NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति?
    भाजपा का NDA गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहा है

    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति?

    लेखन नवीन
    Jan 01, 2024
    07:41 pm

    क्या है खबर?

    नए साल के आगाज साथ ही लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

    केंद्र की सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पूरा जोर लगा रहा है, जबकि विपक्षी पार्टियों का INDIA गठबंधन उसका विजय अभियान रोकने को तैयार है।

    इस अहम चुनावी रण से पहले वर्तमान में लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में NDA और INDIA की स्थिति का आंकलन जरूरी है।

    आइए इसी पर विस्तार से एक नजर डालते हैं।

    सीट

    क्या रहे थे 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे?

    पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 543 सीटों में से 303 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

    उस वक्त भाजपा ने हिंदी भाषी राज्यों और पूर्वोत्तर की अधिकांश सीटें हासिल की थीं, जबकि कांग्रेस को महज 52 सीटों पर ही जीत मिली थी।

    भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की कुल 332 सीटें आई थीं, वहीं कांग्रेस के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) को 144 सीटें मिली थीं।

    हालांकि, 2019 के बाद कई पार्टियां NDA से अलग हो गईं।

    वर्तमान

    NDA और INDIA के पास लोकसभा में कितने सांसद?

    लोकसभा में NDA के पास 319 सांसद हैं, वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA के पास 139 सांसद हैं।

    NDA में भाजपा के 290 हैं और उसके 12 सांसदों ने हाल ही में अपनी सीटें छोड़ी हैं। गठबंधन में सबसे बड़ी भागीदार एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के 13 सांसद हैं।

    दूसरी ओर INDIA में कांग्रेस के सबसे अधिक 48, द्रविड़ मुनेत्र कडगम (DMK) के 24 और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 22 और जनता दल यूनाइडेट (JDU) के 16 सांसद शामिल हैं।

    राज्यसभा

    राज्यसभा में दोनों गठबंधन कितने मजबूत?

    राज्यसभा में वर्तमान में NDA के पास 104 सांसद हैं और INDIA के पास 94 सांसद हैं और दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है।

    भाजपा (93 सांसद) और कांग्रेस (30 सांसद) अपने-अपने गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टियां हैं।

    इन दोनों के अलावा NDA में अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 3 सांसद हैं, जबकि INDIA में TMC के 13, DMK और आम आदमी पार्टी (AAP) के 10-10 सांसद हैं।

    राज्य

    राज्यों में क्या हैं NDA और INDIA की स्थिति?

    पिछले साल 9 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 4 राज्यों में जीत हासिल की, जबकि 2 राज्यों में कांग्रेस और शेष 3 राज्यों में अन्य पार्टियों की जीत हुई।

    वर्तमान में NDA 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में हैं। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में काबिज क्रमशः BJD और YSR कांग्रेस NDA का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सरकार के समर्थन में रहते हैं।

    इसके विपरीत INDIA 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सत्तारूढ़ है।

    राज्य

    किस राज्य में किस गठबंधन का दबदबा?

    INDIA पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार और पंजाब में सत्तारूढ़ है, जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कुछ सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में NDA का दबदबा है।

    महाराष्ट्र में INDIA भी मजबूत है, वहीं बिहार में सत्ता में न होने के बावजूद NDA मजबूत है। इन दोनों राज्यों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दोनों गठबंधनों का कोई वजूद नहीं है।

    गणित

    राज्यों के हिसाब से लोकसभा सीटों का क्या गणित?

    भाजपा और NDA द्वारा शासित राज्यों में कुल 260 लोकसभा सीटें हैं, जो देश की कुल 543 लोकसभा सीटों के आधे से थोड़ी कम हैं।

    इसके विपरीत कांग्रेस और उसके गठबंधन INDIA की सरकारों के अधीन राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या मात्र 175 है। इनमें भी TMC शासित पश्चिम बंगाल में 42 और DMK शासित तमिलनाडु में 30 लोकसभा सीटें हैं।

    इस हिसाब से फिलहाल NDA का पलड़ा भारी लग रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार
    INDIA
    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    भाजपा समाचार

    मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, भाजपा ने सबको चौंकाया मध्य प्रदेश
    राजस्थान में भाजपा की मुसीबतें बढ़ीं, 1 साल के लिए मुख्यमंत्री पद मांग रहीं वसुंधरा- रिपोर्ट वसुंधरा राजे
    मध्‍य प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री मोहन यादव कौन हैं और उन्हें चुनने के पीछे क्या गणित? मध्य प्रदेश
    भाजपा आज करेगी राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, वसुंधरा समेत कई दावेदार राजस्थान

    कांग्रेस समाचार

    15 विपक्षी सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए संसद से निलंबित किया गया लोकसभा
    कांग्रेस लोगों से 138, 1,380 और 13,800 रुपये चंदा क्यों मांग रही? मल्लिकार्जुन खड़गे
    दिल्ली में आज विपक्षी गठबंधन INDIA की महत्वपूर्ण बैठक, सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा  दिल्ली
    कांग्रेस का चंदा अभियान, लेकिन खुल रहा भाजपा का पेज; जानें कैसे हो गया खेल भाजपा समाचार

    INDIA

    इंडिया या भारत: देश की आत्मा पर हमला करने वालों को चुकानी होगी कीमत- राहुल गांधी राहुल गांधी
    विपक्षी गठबंधन INDIA की समन्वय समिति की पहली बैठक आज, सीट बंटवारे पर होगी चर्चा लोकसभा चुनाव
    #NewsBytesExplainer: विपक्षी गठबंधन INDIA के सामने बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर क्या-क्या मुश्किलें हैं? लोकसभा चुनाव
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- विपक्ष सनातन धर्म को खत्म करना चाहता है नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार को झटका, NDA में सहयोगी KPA ने वापस लिया समर्थन मणिपुर हिंसा
    अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए NDA के सहयोगी, क्या हैं इसके मायने भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: NDA और INDIA के बीच कितना करीबी मुकाबला है और कांग्रेस क्यों अहम? लोकसभा चुनाव
    भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण जनता दल (सेक्युलर)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025