Loading...
जेन्सेन हुआंग की वापसी चाहते हैं एनवीडिया के 1,600 से ज्यादा कर्मचारी, बोर्ड से लगाई गुहार
जेन्सेन हुआंग की वापसी चाहते हैं कर्मचारी

जेन्सेन हुआंग की वापसी चाहते हैं एनवीडिया के 1,600 से ज्यादा कर्मचारी, बोर्ड से लगाई गुहार

Nov 13, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

एनवीडिया के सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी के भीतर उन्हें वापस लाने की मांग उठ रही है। वायर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के एक आंतरिक सुझाव प्लेटफॉर्म पर 1,600 से ज्यादा कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। इनमें कई लोगों ने बोर्ड से हुआंग को दोबारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाने की अपील की है। हुआंग ने हाल ही में निजी रिश्तों से जुड़े विवाद के बीच पद छोड़ दिया था।

योगदान

कर्मचारियों ने गिनाए हुआंग के योगदान

कई कर्मचारियों का कहना है कि एनवीडिया को आज की ऊंचाई तक पहुंचाने में हुआंग की बड़ी भूमिका रही है और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

कर्मचारियों ने कहा कि इंसान से गलतियां हो सकती हैं और उन्हें दूसरा मौका मिलना चाहिए। एक कर्मचारी ने कंपनी के भीतर ईमेल भेजकर हुआंग के प्रति समर्थन जताया और उनके इस्तीफे से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

लिंक्डइन पर भी कर्मचारियों ने उनके समर्थन में मैसेज लिखे।

सवाल

जांच पूरी होने से पहले इस्तीफा देने पर सवाल

कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि बोर्ड की जांच पूरी होने से पहले ही हुआंग ने पद छोड़ दिया।

एक पुराने कर्मचारी ने सुझाव दिया था कि बोर्ड कोई फैसला लेने से पहले कर्मचारियों की राय ले और जांच के नतीजे भी साझा करे।

कुछ कर्मचारियों को उम्मीद थी कि हुआंग के भविष्य पर फैसला लेने से पहले पूरी प्रक्रिया पूरी होगी। अब वे उनके अचानक इस्तीफे की वजह जानना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT

अफेयर विवाद

अफेयर विवाद के बाद बदली कंपनी की कमान

हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी और 3 दशक से ज्यादा समय तक कंपनी का नेतृत्व किया।

उन्होंने पत्नी से बेवफाई स्वीकार करते हुए कर्मचारियों को भेजे मैसेज में माफी मांगी थी। विवाद की शुरुआत एलिस हुआंग के साथ कथित संबंधों की खबरों से हुई, जिन पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीन से जुड़े होने का संदेह था।

बाद में दूसरे संबंधों के आरोप भी सामने आए। उनके इस्तीफे के बाद कोलेट क्रेस अंतरिम CEO बनी हैं।

ADVERTISEMENT