कांग्रेस समाचार: खबरें

INDIA गठबंधन में तकरार? नीतीश कुमार बोले- कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में ज्यादा दिलचस्पी

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

विपक्षी नेताओं ने सरकार पर लगाया फोन हैक करने का आरोप, कहा- ऐपल से मिली चेतावनी 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है।

छत्तीसगढ़ चुनाव: पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 26 पर आपराधिक मामले, 46 हैं करोड़पति

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 223 उम्मीदवारों में से 26 पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें से 16 के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनमें जानबूझकर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित मामले शामिल हैं। भाजपा ने आपराधिक मामलों वाले सबसे ज्यादा उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं।

राजस्थान: ED का राज्य कांग्रेस प्रमुख के यहां छापा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को समन

राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापा मारा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को भी समन भेजा गया है।

#NewsBytesExplainer: कैसे कांग्रेस और अशोक गहलोत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है चिरंजीवी योजना?

नवंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में एक तरफ मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के लिए अपने पद को बनाए रखने की चुनौती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा किसी भी तरह सत्ता में वापसी करना चाहती है।

#NewsBytesExplainer: महिला विरोधी अपराधों से लेकर पेंशन योजना तक, राजस्थान चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?

नवंबर में राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा होने हैं। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को सभी राज्यों के साथ घोषित होंगे।

#NewsBytesExplainer: भ्रष्टाचार से लेकर हिंदुत्व तक, छत्तीसगढ़ चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?

नवंबर में छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को सभी राज्यों के साथ नतीजे घोषित होंगे।

राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री बोले- घोड़े खोल ले भाजपा, कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी

राजस्थान की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने 'एक परिवार, एक टिकट' फॉमूले को किनारे किया, कई परिवारों को टिकट

आगामी 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। इस चुनाव के लिए भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

#NewsBytesExplainer: क्या है नौकरशाहों और सैनिकों के राजनीतिकरण का मामला, जिसे लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति?

कांग्रेस ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से नौकरशाहों और भारतीय सेना को राजनीति से दूर रखने की अपील है।

#NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और हिंदुत्व समेत क्या हैं प्रमुख मुद्दे?

नवंबर में देश के 5 प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। यहां 17 नवंबर को मतदान होगा, जिसके लिए पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।

सपा और कांग्रेस के बीच फिर बिगड़ रहे समीकरण, क्या मुलायम सिंह की सीख है वजह?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भले ही विपक्षी दलों ने INDIA गठबंधन बना लिया हो, लेकिन जमीनी स्तर पर हर दूसरे दल के बीच टकराव है।

राजस्थान चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की सूची; वसुंधरा, गहलोत और पायलट के नाम 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मदीवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में कुल 83 लोगों के नाम हैं, जिसमें वसुंधरा राजे और सतीश पुनिया जैसे बड़े नामों को जगह मिली है।

अशोक गहलोत बोले- मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है।

तेलंगाना: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, सत्ता में आए तो कराएंगे जातिगत जनगणना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना की एक रैली में ऐलान किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

सचिन पायलट को राजस्थान चुनाव पर कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक का न्योता नहीं

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक में सचिन पायलट को नहीं बुलाया गया है। अभी कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

17 Oct 2023

पंजाब

पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार, क्या लगे हैं आरोप?

पंजाब में फिरोजपुर के जीरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार सुबह 5:00 बजे पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया।

कौन हैं 'रामायण' अभिनेता विक्रम मस्ताल, जो शिवराज चौहान के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव?

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। रविवार को कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

15 Oct 2023

पंजाब

#NewsBytesExplainer: अग्निवीर जवान को 'गार्ड ऑफ ऑनर' न मिलने से जुड़ा पूरा विवाद क्या है? 

अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती हुए एक जवान की मौत पर विवाद हो रहा है।

विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची

5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में 144, छत्तीसगढ़ में 30 और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सूची में कुछ बड़े नाम हैं तो ज्यादातर पुराने चेहरों को जगह मिली है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: इन 10 सीटों और चेहरों पर रहेगी सबकी नजर 

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू कर दी है।

कांग्रेस नेता का दावा, सैनिकों को नहीं मिल रहा अच्छा खाना; साझा किया वीडियो

भारतीय सेना के जवानों के खाने को लेकर एक बार फिर वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान हंसते हुए खाने का मजाक बनाते दिख रहे हैं।

मध्य प्रदेश: प्रियंका गांधी का ऐलान, कांग्रेस के जीतने पर छात्रों को मिलेंगे मासिक 500-1,500 रुपये

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जनसभाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार को मंडला में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया।

क्या है भाजपा के राहुल गांधी को 'रावण' कहने का मामला, जिसमें कांग्रेस ने किया प्रदर्शन?

राहुल गांधी को रावण बताने के लिए कांग्रेस ने आज दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भाजपा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन के लाउडस्पीकर पर चला प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक भाषण, कांग्रेस की आपत्ति

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक भाषण चलाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस सांसद ने 'जितनी आबादी, उतना हक' पर किया राहुल गांधी का विरोध, ट्वीट डिलीट किया

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल गांधी की जातिगत जनगणना के जरिए 'जितनी आबादी, उतना हक' की मांग पर सवाल उठाया और इसके दुष्परिणाम को लेकर आगाह किया।

कांग्रेस नेता उदित राज बोले- सनातन धर्म कुछ नहीं, जाति ही शाश्वत है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सनातन धर्म को ही एकमात्र धर्म बताने पर कांग्रेस नेता और दिल्ली से सांसद रहे उदित राज ने बयान दिया है।

पंजाब में कांग्रेस के साथ विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल बोले- हम INDIA के साथ

पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद से विपक्षी गठबंधन INDIA की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं।

28 Sep 2023

पंजाब

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स केस में गिरफ्तार, घर से उठा ले गई पंजाब पुलिस

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार सुबह पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खैरा को पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से सुबह 6:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

कैलाश विजयवर्गीय टिकट मिलने से नाखुश, बोले- मैं अब बड़ा नेता, हाथ जोड़ने कहां जाऊंगा

भाजपा ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में कई सांसदों और केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी नाम है।

26 Sep 2023

पंजाब

पंजाब: कांग्रेस नेता बाजवा का दावा- AAP के 32 विधायक संपर्क में; मान ने दिया जवाब

पंजाब की विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं।

26 Sep 2023

कर्नाटक

राम मंदिर पर बमबारी कराकर मुस्लिमों पर दोष मढ़ सकती है भाजपा- कांग्रेस विधायक

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा राम मंदिर पर बमबारी कर सकती है और इसका दोष मुस्लिमों पर डालेगी।

23 Sep 2023

असम

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

#NewsBytesExplainer: क्या है विशेषाधिकार हनन और रमेश बिधूड़ी पर क्या कार्रवाई हो सकती है? 

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद में की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।

महिला आरक्षण: राहुल गांधी ने OBC को लेकर कांग्रेस सरकार के किस फैसले पर जताया अफसोस?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण होना चाहिए, लेकिन सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का दावा- संविधान की नई प्रतियों से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द गायब

लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि नए संसद भवन के उद्घाटन पर सांसदों को संविधान की जो नई प्रतियां दी गई हैं, उनमें प्रस्तावना में 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द नहीं हैं।

#NewsBytesExplainer: भाजपा और कांग्रेस में महिला आरक्षण का श्रेय लेने की होड़ क्यों लगी हुई है?

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया। इस पर कल बुधवार को लोकसभा में बहस होगी और इसके बाद इसे गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। विधेयक का पारित होना लगभग तय माना जा रहा है।

कांग्रेस ने महिला आरक्षण को बताया प्रधानमंत्री मोदी का जुमला, कहा- 2028 तक लागू नहीं होगा

कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव से पहले एक और जुमला बताया है। कांग्रेस का कहना है कि यह 2028 तक लागू नहीं होगा।

जब योगी आदित्यनाथ ने किया था महिला आरक्षण विधेयक का विरोध, कांग्रेस ने साझा किया वीडियो

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर शुरू हुई सियासत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो एक्स पर साझा किया।

केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया; कैसे चलेगा INDIA गठबंधन?

विपक्षी पार्टियों के विपक्षी गठबंधन INDIA में कांग्रेस के साथ खड़ी आम आदमी पार्टी (AAP) मध्य प्रदेश में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की अपील कर रही है।