LOADING...
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री योगी को कहा 'गुंडा', पुलिस ने गिरफ्तार किया 
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री योगी को कहा गुंडा कहने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री योगी को कहा 'गुंडा', पुलिस ने गिरफ्तार किया 

लेखन गजेंद्र
May 30, 2026
11:07 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को मीडिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 'अपशब्द' कहने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घटना रेलवे रोड थाना क्षेत्र की है। बुजुर्ग का नाम अहसान बताया जा रहा है। उनका बयान देते हुए वीडियो और उसके बाद पुलिस थाने में 'कान पकड़कर माफी मांगते' वीडियो सामने आया है। वीडियो में अहसान 2 सिपाहियों के साथ लंगड़ाते हुए चलते दिखाई दे रहे हैं।

बयान

क्या बोले थे बुजुर्ग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे रोड स्थित ईदगाह परिसर में बकरीद की नमाज के बाद लोग बाहर निकल रहे थे, तभी बुजुर्ग एहसान से एक मीडिया चैनल बातचीत कर रहा था। इसी बातचीत में अहसान ने कहा, "गुंडा मुख्यमंत्री है ये। इस पर ढेरों मुकदमे चल रहे हैं। योगी, मोदी और अमित शाह पर मुकदमे हैं। ये महाराज कहां से हो गए, ये गुंडा है। यह वीडियो काफी वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

जांच

कान पकड़कर माफी मांगी

पुलिस ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की और वीडियो सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बुजुर्ग आरोपी थाना परिसर में कान पकड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करना कानूनन अपराध है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मेरठ में आरोपी गिरफ्तार

Advertisement