाव देखे गये।

EVM से जुड़े सवालों पर बोला चुनाव आयोग- बाहरी एजेंसी तक पहुंच नहीं, प्रक्रिया मजबूत

अगस्त में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर चिंता व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग (ECI) को पत्र लिखा था।

29 Dec 2023

INDIA

'INDIA' में सीट बंटवारे पर कांग्रेस पार्टियों से करेगी चर्चा, अगले हफ्ते हो सकती है बैठक

विपक्षी गठबंधन INDIA में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस जल्द ही दूसरी पार्टियों के साथ चर्चा शुरू करेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में ही कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के साथ इस संबंध में बैठक करेगी।

सोनिया गांधी के अयोध्या जाने को लेकर अटकलें, कांग्रेस ने नहीं लिया अभी कोई फैसला

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस-CPIM पर लगाया भाजपा से मिलीभगत का आरोप, बोलीं- बंगाल में TMC करेगी मुकाबला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में INDIA गठबंधन बना रहेगा और बंगाल में TMC भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करेगी।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिए संकेत, लोकसभा 2024 का चुनाव होगा उनका आखिरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बयान से सियासी उथल-पुथल को बढ़ा दिया है।

राहुल गांधी बोले- भाजपा सांसद ने मुझसे छिपकर कहा कि वहां गुलामी चलती है

कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित महारैली 'हैं तैयार हम' में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

28 Dec 2023

नागपुर

नागपुर: कांग्रेस ने महारैली में कुर्सियों के पीछे चंदे के लिए लगाया 'बार कोड'

कांग्रेस ने अपनी स्थापना की 138वीं वर्षगांठ पर महारैली 'हैं तैयार हम' की शुरूआत महाराष्ट्र के नागपुर से की है। यहां कांग्रेस अपनी वित्तीय स्थिति संभालने के लिए लोगों से चंदा भी जुटा रही है।

लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन में शामिल शिवसेना ने मांगी 23 सीटें, कांग्रेस का इंकार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जिसे कांग्रेस ने नामंजूर कर दिया है।

#NewsBytesExplainer: भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक ही क्यों, क्या है कांग्रेस की रणनीति?

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब न्याय यात्रा निकालने वाली है। 14 जनवरी से शुरू हो रही ये यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक निकाली जाएगी।

भारत बनाम INDIA और राहुल की सांसदी, ये रहीं इस साल की बड़ी राजनीतिक घटनाएं 

साल 2023 विदा होने को है। राजनीतिक सरगर्मी के लिहाज से ये साल काफी उथल-पुथल भरा रहा। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी BBC की एक डॉक्युमेंट्री पर खूब विवाद हुआ तो भारत बनाम इंडिया की बहस भी सुर्खियों में रही।

लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को दे सकती है 10 सीटें

लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी INDIA गठबंधन में अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन खबर है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) कांग्रेस को 10 सीटें देने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', 14 जनवरी से होगी शुरू

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की जानकारी साझा की है। इसका नाम बदलकर अब 'भारत न्याय यात्रा' कर दिया गया है।

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर आमने-सामने भाजपा और विपक्ष, जानिए निमंत्रण ठुकराने से संबंधित ताजा विवाद

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से विभिन्न राजनीति पार्टियों के नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है।

लोकसभा चुनावों के अलावा 2024 में भारत में कहां-कहां विधानसभा चुनाव होने हैं?

साल 2023 राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में किसी पार्टी को गम मिला तो किसी को खुशी।

रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री मोदी के 3D सेल्फी बूथ पर करोड़ों रुपये खर्च, कांग्रेस ने घेरा

रेलवे स्टेशनों पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3D सेल्फी बूथों के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहे हैं। इसका खुलासा सूचना का अधिकार (RTI) के तहत हुआ है।

बेंगलुरु: दुकानों पर कन्नड़ भाषा में साइनबोर्ड लगाने के मामले पर शुरू हुआ विवाद 

बेंगलुरु में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने यह आदेश दिया है कि फरवरी के अंत तक उनके साइनबोर्ड 60 प्रतिशत कन्नड भाषा में होने चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस जल्द ही 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है।

#NewsBytesExplainer: पश्चिम बंगाल में कैसा होगा INDIA का स्वरूप, कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

विपक्षी गठबंधन INDIA ने दिसंबर के अंत तक सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी करने के संकेत दिए हैं।

विधानसभा चुनावों में हार पर राज्य नेताओं पर भड़के राहुल गांधी, पूछा ये सवाल

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर चर्चा हुई।

INDIA गठबंधन में 'मतभेद' के बीच राहुल गांधी ने नीतीश को किया फोन, क्या बात हुई? 

विपक्षी गठबंधन INDIA में मतभेद की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है।

मल्लिकार्जुन खड़गे का उपराष्ट्रपति पर निशाना, कहा- संवैधानिक पदों पर बैठे लोग दलगत राजनीति कर रहे

गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में संसद से 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन का मुद्दा छाया रहा और समिति ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

21 Dec 2023

संसद

संसद से 3 और विपक्षी सांसद निलंबित, 146 पहुंची संख्या

संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन का सिलसिला जारी है। गुरुवार को विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष नेताओं द्वारा सामूहिक निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन के बीच 3 और सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया।

21 Dec 2023

संसद

सासंदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, खड़गे बोले- प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि संसद चले

143 विपक्षी सासंदों के निलंबन के विरोध में आज गुरुवार को विपक्ष ने संसद में पैदल मार्च निकाला।

20 Dec 2023

INDIA

#NewsBytesExplainer: चौथी बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA के सामने क्या-क्या चुनौतियां?

मंगलवार को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन INDIA की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे से लेकर सांसदों के निलंबन और गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

राजस्थान: मुस्लिम विधायकों ने ली संस्कृत में शपथ, राजस्थानी में शपथ लेने से रोका गया

राजस्थान की विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान कई विधायकों ने अलग-अलग भाषाओं में शपथ ली।