NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी
    अगली खबर
    भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका (तस्वीर: एक्स/@poetvardhan)

    भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी

    लेखन नवीन
    Dec 25, 2023
    10:48 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस जल्द ही 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है।

    खबर है कि जनवरी से शुरू होने जा रही इस यात्रा में गांधी भाई-बहन की जोड़ी एक साथ दिखाई दे सकती है।

    कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पूर्व से पश्चिम तक होने वाली इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ पैदल चल सकते हैं।

    इस योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसके बाद यात्रा की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

    कांग्रेस

    प्रियंका और राहुल के यात्रा में शामिल होने के प्रस्ताव पर चर्चा

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कांग्रेस के एक प्रमुख नेता ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0' में प्रियंका को राहुल के साथ शामिल करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है, लेकिन अंतिम निर्णय हाईकमान को लेना है।

    उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई कारकों पर विचार किया जा रहा है। आम चुनाव से पहले भाई-बहन का साथ में यात्रा करना पार्टी के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।"

    कांग्रेस

    यात्रा में प्रियंका के साथ आने से पार्टी को मिलेगा लाभ

    कांग्रेस का मानना है कि राहुल एक बड़े नेता हैं और यात्रा में प्रियंका के साथ आने से हर वर्ग को साधा जा सकता है।

    पिछली भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका कुछेक स्थानों पर राहुल के साथ देखी गईं। उस वक्त उन्होंने महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण जनता के बीच अपनी अपील केंद्रित की थी। तब यात्रा में सोनिया गांधी और पार्टी की समान विचाराधारा वाली अन्य पार्टियों के नेता भी यात्रा में शामिल हुए थे।

    कांग्रेस

    प्रियंका को यात्रा में शामिल करने के और क्या हैं कारण?

    कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा में प्रियंका को शामिल करने का अतिरिक्त कारण यह है कि इससे राहुल को यात्रा मार्ग से बाहर चुनावी कार्यक्रमों या बैठकों में भाग लेने का समय मिल सकेगा।

    यह यात्रा जनवरी में शुरू हो सकती है। पहली यात्रा की सफलता के बाद पूर्व से पश्चिम की ओर भारत जोड़ो यात्रा 2.0 को लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है और जल्द यात्रा कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

    रिपोर्ट

    इस बार हाइब्रिड होगी भारत जोड़ो यात्रा 2.0 

    पिछले हफ्ते कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल से 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0' निकालने का आग्रह किया था, लेकिन पार्टी को लग रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वह सड़क पर अगले 4-5 महीने बिताने का जोखिम नहीं उठा सकती।

    इस कारण पिछले यात्रा के विपरीत इस बार एक हाइब्रिड यात्रा होगी। इसमें राज्यों के शहरों और कस्बों में प्रमुख लक्षित स्थानों और उसके आसपास पैदल यात्रा चलेगी, जबकि शेष यात्रा वाहनों से कवर की जाएगी।

    पहली यात्रा

    राहुल की पहली भारत जोड़ो यात्रा को मिली थी सफलता

    राहुल ने पिछले साल 7 सितंबर से 30 जनवरी, 2024 तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक 150 दिनों में करीब 3,500 किलोमीटर यात्रा की थी।

    यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश से होकर जम्मू-कश्मीर पहुंची थी।

    कांग्रेस के लिए यह यात्रा सफल साबित हुई थी और इसकी मदद से राहुल एक प्रभावी राजनेता के तौर पर अपनी छवि बनाने में कामयाब हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025

    कांग्रेस समाचार

    ममता बनर्जी ने बताया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का कारण, INDIA से जोड़ा ममता बनर्जी
    INDIA को झटका, दिल्ली की बैठक में ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल- रिपोर्ट INDIA
    अब देशभर में भाजपा और कांग्रेस की क्या स्थिति और लोकसभा चुनाव को लेकर क्या संकेत? भाजपा समाचार
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल, बोले- हैक हो सकती है दिग्विजय सिंह

    भारत जोड़ो यात्रा

    कमर्शियल LPG सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा, कांग्रेस ने बताया नए साल का तोहफा रसोई गैस
    भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण कल से होगा शुरू, लाल किले से होगी शुरुआत कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू, राहुल गांधी ने किए हनुमान मंदिर के दर्शन कांग्रेस समाचार
    राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं अयोध्या

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी बोले- लद्दाख पर प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ बोला, चीन ने जमीन छीनी नरेंद्र मोदी
    INDIA गठबंधन की बैठक: संयोजक पर फैसला नहीं, 13 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई गई INDIA
    मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर सुप्रीम कोर्ट
    G20 रात्रिभोज में खड़गे को न बुलाने पर राहुल बोले- सरकार विपक्ष को महत्व नहीं देती मल्लिकार्जुन खड़गे

    प्रियंका गांधी

    हिजाब विवाद पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया, कहा- ​महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का अधिकार कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश: कर्ज में डूबे व्यापारी ने फेसबुक लाइव पर खाया जहर, पत्नी की मौत फेसबुक
    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस का 'उन्नति विधान' जारी, किसानों का कर्ज माफ करने सहित कई बड़े वादे उत्तर प्रदेश
    सोनिया गांधी ने नहीं चुकाया अपने आवास और पार्टी कार्यालय का किराया, RTI में खुलासा दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025