NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', 14 जनवरी से होगी शुरू
    अगली खबर
    कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', 14 जनवरी से होगी शुरू
    कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक 'भारत न्याय यात्रा' निकालेगी (तस्वीर- एक्स/@vinodsharmaview)

    कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', 14 जनवरी से होगी शुरू

    लेखन आबिद खान
    Dec 27, 2023
    10:50 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की जानकारी साझा की है। इसका नाम बदलकर अब 'भारत न्याय यात्रा' कर दिया गया है।

    इसके तहत, कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक 6,200 किलोमीटर की यात्रा निकालेगी। 14 जनवरी से शुरू होने वाली ये यात्रा इस बार 14 राज्यों से होते हुए मुंबई पहुंचेगी।

    बता दें कि यात्रा के पहले चरण में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पैदल यात्रा की थी।

    सफर

    कहीं पैदल तो कहीं बस से सफर करेंगे राहुल

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार राहुल पिछली बार की तरह पूरी यात्रा में पैदल नहीं चलेंगे।

    लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रमुख शहरों और कस्बों में लक्षित स्थानों और उसके आसपास पैदल यात्रा चलेगी, जबकि शेष यात्रा वाहनों से कवर की जाएगी।

    ये यात्रा असम, नागालैंड, मेघालय, बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात होते हुए मुंबई पहुंचेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

    बयान

    यह राजनीतिक यात्रा नहीं- कांग्रेस

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "इस यात्रा को मणिपुर से शुरू करने का मकसद यह है कि मणिपुर देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम वहां के लोगों के घाव पर मरहम लगाने का काम करेंगे। यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह आम लोगों के लिए है, जो पीड़ित हैं। यह यात्रा युवाओं, महिलाओं और वंचित लोगों से बातचीत करने वाली है।"

    यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

    प्रियंका

    यात्रा में प्रियंका गांधी भी हो सकती हैं शामिल

    रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस का मानना है कि यात्रा में प्रियंका के साथ आने से हर वर्ग को साधा जा सकता है।

    भारत जोड़ो यात्रा में भी प्रियंका कुछ-कुछ जगहों पर राहुल के साथ देखी गई थीं। प्रियंका को उत्तर प्रदेश प्रभारी के पद से मुक्त किए जाने के कदम को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    7 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। 145 दिनों में करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ये इसी साल जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

    इस दौरान राहुल तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरे। यात्रा के दौरान राहुल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा
    मणिपुर
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    कांग्रेस समाचार

    शीर्ष नेताओं के शामिल होने से इनकार करने के बाद INDIA की बैठक टली- रिपोर्ट INDIA
    हिमाचल: कांग्रेस में आंतरिक कलह, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर साधा निशाना हिमाचल प्रदेश
    रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री, जानें वे कौन हैं और कैसा रहा है राजनीतिक करियर तेलंगाना
    मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले कमलनाथ, इस्तीफा देना लगभग तय कमलनाथ

    भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण कल से होगा शुरू, लाल किले से होगी शुरुआत कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू, राहुल गांधी ने किए हनुमान मंदिर के दर्शन कांग्रेस समाचार
    राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं अयोध्या
    भारत जोड़ो यात्रा: RAW के पूर्व प्रमुख दुलत और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हुए शामिल कांग्रेस समाचार

    मणिपुर

    मणिपुर: भाजपा के 30 विधायक आज पहुंचेंगे दिल्ली, केंद्र से करेंगे हिंसा के समाधान की मांग मणिपुर हिंसा
    मणिपुर हिंसा: 175 की मौत, 1100 से ज्यादा घायल; अस्पतालों में लावारिस पड़े हैं 96 शव मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: सुप्रीम कोर्ट ने EGI सदस्यों की गिरफ्तारी पर रोक बढ़ाई, सरकार से पूछे ये सवाल मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: 5 युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में मैतई संगठनों ने बुलाया बंद मणिपुर हिंसा

    राहुल गांधी

    मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर सुप्रीम कोर्ट
    G20 रात्रिभोज में खड़गे को न बुलाने पर राहुल बोले- सरकार विपक्ष को महत्व नहीं देती मल्लिकार्जुन खड़गे
    इंडिया या भारत: देश की आत्मा पर हमला करने वालों को चुकानी होगी कीमत- राहुल गांधी कांग्रेस समाचार
    भारत की आत्मा पर हमला करने वालों का उदाहरण बनाना होगा, ताकि दोबारा ऐसा न हो- राहुल यूरोप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025