Page Loader
नागपुर: कांग्रेस ने महारैली में कुर्सियों के पीछे चंदे के लिए लगाया 'बार कोड'
नागपुर में कांग्रेस ने महारैली के आयोजन में कुर्सियों के पीछे लगाया बार कोड (तस्वीर: एक्स/@INCIndia)

नागपुर: कांग्रेस ने महारैली में कुर्सियों के पीछे चंदे के लिए लगाया 'बार कोड'

लेखन गजेंद्र
Dec 28, 2023
04:32 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस ने अपनी स्थापना की 138वीं वर्षगांठ पर महारैली 'हैं तैयार हम' की शुरूआत महाराष्ट्र के नागपुर से की है। यहां कांग्रेस अपनी वित्तीय स्थिति संभालने के लिए लोगों से चंदा भी जुटा रही है। कांग्रेस ने महारैली में लगाई गई कुर्सियों के पीछे अपने अभियान 'डोनेट फॉर देश' के बार कोड लगाए हैं। इस बार कोड को स्कैन करके लोग आसानी से चंदा दे सकते हैं। कांग्रेस ने इस बार कोड को एक्स हैंडल पर साझा भी किया है।

महारैली

क्या है कांग्रेस का 'डोनेट फॉर देश' अभियान

वित्तीय संकट से गुजर रही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने अपनी स्थापना के 138वें साल पर लोगों से आर्थिक मदद का आह्वान किया है। इसके लिए पार्टी ने 'डोनेट फॉर देश' अभियान चलाया है। अभियान में 138, 1,380, 13,800 और 1,38,000 रुपये या उससे अधिक रुपये की मदद करने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने भी इसमें चंदा दिया है।

ट्विटर पोस्ट

कुर्सियों के पीछे लग रहे बार कोड