LOADING...
अजित कुमार को बड़ा सदमा, पिता के बाद अब मां का साया भी सिर से उठा
सुपरस्टार अजित कुमार की मां का निधन

अजित कुमार को बड़ा सदमा, पिता के बाद अब मां का साया भी सिर से उठा

May 30, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले साल पिता पी सुब्रमण्यम को खोने के बाद अब अभिनेता की मां मोहिनी कुमार ने भी 30 मई की सुबह 84 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली। मां के अचानक चले जाने से अभिनेता और उनका परिवार गहरे सदमे में है।

दुखद

पिछले साल पिता को खोया, अब मां ने भी छोड़ा साथ

अजित की मां पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। अजित के परिवार के लिए ये बेहद कठिन समय है, क्योंकि पिछले साल ही उन्होंने अपने पिता पी सुब्रमण्यम को खोया था और अब उनके सिर से मां का साया भी उठ गया है। अजित के माता-पिता हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहे।

ट्विटर पोस्ट

अजित कुमार की मां नहीं रहीं

Advertisement

अंतिम संस्कार

चेन्नई में अंतिम संस्कार में शामिल होगा सिर्फ परिवार

अजित की मां रूप से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली थीं। उनकी शादी पी सुब्रमण्यम से हुई, जो पालक्काड़ (केरलम) के रहने वाले थे। उनके 3 बेटे हैं अनूप कुमार, अजीत और अनिल कुमार। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मोहिनी का अंतिम संस्कार चेन्नई में बेहद निजी तौर पर परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में होगा इस दुखद घड़ी में सोशल मीडिया पर फैंस, सितारे और राजनीतिक नेता अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisement