Loading...
स्वरा भास्कर ने सलमान-शाहरुख और आमिर से क्यों मांगी माफी? बोलीं- हिंदू होने पर शर्मिंदा हूं
राम भूमि के फैसले से इतनी आहत थीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने सलमान-शाहरुख और आमिर से क्यों मांगी माफी? बोलीं- हिंदू होने पर शर्मिंदा हूं

Sep 17, 2026
03:19 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 2019 के सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया याद कर कहा कि इस निर्णय से वो काफी दुखी और असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद एक हिंदू के रूप में वो लज्जित महसूस कर रही थीं। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने मुस्लिम दोस्तों, जिनमें आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान शामिल हैं, से संपर्क कर उनसे माफी मांगी थी। स्वर को ये फैसला बेहद अनुचित लगा था।

शर्मिंदगी

स्वरा भास्कर को हिन्दू होने पर हुई शर्मिंदगी

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने साल 2019 के सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले को याद करते हुए कहा कि उस वक्त एक हिंदू के तौर पर उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद वो बहुत परेशान" थीं और उन्हें यह निर्णय काफी अन्यायपूर्ण लगा था। इसी वजह से उन्होंने आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान समेत अपने कई मुस्लिम दोस्तों से तुरंत संपर्क किया था और उनसे माफी मांगी थी।

संदेश

अयोध्या फैसले के बाद स्वरा ने मुस्लिम दोस्तों को किया था ये मैसेज

'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट पर राम जन्मभूमि विवाद के बारे में बात करते हुए स्वरा ने बताया कि फैसले के बाद उन्होंने अपनी फोन बुक में मौजूद सभी मुस्लिमों को मैसेज किया था।

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने फोन कर अपने मुस्लिम दोस्तों से कहा था, "एक हिंदू के तौर पर मैं बस आपको ये बताना चाहती हूं कि मुझे बहुत दुख है, मुझे वास्तव में शर्मिंदगी महसूस हो रही है और मैं इससे सहमत नहीं हूं।"

ADVERTISEMENT

फैसला

9 नवंबर 2019 में आया था अयोध्या पर ऐतिहासिक फैसला

बता दें कि 9 नवंबर 2019 को, सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से विवादित जमीन पर राम मंदिर निर्माण का फैसला सुनाया था।

इसके साथ ही अदालत ने सरकार को मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का निर्देश दिया था। इस फैसले ने लंबे समय से चले आ रहे इस मालिकाना हक के विवाद को कानूनी रूप से समाप्त कर दिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए स्वरा का वीडियो

नाराजगी

स्वरा की टिप्पणी पर भड़के यूजर्स

स्वरा की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं और कई यूजर्स अयोध्या फैसले पर उनके रुख की आलोचना कर रहे हैं।

प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'स्वरा भास्कर राम मंदिर के फैसले से परेशान थीं। कभी-कभार मुझे उनके लिए वाकई बुरा लगता है। वो काम मिलने की उम्मीद में दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से उन्हें काम फिर भी नहीं मिलता।'

तंज

क्या किसी गैर-हिंदू को मस्जिद पर शर्मिंदा देखा है?

सोशल मीडिया पर स्वरा के बयान की तीखी आलोचना हो रही है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'स्वरा ने कोर्ट का आदेश देखा, हमने राम को देखा।"

उधर दूसरे यूज़र ने सवाल उठाया कि क्या कभी किसी गैर-हिंदू को मस्जिद बनने पर शर्मिंदा होते सुना है? यूज़र ने आगे कहा कि हिंदुओं को राम मंदिर पर हमेशा गर्व रहेगा और स्वरा को मुगल काल में तोड़े गए मंदिरों के पुनरुद्धार का समर्थन करना चाहिए।

ADVERTISEMENT