NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट 
    अगली खबर
    राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट 
    कांग्रेस ने 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदलकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर दिया है

    राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट 

    लेखन आबिद खान
    Jan 04, 2024
    06:01 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जाने वाली अपनी 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदल दिया है। अब इस यात्रा को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कहा जाएगा।

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ये जानकारी दी। उन्होंने यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पहले ये 14 राज्यों से निकलने वाली थी, लेकिन अब 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।

    यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से होगी।

    शुरुआत

    14 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी यात्रा 

    रमेश ने बताया कि यात्रा 14 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होगी। यहां डेढ़ दिन में 107 किलोमीटर की यात्रा निकलेगी, जिसमें 4 जिलों और 2 लोकसभा और 11 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

    इसके बाद यात्रा नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश और फिर वापस असम जाएगी। यहां से मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और गुजरात होते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

    अरुणाचल

    यात्रा में कौन-सा नया राज्य जुड़ा?

    कांग्रेस ने पहले जो यात्रा का मार्ग बताया था, उसमें अरुणाचल प्रदेश शामिल नहीं था। हालांकि, आज रमेश ने कहा, "हमारे मन में शुरुआत से ही अरुणाचल प्रदेश था, इसलिए अब यात्रा अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों से गुजरेगी।"

    नाम बदलने को लेकर रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो एक ब्रांड बन गया था, इसलिए सर्वसम्मति से नाम बदला गया। उन्होंने कहा कि यात्रा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर ध्यान केंद्रित करेगी।

    सफर

    किस राज्य में कितने किलोमीटर चलेंगे राहुल? 

    यात्रा नागालैंड में 257, असम में 833, पश्चिम बंगाल में 523, झारखंड में 804, ओडिशा में 341, बिहार में 425, उत्तर प्रदेश में 1074, छत्तीसगढ़ में 436, गुजरात में 445, राजस्थान में 128 और महाराष्ट्र में 480 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

    यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 दिन और राजस्थान में सबसे कम एक दिन रहेगी। यात्रा में राहुल गांधी बस और पैदल दोनों तरीके से सफर करेंगे।

    दिन

    67 दिन में 6,713 किलोमीटर का सफर तय करेगी यात्रा

    पहले यात्रा का मार्ग 6,200 किलोमीटर था, लेकिन अब अरुणाचल प्रदेश के बढ़ने के बाद सफर 6,713 किलोमीटर का होगा। ये पिछली भारत जोड़ो यात्रा से करीब दोगुना है।

    रमेश ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी सभी भारतीय दलों और नागरिक समाज संगठनों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा।

    इससे पहले कांग्रेस ने जानकारी दी थी कि इंफाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राहुल ने 7 सितंबर, 2022 से 30 जनवरी, 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। 145 दिनों की ये यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी।

    तब राहुल ने 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 3,570 किलोमीटर का सफर किया था। इस दौरान राहुल कई धार्मिक स्थलों पर भी गए थे और उनके साथ अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध लोग भी शामिल हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    राहुल गांधी

    असदुद्दीन ओवैसी की राहुल गांधी को चुनौती, कहा- हैदराबाद से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें असदुद्दीन ओवैसी
    राहुल गांधी ने अब किया ट्रेन से सफर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रायपुर तक यात्रा की छत्तीसगढ़
    दिल्ली: कीर्ति नगर के फर्नीचर बाजार पहुंचे राहुल गांधी; बढ़इयों से मुलाकात की, रंदा चलाया दिल्ली
    कांग्रेस सांसद ने 'जितनी आबादी, उतना हक' पर किया राहुल गांधी का विरोध, ट्वीट डिलीट किया जातिगत जनगणना

    भारत जोड़ो यात्रा

    राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं अयोध्या
    भारत जोड़ो यात्रा: RAW के पूर्व प्रमुख दुलत और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हुए शामिल कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? अखिलेश यादव
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी काम्या पंजाबी

    कांग्रेस समाचार

    'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर आज से कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा', जानें योजना भारत जोड़ो यात्रा
    राजस्थान: मुस्लिम विधायकों ने ली संस्कृत में शपथ, राजस्थानी में शपथ लेने से रोका गया राजस्थान
    #NewsBytesExplainer: चौथी बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA के सामने क्या-क्या चुनौतियां? INDIA
    सासंदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, खड़गे बोले- प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि संसद चले संसद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025