LOADING...
राममंदिर चंदा चोरी: गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा का वेतन 15,000 रुपये, 65 लाख का घर और फॉर्म-हाउस
राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा का रिश्तेदार है अनुकल्प मिश्रा जो अभी चंदा चोरी मामले में जेल में बंद है।

राममंदिर चंदा चोरी: गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा का वेतन 15,000 रुपये, 65 लाख का घर और फॉर्म-हाउस

लेखन गजेंद्र
Jul 01, 2026
06:50 pm

क्या है खबर?

अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदे की चोरी में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें अनुकल्प मिश्रा चोरी के मास्टरमाइंड्स में से एक है। अमर उजाला के मुताबिक, 22 साल का अनुकल्प 3 साल पहले ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान की गिनती करने वाला कर्मचारी बना था और उसका वेतन 15,000 रुपये प्रतिमाह था। उसने इन 3 सालों में खूब संपत्ति बटोरी है।

खुलासा

65 लाख का घर, एक फॉर्म हाउस और स्कॉर्पियो की बुकिंग

जांच में खुलासा हुआ है कि कौशलपुरी का रहने वाले अनुकल्प ने मात्र 3 साल के अंदर अयोध्या में 65 लाख रुपये का मकान बनवाया है। उसके पैतृक गांव में नया फार्म हाउस है और उसके पास एक लाख रुपये से ज्यादा की कीमत की मोटरसाइकिल है. जिससे वह चलता था। उसने हाल ही में एक महिंद्रा स्कॉर्पियो भी भी बुकिंग करवाई थी। वह जल्द ही इसे घर लाने की तैयारी कर रहा था।

जांच

मंदिर में काम करने के बाद सुधरी परिवार की आर्थिक स्थिति

अनुकल्प के पड़ोसियों ने दावा किया है कि उसके परिवार की आर्थिक हालात पहले अच्छी नहीं थी, लेकिन मंदिर में काम करने के बाद से काफी बदलाव आया है। लोगों का आश्चर्य हुआ जैसे अनुकल्प के परिवार के हाथ में कोई पुराना खजाना लग गया है। पुलिस और जांच टीम ने कौशलपुरी में अनुकल्प के आवास पर तलाशी ली है, जिसमें उसकी संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Advertisement

जांच

अनिल मिश्रा का रिश्तेदार है अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा

पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें अनुकल्प और लवकुश मिश्रा शामिल हैं। ये दोनों भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्थानीय शाखा से जुड़े एक सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी था। दोनों को बैंक की एजेंसी के तौर पर दान पेटियों से निकलने वाली नकदी की गिनती और प्रबंधन वाली टीम में शामिल किया गया था। दोनों राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के रिश्तेदार हैं। अनिल पिछले दिनों चंपत राय के साथ इस्तीफा दे चुके हैं।

Advertisement

जांच

पुलिस और SIT जांच में जुटी

अनुकल्प के साथ पुलिस और SIT को लवकुश मिश्रा के पास भी संपत्ति होने की खबर मिली है, जिसके दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वह भी अयोध्या में 45 लाख का 2 मंजिला घर बनवा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस और SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन संपत्तियों के लिए धन कब आया और उसका स्त्रोत क्या है। जांच में संपत्ति में हुई बढ़ोतरी और हाल की खरीददारी के लिए पैसों की पड़ताल जारी है।

Advertisement