कांग्रेस समाचार: खबरें

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर सुनाया चुटकुला, बोले- दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लिया

बिहार में बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राज्य में प्रवेश कर चुकी है।

30 Jan 2024

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में आज मेयर का चुनाव, कांग्रेस-AAP गठबंधन और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

चंडीगढ़ में आज मेयर का चुनाव है। इसमें कांग्रेस और आम आदमी आदमी (AAP) के गठबंधन और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है।

नीतीश कुमार के "विश्वासघात" के बीच राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार पहुंची

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सोमवार को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में प्रवेश कर गई। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में हुए बड़े राजनीतिक उलटफेर के बीच ये यात्रा हो रही है।

पश्चिम बंगाल में गठबंधन का मामला खत्म! कांग्रेस के मनाने से भी नहीं मानेंगी ममता- रिपोर्ट 

कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ें, लेकिन ममता का INDIA से मोहभंग हो गया है। वह कांग्रेस के साथ बंगाल में बातचीत को तैयार नहीं हैं।

27 Jan 2024

बिहार

नीतीश कुमार का NDA में जाना लगभग तय, आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा- रिपोर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महागठबंधन छोड़ना लगभग तय हो गया है।

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सीट बंटवारे पर सपा से बनी बात

INDIA गठबंधन को पंजाब और पश्चिम बंगाल में लगे झटके के बाद उत्तर प्रदेश से थोड़ी राहत भरी खबर है।

#NewsBytesExplainer: विपक्षी गठबंधन INDIA बनने से पहले ही बिखरा? जानें किस राज्य में क्या स्थिति

विपक्षी गठबंधन INDIA बनने से पहले ही बिखरता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बीच में छोड़कर दिल्ली रवाना हुए, सोनिया का बुलावा आया

गुरुवार को असम से पश्चिम बंगाल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रोक दी गई और राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए।

कांग्रेस को झटका, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं शामिल होंगे नीतीश कुमार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से निकलकर पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। यहां यात्रा कई जिलों से होते हुए 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी।

डेरेक ओ ब्रायन बोले- अधीर रंजन चौधरी के कारण नहीं हुआ TMC और कांग्रेस का गठबंधन 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में TMC और कांग्रेस का गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को जिम्मेदार ठहराया है।

25 Jan 2024

कर्नाटक

कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की घर वापसी, कांग्रेस छोड़ फिर भाजपा में शामिल हुए

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत समाज के बड़े नेता जगदीश शेट्टार की घर वापसी हो गई। गुरुवार को वह दोबारा से भाजपा में शामिल हो गए।

कर्नाटक: कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की, 13,000 कर्मचारियों को फायदा

पुरानी और नई पेंशन योजना के बीच छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस शासित एक और राज्य ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे का अमित शाह को पत्र, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी और उनकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

राम मंदिर के उद्घाटन से कैसे बदले राजनीतिक समीकरण और कैसे विपक्ष की मुश्किलें बढ़ीं?

22 जनवरी, 2024 का दिन देश के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक क्षण में अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की।

ममता बनर्जी पर अधीर की टिप्पणी पर राहुल गांधी बोले- सीट बंटवारे पर असर नहीं पड़ेगा

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें अवसरवादी कहा था।

असम: राहुल गांधी की यात्रा में पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, मुख्यमंत्री का FIR का आदेश 

राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को असम के गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता विक्रमादित्य कौन हैं और इसके क्या मायने?

अयोध्या में सोमवार को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हुए।

क्या राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में व्यवधान पैदा कर रही असम सरकार? 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम की सरकार पर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने किया 'एक देश, एक चुनाव' का विरोध, बोली- संविधान की बुनियादी संरचना के खिलाफ

कांग्रेस ने 'एक देश, एक चुनाव' का बेहद कड़ा विरोध किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में बनाई गई समिति को एक पत्र लिख कड़ी आपत्ति जताई है।

18 Jan 2024

चंडीगढ़

चंडीगढ़ मेयर के चुनाव टले, कांग्रेस और AAP ने भाजपा को घेरा

चंडीगढ़ निगर निगम के मेयर के चुनाव को अगली सूचना तक टाल दिया गया है। चुनाव आज 18 जनवरी को होने थे।

15 Jan 2024

चंडीगढ़

कांग्रेस और AAP साथ मिलकर लड़ेंगे चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, जानिए क्या है रणनीति

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव दिलचस्प हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) अपने गठबंधन को परखेंगे और दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

मिलिंद देवड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह; 4 साल में 12 नेता छोड़ गए कांग्रेस

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के करीबी रहे मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है।

#NewsBytesExplainer: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से विपक्ष को कितनी मजबूती मिलेगी?

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की रविवार को शुरुआत हो गई है। यह यात्रा पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू होकर महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आगाज, खड़गे ने दिखाई हरी झंडी 

राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को मणिपुर के थौबल जिले से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ, सुबह की थी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा पार्टी छोड़ने की तैयारी में

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

INDIA गठबंधन: मल्लिकार्जुन खड़गे बने अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इनकार

विपक्षी गठबंधन INDIA की वर्चुअल बैठक खत्म हो गई है। खबर है कि बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे नीतीश ने ठुकरा दिया है।

विपक्षी गठबंधन INDIA की आज अहम बैठक, सीट-बंटवारे और संयोजक के नाम पर चर्चा संभव

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज (13 जनवरी) विपक्षी गठबंधन INDIA ने एक अहम वर्चुअल बैठक बुलाई है। इसमें सीट-बंटवारे से लेकर गठबंधन का संयोजक नियुक्त किए जाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू नहीं होंगे कांग्रेस के लोकसभा अभियान का हिस्सा, जानें क्या है योजना

चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू लोकसभा चुनाव के कांग्रेस के अभियान का हिस्सा नहीं होंगे।

12 Jan 2024

अयोध्या

राम मंदिर: कांग्रेस का सरकार से सवाल, क्या शास्त्रों के हिसाब से हो रही प्राण प्रतिष्ठा?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर न जाने को लेकर घिरी कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए कई सवाल उठाए हैं।

राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस में कलह, उठ रहे अलग-अलग सुर

कांग्रेस ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को 'ससम्मान अस्वीकार' कर दिया है।

राम मंदिर उद्घाटन समारोह: कांग्रेस नहीं होगी शामिल, कहा- धर्म निजी मामला, ये भाजपा-RSS का कार्यक्रम

कांग्रेस ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया है।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को झटका, मणिपुर सरकार ने मैदान से शुरुआत की अनुमति नहीं दी

राहुल गांधी और कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने EVM को बताया ठीक तो पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण

तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर पार्टी की लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं, जिस पर कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज INDIA की अहम बैठक, जानें क्या हो सकता है

विपक्षी गठबंधन INDIA में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है।

राजस्थान: उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी हारे

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। यहां भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी चुनाव हार गए हैं।

#NewsBytesExplainer: भारत जोड़ो यात्रा और संगठन में बदलाव; कैसे 'मिशन 2024' की तैयारी कर रही कांग्रेस?

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने शनिवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में अपनी चुनाव समिति का गठन किया है।

कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो-टैगलाइन जारी की, खड़गे ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

कांग्रेस ने 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो और टैगलाइन जारी की है। लोगों के एक हिस्से में तिरंगे के रंग से सजाकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लिखा गया है और दूसरे हिस्से में टैगलाइन 'न्याय का हक, मिलने तक' लिखी गई है।

दिसंबर में RSS मुख्यालय गए थे चीनी राजनयिक, कांग्रेस ने उठाए सवाल 

चीन के कई राजनयिकों ने पिछले महीने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा किया था। अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसकी जानकारी दी है।